जयपुर। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर व उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवाओं में 01-01 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 20993/20994, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 28.06.26 से 30.06.26 तथा उदयपुर सिटी से दिनांक 29.06.26 से 01.07.26 तक 01 साधारण श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
गाडी संख्या 20987/20988, उदयपुर सिटी- असारवा- उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 28.06.26 से 30.06.26 तक तथा असारवा से दिनांक 29.06.26 से 01.07.26 तक 01 साधारण श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
यात्रियों की सुविधा हेतु 2 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी


