By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    धौलपुर के परिवार की महाकाल यात्रा बनी मातम में, सड़क हादसे में 3 की मौत
    August 11, 2026
    फसल बीमा पॉलिसियों का अनुमोदन जांच के बाद ही किया जाएगा: खरीफ 2026 से लागू नए दिशा-निर्देश जारी
    August 11, 2026
    वैश्विक संकट के बावजूद उर्वरकों की प्रभावी आपूर्ति- डॉ. किरोडी लाल
    August 11, 2026
    ई-वे बिल एवं कर दस्तावेजों में अनियमितता पर वाणिज्यिक कर विभाग की सख्त कार्रवाई
    August 11, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान: 20 दिन में 1 हजार 624 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार
    August 11, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: वैश्विक संकट के बावजूद उर्वरकों की प्रभावी आपूर्ति- डॉ. किरोडी लाल
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > वैश्विक संकट के बावजूद उर्वरकों की प्रभावी आपूर्ति- डॉ. किरोडी लाल
Jaipur

वैश्विक संकट के बावजूद उर्वरकों की प्रभावी आपूर्ति- डॉ. किरोडी लाल

RMT network
Last updated: August 11, 2026 6:38 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

प्रदेश में वर्तमान में 3 लाख 9 हजार मैट्रिक टन यूरिया, 68 हजार मैट्रिक टन डीएपी, 80 हजार मैट्रिक टन एनपीके एवं 1 लाख 68 हजार मैट्रिक टन एसएसपी उर्वरकों का स्टॉक उपलब्ध।
जयपुर।
राज्य सरकार और कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की दैनिक उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कम उपलब्धता और अधिक खपत वाले जिलों व ब्लॉकों को चिन्हित कर प्रदेश भर में प्राथमिकता के साथ पूर्ण पारदर्शिता से उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। उर्वरकों की कालाबाजारी व जमाखोरी रोकने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी प्रदेश भर में पूर्ण सतर्कता से कार्य कर रहे हैं।
कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित कर प्रदेश की मांग अनुसार उर्वरकों की आपूर्ती करवाई जा रही है।
राज्य के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खरीफ 2026 में अप्रेल से अगस्त तक भारत सरकार द्वारा आवंटित 9 लाख 28 हजार मैट्रिक टन यूरिया के विरुद्ध 01 अप्रेल 2026 को उपलब्ध स्टॉक सहित वैश्विक संकट होने के बावजूद भी अब तक 12 लाख 29 हजार मैट्रिक टन (132 प्रतिशत) की उपलब्धता की गई है एवं अगस्त 2026 की शेष अवधि में 1 लाख 33 हजार मैट्रिक टन यूरिया की ओर आपूर्ति करवायी जायेगी।
इसी प्रकार खरीफ 2026 में अप्रेल से अगस्त तक भारत सरकार द्वारा 3 लाख 80 हजार मैट्रिक टन डीएपी की मांग के विरुद्ध 01 अप्रेल 2026 को उपलब्ध स्टॉक सहित अब तक 2 लाख 92 हजार मैट्रिक टन की उपलब्धता की गई है। देश में आयातित डीएपी की आपूर्ति मध्‍य एशिया युद्ध होने के कारण बाधित रही है। हालांकि अगस्त 2026 की शेष अवधि में 1 लाख मैट्रिक टन डीएपी की ओर आपूर्ति सुनिश्चित करवायी जायेगी। डीएपी की कम आपूर्ति होने से डीएपी के वैकल्पिक उर्वरक 1 लाख 49 हजार मैट्रिक टन एनपीके एवं 3 लाख 50 हजार मैट्रिक टन एसएसपी की उपलब्‍धता करवायी गई। इस प्रकार कृषकों को मांग अनुसार फास्फेटिक उर्वरक कुल 7 लाख 91 हजार मैट्रिक टन उपलब्ध करवाये गये है।
डॉ. किरोडी लाल ने बताया कि राज्‍य में कृषकों को अनुदानित उर्वरकों की उपलब्‍धता एवं पारदर्शी वितरण के लिये उर्वरक विक्रय की नवीन ऑनलाईन डिजिटल प्रणाली राज्‍य के सिरोही एवं राजसमंद जिलों में पायलेट प्रोजेक्‍ट के रूप में चालू की गयी है, जिसमें अब तक 68 हजार कृषकों ने 10 हजार मैट्रिक टन उर्वरक क्रय किये है। नयी प्रक्रिया में कृषक बिना लाईन में लगे खेत से ऑनलाईन बुकिंग कर क्‍यू.आर.कोड से बोई गई फसल की वैज्ञानिक सिफारिश अनुसार उर्वरक क्रय करने की सुविधा दी गयी है। नयी प्रणाली से डीलर की मनमानी, कालाबाजारी, टैगिंग व डायर्वजन पर प्रभावी रोक लगेगी। यह नवीन प्रणाली शीघ्र ही राज्‍य के अन्‍य जिलों में भी प्रारम्‍भ की जायेगी।
राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 25 जून है। वर्ष 2026 में मानसून दिनांक 2 जुलाई 2026 को सक्रिय हुआ तथा 9 जुलाई 2026 तक सम्पूर्ण राज्य को कवर कर लिया गया।
डॉ. किरोडी लाल ने बताया कि गत खरीफ 2025 मे 158 लाख हैक्‍टेयर क्षेत्र में बुआई हुई थी। राज्य में खरीफ 2026 के लिए निर्धारित 165.39 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 147.75 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की जा चुकी है, जो कि 89 प्रतिशत है तथा क्षेत्र में बुवाई का कार्य जारी है।
दिनांक 7 अगस्त 2026 तक प्रमुख खरीफ फसलों में बाजराः 39.82 लाख हेक्टेयर, मक्काः 9.73 लाख हेक्टेयर, ज्वारः 6.45 लाख हेक्टेयर, मूंगः 22.93 लाख हेक्टेयर, मोठः 8.82 लाख हेक्टेयर, मूंगफलीः 11.10 लाख हेक्टेयर, सोयाबीनः 9.30 लाख हेक्टेयर व ग्वारः 19.64 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हो गयी है। इस प्रकार फसलवार लक्ष्य की तुलना में वर्तमान में अनाज फसलों की 100 प्रतिशत, दलहनी फसलों की 87 प्रतिशत तथा तिलहनी फसलों की 84 प्रतिशत बुवाई पूर्ण हो चुकी है।
राज्य में सामान्य वर्षा 250.55 मि.मी. के विरुद्ध दिनांक 1 जून से 7 अगस्त 2026 की अवधि में 222.44 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 11.22 प्रतिशत कम है।
कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 3 लाख 9 हजार मैट्रिक टन यूरिया, 68 हजार मैट्रिक टन डीएपी, 80 हजार मैट्रिक टन एनपीके एवं 1 लाख 68 हजार मैट्रिक टन एसएसपी उर्वरकों का स्टॉक उपलब्ध है एवं निरन्तर आपूर्ति जारी है।
केंद्र सरकार की ओर से यूरिया, डीएपी एव अन्य उर्वरकों का राज्यों को माहवार व कम्पनीवार आवंटन किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा प्राप्त आवंटन एवं जिलों की मांग के अनुसार जिलेवार आपूर्ति योजना तैयार कर प्रदेश में उर्वरकों का वितरण पारदर्शिता से कराया जा रहा है।
प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्रीमती मंजू राजपाल ने बताया कि कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में अंकित सिफारिशानुसार ही उर्वरकों के उपयोग हेतु प्रेरित करने, उर्वरकों का समान रूप से पारदर्शिता के साथ वितरण कराने और उर्वरक वितरण में अनियमित्ता बरतने वाले विक्रेताओं, जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जुलाई 2026 तक 8706 निरीक्षण 15 FIR, 02 गिरफ्तारी 55 लाइसेंस निरस्‍त/निलंबित एवं 25 मैट्रिक टन उर्वरक जब्त किया गया है ।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ई-वे बिल एवं कर दस्तावेजों में अनियमितता पर वाणिज्यिक कर विभाग की सख्त कार्रवाई
Next Article फसल बीमा पॉलिसियों का अनुमोदन जांच के बाद ही किया जाएगा: खरीफ 2026 से लागू नए दिशा-निर्देश जारी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

