By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: रोहित के शतक पर डकेट का शतक पड़ा भारी, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज़
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > रोहित के शतक पर डकेट का शतक पड़ा भारी, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज़
Sports

रोहित के शतक पर डकेट का शतक पड़ा भारी, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज़

RMT network
Last updated: July 20, 2026 4:59 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। लॉर्ड्स में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए तीसरे वनडे में रोहित शर्मा की शतकीय पारी पर बेन डकेट का शतक भारी पड़ गया और इस मुक़ाबले को जीतते हुए इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज़ भी अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने 2018 के बाद पहली बार भारत को कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज़ हराया है जबकि भारत के ख़िलाफ़ 22 द्विपक्षीय वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड की यह आठवीं सीरीज़ जीत है।
388 के विशाल लक्ष्य के जवाब में भारत ने धीमी शुरुआत की थी लेकिन जल्द ही रोहित और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने रफ़्तार पकड़ ली और दोनों ने अर्धशतक पूरा करने के साथ ही शतकीय साझेदारी भी पूरी की। हालांकि गिल को क्रैंप आया और 25वें ओवर में गिल के रूप में आदिल रशीद ने 147 के स्कोर पर भारत को पहला झटका दिया। गिल ने पगबाधा की अपील पर आउट करार दिए जाने के बाद रिव्यू लिया था लेकिन रिव्यू असफल रहा।
हालांकि विराट कोहली और रोहित ने मिलकर भारत की उम्मीदों को ज़िंदा रखा और रोहित शतक पूरा करते हुए लॉर्ड्स में वनडे में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ भी बन गए। इसके साथ ही रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विजय मर्चेंट (1951) के बाद भारत के दूसरे सबसे उम्रदराज़ क्रिकेटर भी बने। रोहित का यह इंग्लैंड में आठवां वनडे शतक था जो कि वनडे में किसी एक देश में किसी मेहमान बल्लेबाज़ द्वारा लगाए गए सर्वाधिक शतक भी हैं।
कोहली और रोहित के बीच शतकीय साझेदारी हुई और दोनों ने भारत की उम्मीदों को ज़िंदा रखा था। हालांकि 138 के स्कोर पर रोहित को जेकब बेथेल ने बोल्ड कर दिया और दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 113 रनों की साझेदारी टूट गई। भारत अभी भी जीत से 128 रन दूर था और पारी में 68 गेंदें शेष थीं। रोहित के आउट होने के बाद कोहली ने प्रहार जारी रखा और भारत अभी भी मुक़ाबले में बरक़रार था। लेकिन सैम करन के तीसरे स्पेल ने मैच को पूरी तरह से इंग्लैंड के पासे में पलट दिया।
करन ने 44वें ओवर में पहले इशान किशन और फिर श्रेयस अय्यर का विकेट निकाला। यहां से भारत को अंतिम छह ओवर में जीत के लिए 84 रनों की दरकार थी और कोहली अभी भी मौजूद थे। हालांकि अपने अगले ओवर में करन ने कोहली का शिकार करते हुए मुक़ाबले को इंग्लैंड की पकड़ में कर दिया। 47वें ओवर में जोफ़्रा आर्चर ने केएल राहुल का शिकार किया जबकि 48वें ओवर में करन ने अक्षर पटेल का जब शिकार किया तब तक भारत की उम्मीदें समाप्त हो चुकी थीं। 38वें ओवर में करन ने रोहित के ख़िलाफ़ भी पगबाधा का रिव्यू लिया था लेकिन 128 के स्कोर पर खेल रहे रोहित अंपायर्स कॉल पर बचे थे।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया था और भारत ने अपने एकादश में तीन बदलाव किए थे। जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के चलते यह मुक़ाबला नहीं खेल रहे थे और बुमराह की अनुपस्थिति का असर भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी पर भी दिखा जहां भारत को इंग्लैंड का पहला विकेट निकालने के लिए 31वें ओवर और 192 रनों का इंतज़ार करना पड़ा।
डकेट और जेकब बेथेल की शतकीय साझेदारी इंग्लैंड के लिए 39 वनडे पारी बाद किसी सलामी जोड़ी द्वारा की गई शतकीय साझेदारी थी। इससे पहले 2023 के वनडे विश्व कप में धर्मशाला में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान के बीच शतकीय साझेदारी हुई थी।
यह एक निर्णायक मुक़ाबला था इसलिए इस शतकीय साझेदारी का महत्व अलग था। यह किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज़ के निर्णायक मुक़ाबले में किसी भी सलामी जोड़ी द्वारा की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी थी। द्विपक्षीय वनडे सीरीज़ के निर्णायक मुक़ाबले में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के स्टीवन फ़्लेमिंग और नेथन एस्टले के नाम है, उन्होंने 2001 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 193 रनों की साझेदारी की थी।
बेथेल शुरू से ही लय में नज़र आ रहे थे लेकिन डकेट को लय पकड़ने में समय लगा। हालांकि 31वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने बेथेल को 91 के निजी स्कोर पर अपना शिकार बनाया लेकिन इससे भारत की मुश्किलें आसान नहीं हुईं। डकेट ने अपना शतक पूरा किया और जो रूट ने भी वनडे में लगातार अपना छठा अर्धशतक लगाया और वह पुरुष वनडे में इंग्लैंड की ओर से लगातार छह बार 50 या उससे ज़्यादा का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ भी बन गए।
44वें ओवर में प्रिंस यादव ने डकेट को 141 के निजी स्कोर पर धीमी शॉर्ट गेंद डाल कर उन्हें अपना शिकार बनाया और रूट के साथ डकेट की दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी पर विराम लगा। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक इस मुक़ाबले में कुछ ख़ास नहीं कर पाए और 47वें ओवर में जब 14 के निजी स्कोर पर वह आउट हुए तब इंग्लैंड ने 324 रन ही बनाए थे।
हालांकि यहां से इंग्लैंड की पारी ने रफ़्तार पकड़ी और अगली 19 गेंदों पर इंग्लैंड ने 63 रन बटोर लिए, जिसमें जॉस बटलर की 13 गेंदों पर 41 रनों की धुआंधार पारी शामिल थी जिसमें बटलर ने चार चौके और तीन छक्के लगाए। निर्णायक मुक़ाबले में बटलर की यह आक्रामक पारी जीत और हार का असली अंतर साबित हुई।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सुजानगढ़ ने नम आंखों से दी के. सी. मालू को श्रद्धांजलि, समाज ने लिया उनके सपनों को साकार करने का संकल्प
Next Article 26 जुलाई को गुलाबी नगर में होगा “लहरिया उत्सव”

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457842
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान
जो रूट ने अपना 33वां शतक दिवंगत ग्राहम थोर्प को किया समर्पित
धोनी के IPL 2025 में खेलने को लेकर काफ़ी आशावान हैं CSK के सीईओ
IPL 2025 की मेगा नीलामी सऊदी अरब में 24 और 25 नवंबर को
यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में डबलिन गार्डियंस के मालिक बने राहुल द्रविड़
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account