By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, सीएलजी से हटा राजनीतिक प्रतिबंध
    July 25, 2026
    टाइम आउट की वैश्विक रैंकिंग में जयपुर का जलवा, संस्कृति और मेहमाननवाजी ने दिलाई पहचान
    July 25, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भागीरथ प्रयास ला रहे रंग, जैसलमेर-बाड़मेर को मिली जल जीवन मिशन की बड़ी सौगात
    July 25, 2026
    रतनगढ़ से ताल छापर अभ्यारण्य जाने वाले पर्यटकों और सालासर बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ अधिक सुविधाजनक
    July 25, 2026
    जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में कूलर की सफाई कर दिया आमजन को मौसमी बीमारियों पर रोकथाम का संदेश
    July 25, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: रतनगढ़ से ताल छापर अभ्यारण्य जाने वाले पर्यटकों और सालासर बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ अधिक सुविधाजनक
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > रतनगढ़ से ताल छापर अभ्यारण्य जाने वाले पर्यटकों और सालासर बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ अधिक सुविधाजनक
Jaipur

रतनगढ़ से ताल छापर अभ्यारण्य जाने वाले पर्यटकों और सालासर बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ अधिक सुविधाजनक

RMT network
Last updated: July 25, 2026 6:50 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

रतनगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से धार्मिक, ऐतिहासिक और पारंपरिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
जयपुर।
राजस्थान के चुरू ज़िले का शहर रतनगढ़, “राजस्थान की वाराणसी” के तौर पर मशहूर है। रतनगढ़ के पास ही काले हिरण के लिए प्रसिद्ध ताल छापर अभ्यारण्य भी स्थित है जहां वर्षभर पर्यटकों का आवागमन रहता है। रतनगढ़ स्टेशन से सालासर बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी आवागमन करते हैं। यह शहर अपनी शानदार पारंपरिक हवेलियों (जिन पर बारीक फ़्रेस्को या भित्ति-चित्र बने हैं), अपनी समृद्ध हस्तशिल्प परंपराओं और ऐतिहासिक रेगिस्तानी किले के लिए जाना जाता है।
यह शहर शेखावाटी इलाके की वास्तुकला की विरासत का एक बेहतरीन उदाहरण है, जहाँ दीवारों और छतों पर शानदार चित्रकारी की गई है। रतनगढ़ जीवंत, पारंपरिक राजस्थानी हस्तशिल्प और कलाकृतियों का एक स्थानीय केंद्र है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रतनगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। रतनगढ़ स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को हेरिटेज लुक के साथ जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाएँ मिलेंगी जिसमें स्थानीय कला एवं संस्कृति का समावेश किया गया है ।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के रतनगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास के कार्य का प्रथम चरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। लगभग 18.09 करोड़ की लागत से होने वाले
पुनर्विकास कार्यों के अंतर्गत स्टेशन भवन के समरूप में बड़े स्तर पर सुधार कार्य किया गया है। स्टेशन की ओर आने-जाने वाले मार्ग में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग प्रावधान किया गया है।बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सौंदर्यकरण, दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग सुविधा, बुकिंग ऑफिस रिटायरिंग रूम आदि में सुधार, नए टॉयलेट ब्लॉक्स का कार्य पूर्ण हो चुका है।
उपरोक्त कार्यो के अलावा सौंदर्यवर्धन के लिए एलइडी लाइटिंग तथा दीवारों पर आर्टवर्क भी किया जाएगा । सभी सुविधाओं का दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाया जाएगा। स्टेशन के प्रकाश व्यवस्था में सुधार से संबंधित कार्य तथा हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए सोलर प्लांट भी लगाया जाएगा। इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार हेतु के कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन डिस्पले बोर्ड्स, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलइडी स्क्रीन्स तथा जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया जाएगा।
रतनगढ़ स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य 77% पूरा हो चुका है l इस फुट ओवरब्रिज के निर्माण में लगभग 8.74 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। स्टेशन की प्रकाश व्यवस्था, सुगम,निर्बाध एवं निरंतर तकनीकी रेल कार्यों के संचालन की दृष्टि से हरित ऊर्जा उत्पादन हेतु सोलर ऊर्जा प्लांट भी स्थापित किया जायेगा ।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन के पुनर्विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी,आवागमन सुगम होगा एवं पर्यटक भी लाभान्वित होंगे।
स्टेशन के पुनर्विकसित होने से पर्यटन,स्थानीय हस्तशिल्प कला आदि को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र की लोकप्रियता बढ़ेगी एवं साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस प्रकार स्टेशन के पुनर्विकास से क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में कूलर की सफाई कर दिया आमजन को मौसमी बीमारियों पर रोकथाम का संदेश
Next Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भागीरथ प्रयास ला रहे रंग, जैसलमेर-बाड़मेर को मिली जल जीवन मिशन की बड़ी सौगात

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, सीएलजी से हटा राजनीतिक प्रतिबंध
Jaipur
July 25, 2026
टाइम आउट की वैश्विक रैंकिंग में जयपुर का जलवा, संस्कृति और मेहमाननवाजी ने दिलाई पहचान
Jaipur
July 25, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भागीरथ प्रयास ला रहे रंग, जैसलमेर-बाड़मेर को मिली जल जीवन मिशन की बड़ी सौगात
Jaipur
July 25, 2026
जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में कूलर की सफाई कर दिया आमजन को मौसमी बीमारियों पर रोकथाम का संदेश
Jaipur
July 25, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

463249
Your IP Address : 216.73.217.65

You Might Also Like

सामुदायिक भवनों की बुकिंग सहित अन्य सेवाओं को पूर्णतः ऑनलाइन करने के दिए निर्देश
माहेश्वरी जाति के इतिहास पर बनी पहली शोधपरक फिल्म ‘माहेश्वरी वंशोदय
स्वच्छता रैली नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया स्वच्छता का संदेश
अक्षत चतुर्थ संस्करण डीपीटील में सीनियर वर्ग में मलोत हॉस्पिटल विजेता , जूनियर वर्ग में एडवांस्ड ऑर्थोपडिक स्पोर्टस इंजरी हॉस्पिटल बनी चैंपियन
राम भजनों से भजनमय हुआ मसाला चौक
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account