By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए हो कार्य—राज्यपाल
    October 29, 2026
    केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, जयपुर द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 के अंतर्गत 3 किलोमीटर प्लॉग रन का आयोजन
    October 29, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे में ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0’ के सफल संचालन हेतु बैठक आयोजित
    October 29, 2026
    भाजपा ने गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लिया है संकल्प – मदन राठौड़
    October 29, 2026
    बीकानेर मंडल पर लालगढ़ स्टेशन यार्ड में किया गया आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल
    October 29, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    वीवीपैट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पर्ची मिलान को लेकर सभी याचिकाएं खारिज
    April 26, 2024
    सीएम केजरीवाल के PA पर स्वाति मालीवाल ने लगाया मारपीट का आरोप
    May 13, 2024
    दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद शरजील इमाम को हाईकोर्ट ने दी जमानत
    May 29, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
    म्यूजिकल सफर इंडिया ने किए सफलतम 12 वर्ष पूरे: उस्ताद साबिर खान की मौजूदगी में सजे ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ के सुर
    October 26, 2026
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: भाजपा ने गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लिया है संकल्प – मदन राठौड़
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > भाजपा ने गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लिया है संकल्प – मदन राठौड़
Jaipur

भाजपा ने गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लिया है संकल्प – मदन राठौड़

RMT network
Last updated: October 29, 2026 5:48 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज पंचायतीराज के हुए दुसरे चरण के मतदान में भी भाजपा के पक्ष में जोरदार मतदान हुआ है। उन्होने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के बाद पंचायती राज मे भी भाजपा का कमल खिलेगा और ग्राम विकास को गति मिलेगी हम अपने संकल्प पत्र में किये गए वादों को पूरा करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्प लिया है। गांवों में भी शहरों के समान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि ग्रामीण नागरिकों का जीवन अधिक सुगम, समृद्ध और सुविधाजनक बन सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विकसित गांवों का निर्माण आवश्यक है। जब गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, तभी गांवों की समृद्धि सुनिश्चित होगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हमारे गांव, ढाणी और प्रदेश भी विकसित होना चाहिए। भाजपा विकास के संकल्प के साथ जनता के बीच जाती है विधानसभा चुनाव के समय पार्टी ने संकल्प पत्र जारी कर जनता को विश्वास दिलाया था कि सरकार बनने पर निर्धारित विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र के लगभग 78 प्रतिशत कार्य पौने तीन वर्ष की अवधि में पूरे किए हैं। यह भाजपा की प्रतिबद्धता और विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पंचायत चुनावों के लिए ‘ग्राम विकास संकल्प पत्र’ गांवों के सर्वांगीण विकास का रोडमैप है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों के समान मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पिछले तीन से चार दशकों में गांवों से शहरों की ओर आबादी का पलायन बढ़ा है, यदि गांवों में शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, इंटरनेट और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, तो ग्रामीणों को बेहतर अवसरों के लिए अपना गांव छोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यमों और डीबीटी का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। इसी दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि ग्राम विकास के लिए भाजपा शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता देती है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या और जरूरतों के अनुरूप स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा उपस्वास्थ्य केंद्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें सामान्य उपचार के लिए शहरों की ओर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित करने का संकल्प लिया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवा अपनी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ा सकेंगे तथा प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होने कहा कि गांवों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता भी समय की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्रों के किसान, मजदूर और पशुपालक परिवारों के बच्चों को पढ़ाई और कोचिंग के लिए शहरों में जाना पड़ता है, जहां उन्हें रहने और शिक्षा पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बीकानेर मंडल पर लालगढ़ स्टेशन यार्ड में किया गया आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल
Next Article उत्तर पश्चिम रेलवे में ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0’ के सफल संचालन हेतु बैठक आयोजित

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए हो कार्य—राज्यपाल
Jaipur
October 29, 2026
केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, जयपुर द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 के अंतर्गत 3 किलोमीटर प्लॉग रन का आयोजन
Jaipur
October 29, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे में ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0’ के सफल संचालन हेतु बैठक आयोजित
Jaipur
October 29, 2026
बीकानेर मंडल पर लालगढ़ स्टेशन यार्ड में किया गया आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल
Jaipur
October 29, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

527110
Your IP Address : 216.73.216.14

You Might Also Like

राजस्थान में मादक पदार्थों पर पुलिस का करारा प्रहार: 10,000 का इनामी तस्कर भीलवाड़ा से दबोचा
कम्यूनिटी फॉर सेफर रोड्स ओर परिवहन विभाग ने आयोजित किया सड़क सुरक्षा ओरिएंटेशन वर्कशॉप
9 ओर 10 नवंबर को बीएम बिरला ऑडिटोरियम में होगा ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल
अंगदान के प्रति जागरूकता के लिए चलाएं अभियान, इससे जुड़ी सेवाओं का हो विस्ता – राज्यपाल मिश्र
चुनाव में देरी पर राज्य चुनाव आयुक्त को अवमानना नोटिस
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account