By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    प्रयागराज-बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस रेलसेवाओं का झींझक व सिराथू स्टेशनों पर ठहराव
    April 25, 2024
    ISRO ने किया 3D प्रिंटिंग तकनीक से बने लिक्विड रॉकेट इंजन की सफल हॉट टेस्टि‍ंंग
    May 11, 2024
    चक्रवात रेमल ने बरपाया कहर: 36 मौतें, कई घर जमींदोज
    May 29, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक
Jaipur

मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक

RMT network
Last updated: April 21, 2026 5:52 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

वेब पोर्टल पर स्व-गणना की सुविधा 1 मई से 15 मई 2026 तक आमजन से सहयोग की अपील
जयपुर।
भारत की जनगणना, राष्ट्र की एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रशासनिक प्रक्रिया है। जनगणना के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक से संबंधित सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय जानकारी एकत्रित की जाती है। इन आंकड़ों के आधार पर केंद्र व राज्य सरकारें विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की योजना बनाती हैं।
प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने कहा है कि जयपुर जिले में इस महत्वपूर्ण कार्य को जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के लिए, जिले के प्रत्येक नागरिक तक जनगणना का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचे तथा जन-जनसमुदाय इस प्रक्रिया के महत्व को समझते हुए सक्रिय रूप से इसमें सहयोग करें।
प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर के जनगणना 2027 के वैधानिक क्षेत्र में कुल 38 चार्ज अधिकारी हैं जिसमें 20 तहसीलदार, 2 नगर परिषद आयुक्त व 16 अधिषाषी अधिकारी नियुक्त हंै। यहाँ की अनुमानित जनसंख्या 35.54 लाख है जिसमें 5279 हाउस लिस्टींग ब्लाॅक में 4883 प्रगणक एवं 793 सुपरवाईजर द्वारा 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जायेगा।
डिजिटल इंडिया पहल के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के अंतर्गत जनगणना 2027 में डेटा के संग्रहण और प्रसार की गुणवत्ता, दक्षता तथा समयबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डिजिटल प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग किया जाएगा। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए गणकों द्वारा डेटा संग्रहण के लिए एक समर्पित मोबाइल अनुप्रयोग ;भ्स्व् ।चचसपबंजपवदद्ध का उपयोग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आम नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा राजस्थान में 1 मई से 15 मई 2026 तक समर्पित वेब पोर्टल (https://se.census.gov.in) के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। यह वेब पोर्टल अंग्रेजी, हिंदी तथा 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है यह मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की प्रक्रिया के पूर्व 15 दिनों की अवधि तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।
परिवार का कोई भी एक सदस्य लगभग 15-20 मिनट में स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए परिवार संबंधी विवरण दर्ज कर सकता है तथा स्व-गणना पहचान संख्या अपने मोबाइल, ई-मेल पर प्राप्त कर सकता है। स्व-गणना में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सरल एवं सुलभ माध्यम प्रदान किए गए हैं, जिसके माध्यम से परिवार अपनी सुविधा के अनुसार परिवार संबंधी विवरण उपलब्ध करा सकते हैं। प्रगणक द्वारा मकान सूचीकरण के दौरान, स्व-गणना के विवरण की पुष्टि एवं अंतिम प्रस्तुतिकरण के लिए, परिवार के सदस्य द्वारा SE ID प्रगणक के साथ साझा करना आवश्यक होगा।
जिला कलक्टर ने कार्यालयों व अधीनस्थ कार्यालयों के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 1 मई से 15 मई 2026 तक की अवधि में ज्यादा से ज्यादा स्व-गणना (Self-Enumeration) करने के लिए निर्देशित किया है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article इंस्पेक्टर दिनेश सिंह “नेशनल रोड़ सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड, 2026” से सम्मानित
Next Article नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया 2026 सीजन 5 के ग्रैंड फिनाले का हुआ भव्य आयोजन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519206
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली जयपुर रेंज की बैठक: कानून व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
सवाई माधोपुर में 150 करोड़ रुपये की लागत से अमरूद प्रोसेसिंग प्लान्ट लगाया जाएगा
समर कंटीन्जेंसी के तहत स्वीकृत कार्यों को 31 मई तक पूर्ण करें- डॉ. समित शर्मा
रोगियों को मिलेगी कतारों से मुक्ति- अस्पतालों में लागू होगा क्यू मैनेजमेंट सिस्टम
77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह: पिछले दो वर्षों में अपराधों में 18.77 प्रतिशत की आई कमी- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account