By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: महिला सुरक्षा का अनूठा संकल्प: राजस्थान पुलिस का ‘डिकॉय ऑपरेशन’, प्रदेशभर में मनचलों की सामूहिक धरपकड़
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > महिला सुरक्षा का अनूठा संकल्प: राजस्थान पुलिस का ‘डिकॉय ऑपरेशन’, प्रदेशभर में मनचलों की सामूहिक धरपकड़
Jaipur

महिला सुरक्षा का अनूठा संकल्प: राजस्थान पुलिस का ‘डिकॉय ऑपरेशन’, प्रदेशभर में मनचलों की सामूहिक धरपकड़

RMT network
Last updated: May 15, 2026 6:31 am
RMT network
Share
9 Min Read
SHARE

डीजीपी शर्मा के निर्देशन में ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ का कड़ा एक्शन; सादा वस्त्रों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने रंगे हाथों दबोचे 140 मनचले
जयपुर।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर डिकॉय ऑपरेशन चलाया जा रहा है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रदेशभर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, पार्क, बस स्टैंड, मॉल, बाजार, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखकर महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी, पीछा करने और गलत हरकत करने वाले मनचलों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।
प्रदेश भर में जारी अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने कई स्थानों पर सामान्य नागरिक बनकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और मौके पर ही मनचलों को पकड़वाया। इस अभियान के चलते प्रदेशभर में असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति रही।आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा ने बताया इस अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 140 मनचलों को गिरफ्तार किया गया जबकि दर्जनों युवकों व नाबालिकों को समझाइश की गई।
जयपुर पुलिस आयुक्तालय में 17 गिरफ्तार
जयपुर पुलिस आयुक्तालय में डिकॉय ऑपरेशन के दौरान कालीका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 17 युवकों को गिरफ्तार करवाया।