धौलपुर के परिवार की महाकाल यात्रा बनी मातम में, सड़क हादसे में 3 की मौत
Jaipur
August 11, 2026
फसल बीमा पॉलिसियों का अनुमोदन जांच के बाद ही किया जाएगा: खरीफ 2026 से लागू नए दिशा-निर्देश जारी
Jaipur
August 11, 2026
ई-वे बिल एवं कर दस्तावेजों में अनियमितता पर वाणिज्यिक कर विभाग की सख्त कार्रवाई
Jaipur
August 11, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान: 20 दिन में 1 हजार 624 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार
Jaipur
August 11, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

480069
Your IP Address : 216.73.217.59

You Might Also Like

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों को लेकर 15 हजार से अधिक लोगों को किया जागरूक
राजस्थान मंडपम को समय से करें पूरा, विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा मंडपम – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जिला कलक्टर के निर्देश पर रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई: व्यावसायिक उपयोग में लिए जा रहे 78 घरेलू गैस सिलेंडर किये जब्त
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जयपुर की होमगार्ड स्वयंसेवक नामांकन प्रक्रिया की अन्तरिम चयन सूची जारी
बारां जिले में थाना सदर पुलिस की कार्रवाई: प्रेम धाम हनुमान वाटिका आश्रम से चुराई गई राम दरबार व अन्य मूर्तियां बरामद
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account