By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    दीपावली के बाद वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी सौगात, 15 करोड़ की लागत से सीतावाली फाटक अंडरपास तैयार
    November 6, 2026
    विक्की के प्रेसिडेंट डॉ विजय कुमार बासोतीया की केरल के राज्यपाल ओम माथुर से शिष्टाचार भेंट
    November 5, 2026
    राष्ट्रीय गौरव के दो ऐतिहासिक आयोजनों में गूंजेगी जयपुर के रविंद्र उपाध्याय की आवाज़
    November 5, 2026
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    दिवाली कार्निवल में शहरवासी कर रहे है जमकर खरीददारी
    November 5, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    अब भारतीय और रूसी कंपनी को मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा
    April 27, 2024
    सुशील मोदी की निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
    May 14, 2024
    प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही थी एयर होस्टेस, एयरपोर्ट पर खुला राज
    May 31, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
    आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
    October 29, 2026
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
    म्यूजिकल सफर इंडिया ने किए सफलतम 12 वर्ष पूरे: उस्ताद साबिर खान की मौजूदगी में सजे ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ के सुर
    October 26, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: वोडाफोन स्टोर के दो कर्मचारी अरेस्ट, ग्राहकों के नाम पर फर्जी सिम बेचने का खुलासा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > वोडाफोन स्टोर के दो कर्मचारी अरेस्ट, ग्राहकों के नाम पर फर्जी सिम बेचने का खुलासा
Jaipur

वोडाफोन स्टोर के दो कर्मचारी अरेस्ट, ग्राहकों के नाम पर फर्जी सिम बेचने का खुलासा

RMT network
Last updated: July 25, 2025 5:03 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

साइबर क्राइम पुलिस को मिली बड़ी सफलता; फर्जी दस्तावेजों पर सिम देने का था मामला
जयपुर।
साइबर अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही राजस्थान पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोबाइल सिम कार्ड बेचकर साइबर अपराधों को बढ़ावा दे रहा था। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए घनश्याम मीणा से मिली जानकारी के आधार पर जयपुर के मालपुरा गेट स्थित एक वोडाफोन स्टोर के दो कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव (CRE) कर्मचारियों को गिरफ्तार गया है। यह कार्रवाई साइबर क्राइम राजस्थान पुलिस ने की है, जिसने इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है।
एसपी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को साइबर क्राइम पुलिस को एक गोपनीय सूचना मिली थी कि मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में एक युवक फर्जी कागजात के जरिए मोबाइल सिम खरीदने आया है। सूचना मिलते ही साइबर क्राइम, राजस्थान, जयपुर के थानाधिकारी अपनी टीम के साथ मालपुरा गेट स्थित भारती हेक्साकॉम लिमिटेड (एयरटेल) स्टोर पर पहुंचे। स्टोर इंचार्ज दीपेंद्र शर्मा ने कंपनी के लेटरहेड पर दीपक बलवदा, नोडल ऑफिसर एयरटेल जयपुर की लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घनश्याम मीणा नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 7 मोबाइल सिम कार्ड, 2 खाली सिम कवर, 2 आधार कार्ड और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।
कम्पनी कर्मचारियों की काली करतूत
एसपी शांतनु कुमार के सुपरविजन में जब घनश्याम मीणा से गहन पूछताछ की गई तो उसने ने बताया कि उसके पास से बरामद हुई तीन वोडाफोन सिम उसने मालपुरा गेट स्थित वोडाफोन स्टोर के कर्मचारियों से ली थीं। जांच में सामने आया कि स्टोर के कर्मचारी छाजूराम ने अपने सहकर्मी अभिषेक कुमार की मदद से यह गोरखधंधा चलाया हुआ था।
जब स्टोर पर दूसरे ग्राहक सिम खरीदने आते थे तो अभिषेक उनके नाम से अतिरिक्त सिम निकाल लेता था और फिर छाजूराम के कहने पर ये अवैध सिम घनश्याम मीणा जैसे लोगों को बेची जाती थीं। आमने-सामने की पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
अनुसंधान के बाद वोडाफोन स्टोर के दोनों कर्मचारियों जिनकी इस अपराध में सीधी संलिप्तता पाई गई, को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमे
छाजूराम पुत्र राम किशन निवासी वार्ड नम्बर 1, डूमोली खुर्द, झुंझुनूं और अभिषेक कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी दुर्गा विहार देवली साउथ दिल्ली शामिल है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नगर निगम ग्रेटर को 1 लाख 50 हजार पौधे लगाने का दिया लक्ष्य
Next Article E-Paper_(26-07-2025)

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दीपावली के बाद वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी सौगात, 15 करोड़ की लागत से सीतावाली फाटक अंडरपास तैयार
Jaipur
November 6, 2026
विक्की के प्रेसिडेंट डॉ विजय कुमार बासोतीया की केरल के राज्यपाल ओम माथुर से शिष्टाचार भेंट
Jaipur
November 5, 2026
राष्ट्रीय गौरव के दो ऐतिहासिक आयोजनों में गूंजेगी जयपुर के रविंद्र उपाध्याय की आवाज़
Jaipur
November 5, 2026
सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
Entertainment Jaipur
November 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

543536
Your IP Address : 18.97.9.169

You Might Also Like

राजस्थान अक्षय एवं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का लें संकल्प:’ मदन राठौड़
सड़क परियोजनाओं के निर्माण में उपयोगिता को प्राथमिकता दें- उप मुख्यमंत्री
राज मीडिया टाइम्स के ऑफिस में फिल्म “तलाक एक व्यथा” के पोस्टर का विमोचन हुआ
रेल संचालन में संरक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही रनिंग एवं परिचालन स्टॉफ की नियमित कॉउंसलिंग पर दिए निर्देश
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account