हैड कांस्टेबल संतोष 228 ने एमडी रोड लालकोठी क्षेत्र में एक महिला को बार-बार फोन कर परेशान करने वाले युवक को गिरफ्तार करवाया। पुलिस थाना हरमाड़ा क्षेत्र में झगड़ा कर रहे 2 युवकों को पकड़ा गया। महिला कांस्टेबल मुन्नी 11071 एवं सुमन 10871 ने सिंधी कैंप बस स्टैंड के बाहर महिलाओं पर गलत टिप्पणियां करने वाले 5 युवकों को पकड़वाया, वहीं महिलाओं को परेशान करने और चोरी की नीयत से घूम रहे 2 अन्य युवकों को भी गिरफ्तार करवाया।
महिला कांस्टेबल माया 11041 ने हाइपर सिटी मॉल में शराब के नशे में महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़ कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार करवाया। महिला कांस्टेबल सुशीला 2924 ने महिला से गाली-गलौच करने वाले व्यक्ति को पकड़वाया। महिला कांस्टेबल सुमन 10376 ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पत्नी से मारपीट कर रहे युवक के खिलाफ कार्रवाई करवाई। महिला कांस्टेबल शर्मिला 8873 ने विश्वकर्मा कॉलोनी भट्टाबस्ती क्षेत्र में गाली-गलौच और झगड़ा कर रहे 2 युवकों को गिरफ्तार करवाया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजिता के नेतृत्व में आदर्श नगर थाना क्षेत्र में भी डिकॉय ऑपरेशन चलाकर 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया। जयपुर दक्षिण क्षेत्र में भी लगातार कार्रवाई जारी है।
खैरथल-तिजारा में सबसे बड़ी कार्रवाई, 14 युवक गिरफ्तार
जिला खैरथल-तिजारा में पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय के निर्देशन में स्कूल-कॉलेज, मॉल, अस्पताल, पार्क और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने वाले 14 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
कोटपूतली-बहरोड़ में 11 मनचले दबोचे
जिला कोटपूतली-बहरोड़ में पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशन में सार्वजनिक स्थलों पर सक्रिय मनचलों को रंगे हाथ पकड़ते हुए 11 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
हनुमानगढ़, झुंझुनूं और बूंदी में 10-10 गिरफ्तार
जिला हनुमानगढ़ में पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में सिटी सेंट्रल पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वाले 10 युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
जिला झुंझुनूं में पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में बस स्टैंड, पार्क, अस्पताल, कोचिंग संस्थान और स्कूल-कॉलेज क्षेत्रों में महिलाओं को परेशान करने वाले 10 मनचलों को गिरफ्तार किया गया।
जिला बूंदी में पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
डूंगरपुर और सवाईमाधोपुर में 9-9 मनचले गिरफ्तार
जिला डूंगरपुर में पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने वाले 9 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
जिला सवाईमाधोपुर में पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, अस्पताल, पार्क और स्कूल-कॉलेजों के आसपास महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले 9 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
जोधपुर आयुक्तालय और भिवाड़ी में 8-8 गिरफ्तार
जोधपुर पुलिस आयुक्तालय में शास्त्री सर्कल, 12वीं रोड, सरदारपुरा, नेहरू उद्यान और चिल्ड्रन पार्क सहित सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 8 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
भिवाड़ी जिले में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को परेशान करने वाले 8 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।
डीडवाना-कुचामन और फलौदी में 7-7 गिरफ्तार
डीडवाना-कुचामन में पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने वाले 7 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
फलौदी में पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के निर्देशन में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले 7 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
दौसा-जैसलमेर में 5-5 और ,जोधपुर ग्रामीण-झालावाड़ में 4-4 गिरफ्तार
दौसा में पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले 5 युवक गिरफ्तार किए गए।
जैसलमेर में सार्वजनिक स्थानों और पर्यटन स्थलों पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
झालावाड़ में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में 4 मनचलों को गिरफ्तार किया गया।
जोधपुर ग्रामीण में पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या के निर्देशन में महिलाओं के सामने गाली-गलौच करने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
बालोतरा व कोटा ग्रामीण में 3-3 युवक गिरफ्तार
जिला बालोतरा में पुलिस अधीक्षक रमेश के निर्देशन में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मॉल, सिटी एरिया, स्कूल/कॉलेज एवं पार्कों में महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने वाले 3 मनचले युवकों को गिरफ्तार किया गया।
जिला कोटा ग्रामीण में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डिकॉय ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और छात्राओं को परेशान करने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
बारां, उदयपुर, टोंक, गंगानगर और जयपुर ग्रामीण में कार्रवाई
जिला बारां में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देशन में छात्राओं पर फब्तियां कसने और छेड़छाड़ करने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
जिला उदयपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अनुचित व्यवहार और शराब सेवन कर रहे 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
टोंक में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
गंगानगर में सार्वजनिक स्थानों और कोचिंग सेंटरों के बाहर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया।
जयपुर ग्रामीण में पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद के निर्देशन में कॉलेज के बाहर छात्राओं पर फब्तियां कसने वाले 2 मनचलों को गिरफ्तार किया गया।
सीकर, बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में मनचलों पर शिकंजा
जिला सीकर में पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन में छात्राओं का पीछा कर गलत हरकत करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया।
बाड़मेर में पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देशन में स्कूली बालिकाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया।
चित्तौड़गढ़ में पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में महिलाओं को आपत्तिजनक इशारे करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया।
कई जिलों में निगरानी, समझाइश और सतत अभियान जारी
नागौर, भरतपुर, पाली, सिरोही और अन्य जिलों में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कॉलेज, पार्क, बाजार और मॉल क्षेत्रों में महिलाओं एवं छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
धौलपुर में गांधी पार्क और मचकुंड क्षेत्र में करीब एक दर्जन मनचलों को हिरासत में लेकर समझाइश दी गई, जबकि अलवर में 10 युवकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 4 नाबालिगों को समझाइश कर छोड़ा गया।
राजस्थान पुलिस महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। डिकॉय ऑपरेशन के माध्यम से अपराधियों में यह संदेश दिया गया है कि सादा वस्त्रों में तैनात पुलिस की नजर हर मनचले पर है। महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रहेंगे तथा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा में बाधा बनने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रंगोली गार्डन्स सोसाइटी में प्रथम घरेलू पीएनजी कनेक्शन का शुभारंभ
Next Article जोधपुर-रामदवेरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा का संचालन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457953
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

नगर निगम ग्रेटर सतर्कता शाखा की टीम द्वारा 5 हजार रूपये का किया कैरिंग चार्ज वसूल, 2 केन्टर सामान जब्त
दो माह की अवधि में तकनीकी मदद से ट्रेस किए आमजन के 4864 खोए मोबाईल
काव्यम् संस्था का काव्यकुंभ: कवियों के शब्द बाण, उनकी हास्य-व्यंग्य की रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर लगाए ठहाके
भगवान पार्श्वनाथ के जन्म पर 900 रूपये और निर्वाण कल्याणक पर 800 रूपये के स्मारक सिक्के जारी करेगी भारत सरकार
जोन-14 में 24 अवैध विलाओं को किया सील: दो अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account