By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    ‘आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे’, पीएम मोदी के बयान पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया
    April 17, 2024
    मनीषा सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुत किया।
    April 30, 2024
    एयर इंडिया के विमान की टग ट्रैक्टर से टक्कर, बाल-बाल बचे 180 यात्री
    May 17, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: रोहित गोदारा गैंग का 50,000 रूपये का ईनामी बदमाश अमरजीत विश्नोई इटली के सिसली शहर में गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > रोहित गोदारा गैंग का 50,000 रूपये का ईनामी बदमाश अमरजीत विश्नोई इटली के सिसली शहर में गिरफ्तार
Jaipur

रोहित गोदारा गैंग का 50,000 रूपये का ईनामी बदमाश अमरजीत विश्नोई इटली के सिसली शहर में गिरफ्तार

RMT network
Last updated: July 19, 2024 7:12 am
RMT network
Share
8 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राज्य में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु राज्य स्तर पर 16 दिसम्बर, 2023 को एक विशेष कार्यदल एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) का गठन किया गया था।
अति. महानिदेशक पुलिस एजीटीएफ एवं क्राईम ब्रांच दिनेश एमएन ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि 08 जुलाई, 2024 को इटली के सिसली शहर स्थित कस्बा तरपानी में एजीटीएफ की सूचना पर रोहित गोदारा गैंग के अति सक्रिय गैंगस्टर अमरजीत सिंह विश्नोई पुत्र लीलू राम निवासी रीको औद्योगिक क्षेत्र, थाना बीछवाल, जिला बीकानेर को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
रोहित गोदारा गैंग का यह विदेश में बैठा सबसे सक्रिय गैगस्टर है जो इस गैंग के सदस्यो द्वारा फिरौती के लिए धमकी देने में वीपीएन / बॉक्स कॉल के जरिये विदेश में बैठ कर बातचीत करवाता था। इसके विरूद्ध राजस्थान के विभिन्न थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट, फिरौती के लिए धमकी इत्यादि के गंभीर प्रकरण है। इनमें सीकर के गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकाण्ड, कुरूक्षेत्र हरियाणा का वीभत्स सचिन गोधा हत्या काण्ड में संदिग्ध वांछित है। इस मुल्जिम की इटली के तरपानी कस्बे में रहने की पुख्ता जानकारी प्राप्त होने पर सत्यापित करने के लिए केन्द्रीय एजेन्सी के माध्यम से इन्टरपोल को रेफरेन्स लेटर जारी किया गया। जिसकी सूचना पर वांछित अपराधी अमरजीत सिंह विश्नोई को 08 जुलाई को तरपानी (सिसली) ईटली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बध में एजीटीएफ द्वारा पत्राचार कर अपराधी को भारत में लाने की प्रत्यर्पण की कार्यवाही की जा रही है।
इस गैंग्सटर के भाई सरजीत विश्नोई और पत्नी सुधा कंवर विश्नोई भी आपराधिक गतिविधियों के कारण पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है।
अपराध शाखा एवं एजीटीएफ के एडीजी एमएन के निर्देशन व उप महानिरीक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में एजीटीएफ टीम द्वारा जिला पुलिस के साथ समन्वय से संगठित अपराधों में सक्रिय गैंगों को चिन्हित कर वर्तमान में अति सक्रिय लाॅरेन्स विश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्यों के विरूद्ध पुलिस मुख्यालय की क्राईम ब्रान्च/एजीटीएफ टीम के अति. पुलिस अधीक्षक विद्या प्रकाश व सिद्धान्त शर्मा, इंस्पेक्टर रवीन्द्र प्रताप सिंह व सुनील जांगिड एवं आयुक्तालय जयपुर में इंस्पेक्टर मनीष शर्मा व पुलिस टीम द्वारा विभिन्न जिला पुलिस के साथ समन्वय के तहत इस गैंग के सक्रिय अपराधियों, शरणदाताओं, सहानुभूति रखने वाले, सोशल मीडिया के फाॅलोवर्स के घरों पर लगातार सुनियोजित रेड आयोजित कर उनके आपराधिक डोजियर्स और फिंगर प्रिन्ट लेकर रिकॉर्ड व डाटा बेस तैयार किया गया एवं गैंग्स के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की गई।
एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही, सोशल मीडिया पर फोलोवर्स, सहयोगियों से पूछताछ के दौरान एजीटीएफ टीम को रोहित गोदारा गैंग अपराधी अमरजीत विश्नोई के विदेश जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। चूंकि इस गैंग द्वारा अपने टारगेट को फिरौती के लिए धमकी देने में हर बार नये वीपीएन, बॉक्स कॉल का प्रयोग किया जाता रहा है। जिससे इन अपराधियों के लोकेशन का पता नहीं लग पा रहा था किन्तु एजीटीएफ टीम द्वारा लोरेन्स गैंग के अपराधियो की विदेश में जाने की ग्राउड लेवल की आसूचना के आधार पर इन अपराधियों के फर्जी दस्तावेज के पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह के बारे में जानकारी प्राप्त हुई थी।
इस सूचना के आधार पर जिला बीकानेर के कालू थाने पर फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मुख्य सरगना राहुल सरकार को उतराखण्ड से गिरफ्तार किया गया। इसी तरह एक अन्य प्रकरण थाना सरदार शहर जिला चुरू में इस गिरोह के सरगना महेन्द्र सारण और राहुल रिणाउ के विरूद्ध दर्ज किया गया था।
एजीटीएफ की ग्राउण्ड लेवल की आसूचना के आधार पर यह जानकारी मिली कि रोहित गोदारा गैंग का बदमाश अपराधी अमरजीत विश्नोई करीब एक वर्ष पूर्व भारत से दुबई, साईप्रस के जरिये ईटली चला गया था। इस पर इसकी पासपोर्ट डिटेल्स अपराध शाखा के उप महानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव के नेतृत्व में अति. पुलिस अधीक्षक नरोत्तम लाल वर्मा, उप निरीक्षक कमल पुरी, कुलदीप सिह कानि. 258 द्वारा तैयार की गई और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर इन्टरपोल एजेंन्सी के साथ समन्वय कर इसका सम्पूर्ण आपराधिक रिकार्ड, डोजियर, न्यायालय वारन्ट के साथ तलाश व गिरफ्तारी हेतु पत्राचार किया गया। इस अपराधी का RED CORNER NOTICE जारी करवाया।
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की अब तक की उपलब्धियां
एजीटीएफ गठन के उपरान्त इस टीम द्वारा अब तक गैंग्स के द्वारा हत्या करने की कई योजनाओं को ग्राउण्ड लेवल पर सूचना एकत्रित कर विफल कर दिया और रोहित गोदारा गैंग से जुडे अपराधियो की धरपकड़ की गई। इस गैंग के सोशल मीडिया फोलोवर्स पर निगरानी रख कर उनको पाबंद कर गिरफ्तार किया गया। इस गैंग से जुडे हुए व अन्य अपराधियों के अवैध गतिविधियो से निर्मित 29 प्रोपर्टी का ध्वस्त किया गया। साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली पुलिस एवं केन्द्रीय एजेन्सी सी.बी.आई./ एन.आई.ए. के साथ उच्चस्तरीय मीटिंग की गई।
एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स द्वारा 16 दिसम्बर,2023 से अब तक की गई कार्यवाहियों का विवरण

