By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ के बम्बोरी गांव में किया रात्रि विश्राम, देर रात तक ग्रामीणों से किया संवाद
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ के बम्बोरी गांव में किया रात्रि विश्राम, देर रात तक ग्रामीणों से किया संवाद
Jaipur

मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ के बम्बोरी गांव में किया रात्रि विश्राम, देर रात तक ग्रामीणों से किया संवाद

RMT network
Last updated: May 7, 2026 5:48 am
RMT network
Share
9 Min Read
SHARE

बदलते दौर में किसान अपनाएं लाभकारी खेती, तकनीक के उपयोग से बनें मजबूत
युवा ही माता-पिता और राष्ट्र की सबसे बड़ी आशा, पेपरलीक पर प्रभावी अंकुश से लौटा युवाओं का विश्वास
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को प्रतापगढ़ जिले के बम्बोरी गांव में रात्रि प्रवास किया। उन्होंने देर रात तक ग्राम विकास चौपाल में महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। चौपाल में मुख्यमंत्री ने खाट पर बैठकर खेती, सिंचाई, पेयजल, सड़क, बिजली, रोजगार, शिक्षा, जनजाति विकास तथा अन्य स्थानीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
चौपाल में ग्रामीण महिलाओं ने लखपति दीदी, कृषि सखी, पशु एवं बैंक सखी जैसी योजनाओं से हुए सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी। वहीं, किसानों एवं पशुपालकों ने आधुनिक कृषि तकनीक, ड्रिप सिंचाई, प्राकृतिक खेती, पशुपालन एवं डेयरी विकास से जुड़े सुझाव दिए और युवाओं ने राज्य सरकार द्वारा रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि मातृ शक्ति के आत्मनिर्भर और सशक्त बनने से ही देश समृद्ध होगा। लखपति दीदी योजना के माध्यम से देश में मातृ शक्ति की आर्थिक आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखा जा रहा है। हमारी सरकार ने प्रदेश में लखपति दीदी योजना के तहत 21 लाख से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया है तथा 16 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी समाज और सरकार के बीच मजबूत कड़ी बनकर अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भरता से जोड़ने का कार्य करें।
पहले मैंने सिलाई मशीन से काम शुरू किया, फिर गाय खरीदी। आज मेरी वार्षिक आय 1.40 लाख रुपये है। अब मैं अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने और योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करती हूं।

