जयपुर। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, जयपुर में होमगार्ड स्वयंसेवकों हेतु आयोजित नामांकन प्रक्रिया की अन्तरिम चयन सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी चयन सूची विभागीय वेबसाइट http://home.rajasthan.gov.in/homeguards तथा गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जयपुर कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर देख सकते हैं।
कमाण्डेंट, गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, जयपुर विकास लाम्बा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस सत्यापन एवं मेडिकल बोर्ड द्वारा चिकित्सीय परीक्षण करवाया जाएगा। इस क्रम में चयन सूची में क्रम संख्या 1 से 135 तक अंकित अभ्यर्थियों को 13 मई 2026 तथा क्रम संख्या 136 से 269 तक अंकित अभ्यर्थियों को 14 मई 2026 को गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जयपुर पर उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि अनुपस्थिति की स्थिति में अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से वंचित किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि यह नामांकन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से 04 अप्रैल 2026 तक केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा राजस्थान, फतेहपुरा बेगस, जयपुर में आयोजित की गई थी।
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जयपुर की होमगार्ड स्वयंसेवक नामांकन प्रक्रिया की अन्तरिम चयन सूची जारी