  • ईनामी अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही में कुल 37 ईनामी अपराधी गिरफ्तार किये गये। इनमें 01 लाख का 01 ईनामी, 50 हजार के 06 इनामी, 35 हजार के 03 ईनामी, 25 हजार के 11 ईनामी, 20 हजार के 02 ईनामी, 15 हजार का 01 ईनामी, 10 हजार के 05 ईनामी एवं 05 हजार के 08 ईनामी है।
  • 01 लाख का ईनामी सुमित मांजू एनडीपीएस में वांछित को गिरफ्तार किया
  • 50 हजार के ईनामी कुलदीप जघिना हत्या का आरोपी सचिन जाट को गिरफ्तार किया
  • 25 हजार का ईनामी आतंकवादी मेराजूद्दीन को गिरफ्तार किया
    नोट- एजीटीएफ गठन के बाद हत्या, लूट, एनडीपीएस के कुल 09 लाख 25 हजार के ईनामी अपराधियों को एजीटीएफ टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
  • अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही में कुल 14 अपराधी गिरफ्तार कर 8,628 किलोग्राम डोडा चुरा व पोस्त, 02 किलो 50 ग्राम अफीम 534 कार्टून अवैध अग्रेजी शराब एवं 124 कार्टून अवैध देशी शराब जब्त की गई।
  • अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्यवाही में कुल 17 अपराधी गिरफ्तार कर 68 अवैध हथियार, 19 मैग्जीन व 112 कारतूस जब्त किए गए।
  • राजू ठेठ गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले अपराधी को करौली से 09 अवैध देशी पिस्टल, 16 मैगजीन व 02 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
  • डकैतों / बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाले अपराधियों को धौलपुर से 20 अवैध हथियार व 32 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सुशील कुमार मीना ने 22वीं राजस्थान स्टेट चैंपियनशिप में ट्रैप शूटिंग पैरा इवेंट में जीता स्वर्ण पदक
Next Article इन्टेलीजेंस ट्रेनिंग अकादमी में एविएशन सिक्युरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, जयपुर के लोगो का किया गया अनावरण

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519155
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

17 जुलाई को आयोजित होगा सहकार एवं रोजगार उत्सव: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
राजस्थान आवासन मण्डल के बेसिक शेड्यूल ऑफ रेट्स-2024 किए गए तय, मंडल अध्यक्ष ने किया विमोचन
राज्य सरकार और राजस्थान फाउंडेशन मदद के लिए तैयार- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो को 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश
नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर वड़नगर स्टेशन परिसर में लगाये गये 75 पेड़
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account