  • लखपति दीदी कांता सेन
    पहले मैं केवल खेतों में काम करती थी, ट्रेनिंग और आर्थिक सहायता मिलने के बाद सिलाई का काम शुरू किया, फिर बैंक सखी की ट्रेनिंग ली। आज मेरी गांव में अलग पहचान है। पहले कोई नहीं जानता था, अब हर कोई सम्मान से नमस्ते करता है।
  • ईना रावत
    स्कूली छात्रा लवीशा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बम्बोरी में विज्ञान संकाय खोलने का आग्रह किया। छात्रा की बात सुन मुख्यमंत्री ने विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने का आश्वासन दिया।
    मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए किसानों ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में मालामाल हो रहा है। किसान मांगीलाल ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से जैविक खेती कर रहे हैं तथा खेती में लगातार नवाचार कर रहे हैं। उन्हें जिला स्तर पर पुरस्कार भी मिल चुका है।
    किसान सुरेश ने बताया कि कृषि क्षेत्र में मिलने वाली सब्सिडी एवं सम्मान निधि से किसानों को काफी लाभ मिल रहा है।
    किसान सीताराम धाकड़ ने कहा कि खेती में लागत निकल रही है तथा सरकारी योजनाओं से अच्छा फायदा मिल रहा है।
    बालूराम ने मंगला पशु बीमा योजना को पशुपालकों के लिए राहतकारी बताया। वहीं किशन ने बताया कि उनके घर में 8-10 गायें हैं तथा कृत्रिम गर्भाधान तकनीक से उन्हें बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।
    मुख्यमंत्री ने पशुपालक के आग्रह पर सरस डेयरी बूथ खोले जाने एवं बम्बोरी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए कार्यवाही के निर्देश दिए।
    युवा उत्सव जैन ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को पारदर्शिता के साथ रोजगार प्रदान करने के लिए बेहतर कार्य कर रही है। इस दौरान नवनियुक्त युवाओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में देय राशि को 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपये किया है तथा मा वाउचर योजना के तहत निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
    मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसान, गरीब, मजदूर और पशुपालक के जीवन के संघर्ष और उनके सपनों को भलीभांति समझती है। उन्होंने कहा कि गरीबी का दर्द वही समझ सकता है जिसने उसे करीब से देखा हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों, युवाओं और पशुपालकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते दौर में किसानों को लाभकारी खेती की ओर बढ़ना आवश्यक है। इसके लिए हमारी सरकार 23 से 25 मई तक जयपुर में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-ग्राम 2026 का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम 2026 में प्रदेश के हजारों किसान और पशुपालक के साथ ही देश-विदेश के कृषि वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ, एग्रीटेक डेवलपर, स्टार्टअप्स और कृषि प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगपति भाग लेंगे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से लाखों हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक एवं ऑर्गेनिक खेती अपनाने, फलदार पौधे लगाने और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों से सोलर ऊर्जा से जुड़ने और फव्वारा प्रणाली जैसी जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पूरे प्रदेश में 27 अप्रैल से ग्राम विकास रथ अभियान शुरू किया है। इसके माध्यम से हर पंचायत तक सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सरकार सुझाव पेटिका के जरिए आमजन से सुझाव ले रही है।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान के अन्तर्गत पहली बार गांव, वार्ड के लिए वर्ष 2030, 2035 और 2047 तक के लिए अल्पकालीन, मध्यमकालीन और दीर्घकालीन विकास का रोडमैप बना रहे है। इसके तहत भविष्य की आवश्यकता के अनुरूप पानी, सड़क, शिक्षा एवं चिकित्सा की योजनाएं शामिल है।
    उन्होंने कहा कि युवा, माता-पिता के साथ-साथ राष्ट्र की सबसे बड़ी आशा हैं। पहले किसान अपने बच्चों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर भेजते थे। परिवार उम्मीद करता था कि बेटा मेहनत कर सरकारी नौकरी प्राप्त करेगा, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं और उनके परिवारों के सपने टूट जाते थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने पेपरलीक पर प्रभावी अंकुश लगाया है और एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है।
    महिला सशक्तीकरण की दिखी प्रेरक तस्वीर
    ग्राम विकास चौपाल में महिला प्रभारी मंत्री, महिला संभागीय आयुक्त, महिला कलेक्टर और महिला सरपंच की उपस्थिति प्रेरक रही। मुख्यमंत्री ने इन सभी महिलाओं को मंच पर आमंत्रित किया और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
    मुख्यमंत्री के आगमन पर आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक गैर नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री भी कलाकारों के बीच पहुंचे और उनके साथ गैर नृत्य में शामिल होकर उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री के आत्मीय व्यवहार और अपनत्व से कलाकार अभिभूत नजर आए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर ग्राम रथ का अवलोकन भी किया तथा इससे संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली।
    इस अवसर पर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक, महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, सांसद सीपी जोशी, विधायक श्रीचंद कृपलानी, अर्जुन लाल जीनगर, चंद्रभान सिंह आक्या एवं सुरेश धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने घर-घर जाकर किया जनसंवाद, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
Next Article हथकरघा बुनकर जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए 15 मई तक करें आवेदन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418533
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

बाघ, जंगल और पर्यटन का संगम: 8 फरवरी को अलवर टाइगर इंटरनेशनल हॉफ मैराथन
रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का संचालन
प्रदेश में 5 हजार अन्नपूर्णा भंडार विकसित किए जाएंगे – सुमित गोदारा
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जयपुर में संभाग स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन
आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने जलभराव, शहर की सफाई, सौन्दर्यकरण के संबंध में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account