By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    महाआरती, राधा-कृष्ण की झांकी और गरबा-डांडिया के साथ विद्याधर नगर दशहरा मेले का भव्य आगाज
    October 12, 2026
    बाबा रामदेव घुमंतू छात्रावास के तृतीय वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन
    October 12, 2026
    जयपुर में सजा शायरी का मंच, वर्ल्ड ट्रेंड पोएट्री 21.0 में कवियों ने बांधा समां
    October 12, 2026
    “सफ़र – द पोएट्री शो” का जयपुर में दिल को छू लेने वाला आगाज़; अजमेर के केशव खंडेलवाल बने पहले विजेता
    October 12, 2026
    अमृता हाट में सजा हुनर का बाजार, 170 महिला समूहों के उत्पाद उपलब्ध
    October 12, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    भाजपा ने किया सभी धर्मों का सम्मान और सनातन की रक्षा, कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति – सीपी जोशी
    April 17, 2024
    बड़ा फैसला: तेल अवीव के लिए Air India की उड़ानें 15 मई तक निलंबित
    May 1, 2024
    फसलों में कीटनाशकों के इस्‍तेमाल से देशभर में हो रही मौतें? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से याचिका पर मांगा जवाब
    May 18, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: भाजपा का ग्राम विकास संकल्प-पत्र जारी, हर पंचायत में बनेगा अटल ज्ञान केंद्र
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > भाजपा का ग्राम विकास संकल्प-पत्र जारी, हर पंचायत में बनेगा अटल ज्ञान केंद्र
Jaipur

भाजपा का ग्राम विकास संकल्प-पत्र जारी, हर पंचायत में बनेगा अटल ज्ञान केंद्र

RMT network
Last updated: October 12, 2026 6:52 am
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नवरात्री के प्रथम दिवस पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर ‘ग्राम विकास संकल्प-पत्र’ जारी किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ , मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सह प्रभारी ​कविता पाटीदार, कुलजीत चहल और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने ग्राम विकास संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में नवनिर्मित हॉल सेवा संकल्प सभागार का उद्घाटन भी किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा और उसके समर्थित प्रत्याशियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। प्रदेश के 309 स्थानीय निकायों में से 209 निकायों में भाजपा एवं समर्थित प्रत्याशियों को जीत मिली है। उसी तर्ज पर पंचायत चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा घोषित ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की पहल को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि निकाय के साथ पंचायती राज चुनाव एक साथ करवा रहे है, इससे ना केवल प्रदेश का धन बचेगा बल्कि सरकार को काम करने के लिए पूरा समय भी मिलेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्प लिया है। गांवों में भी शहरों के समान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि ग्रामीण नागरिकों का जीवन अधिक सुगम, समृद्ध और सुविधाजनक बन सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विकसित गांवों का निर्माण आवश्यक है। जब गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, तभी गांवों की समृद्धि सुनिश्चित होगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हमारा गांव, ढाणी, निकाय, जिला, प्रदेश और हमारा देश विकसित होना चाहिए। भाजपा विकास के संकल्प के साथ जनता के बीच जाती है। विधानसभा चुनाव के समय पार्टी ने संकल्प पत्र जारी कर जनता को विश्वास दिलाया था कि सरकार बनने पर निर्धारित विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र के लगभग 78 प्रतिशत कार्य पौने तीन वर्ष की अवधि में पूरे किए हैं। यह भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता और विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनावों में भी संकल्प पत्र जारी किया था। इन चुनाव के तुरंत बाद सभी निकायों के लिए दीपावली तक आवश्यक कार्य पूरे करने के लिए 30 दिन की कार्ययोजना बनाई गई तथा गरीब कल्याण और अधूरे विकास कार्यों को गति देने के लिए 100 दिन की कार्ययोजना तैयार की गई। इसके साथ ही प्रत्येक निकाय के लिए ‘विजन डॉक्यूमेंट’ बनाने का निर्णय लिया गया, ताकि पांच वर्षों तक विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जा सके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत तथा विकसित राजस्थान के विजन को आगे बढ़ाया जा सके।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनावों के लिए जारी किया गया ‘ग्राम विकास संकल्प पत्र’ गांवों के सर्वांगीण विकास का रोडमैप है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों के समान मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पिछले तीन से चार दशकों में गांवों से शहरों की ओर आबादी का पलायन बढ़ा है, जिससे शहरों पर जनसंख्या का दबाव भी बढ़ा है। यदि गांवों में शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, इंटरनेट और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, तो ग्रामीणों को बेहतर अवसरों के लिए अपना गांव छोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी।
केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यमों और डीबीटी का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। इसी दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ग्राम विकास संकल्प पत्र में शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या और जरूरतों के अनुरूप स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा उपस्वास्थ्य केंद्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें सामान्य उपचार के लिए शहरों की ओर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित करने का संकल्प लिया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवा अपनी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ा सकेंगे तथा प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता भी समय की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्रों के किसान, मजदूर और पशुपालक परिवारों के बच्चों को पढ़ाई और कोचिंग के लिए शहरों में जाना पड़ता है, जहां उन्हें रहने और शिक्षा पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अटल ज्ञान केंद्रों के माध्यम से युवाओं को इंटरनेट, ऑनलाइन शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथियों तथा ऑनलाइन मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इससे ग्रामीण युवा अपने गांव में रहते हुए ही शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम विकास संकल्प पत्र केवल घोषणाओं का दस्तावेज नहीं, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर, सुविधासंपन्न और समृद्ध बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक गांव और प्रत्येक ढाणी तक पहुंचे। गांवों का समग्र विकास ही विकसित राजस्थान और विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार बनेगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लैंगिक हिंसा की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित सहायता के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण
Next Article कोटा का दशहरा मेला लोक आस्था और एकता का प्रतीक है- मंत्री मदन दिलावर

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

महाआरती, राधा-कृष्ण की झांकी और गरबा-डांडिया के साथ विद्याधर नगर दशहरा मेले का भव्य आगाज
Jaipur
October 12, 2026
बाबा रामदेव घुमंतू छात्रावास के तृतीय वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन
Jaipur
October 12, 2026
जयपुर में सजा शायरी का मंच, वर्ल्ड ट्रेंड पोएट्री 21.0 में कवियों ने बांधा समां
Jaipur
October 12, 2026
“सफ़र – द पोएट्री शो” का जयपुर में दिल को छू लेने वाला आगाज़; अजमेर के केशव खंडेलवाल बने पहले विजेता
Jaipur
October 12, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

507089
Your IP Address : 216.73.216.170

You Might Also Like

नगर निगम ग्रेटर द्वारा 21 स्थानों पर कराई गई मॉक ड्रिल, आपातकालीन नंबर भी किए जारी
प्रदेशभर में सघन नाकाबंदी अभियान : हजारों वाहनों की जांच, नियम तोड़ने वालों और संदिग्ध गतिविधियों पर कसा शिकंजा
जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम आज
ब्यूटी पीजेंट मिस व मिसेज एलिगेंट के ऑडिशन में मॉडल्स ने रैंप वॉक पर अपना टेलेंट दिखाया
‘‘एक पेड़ मॉ के नाम अभियान’’ के तहत पौधे लगाने वाली संस्थाओं को पर्यावरण मित्र संरक्षण पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account