By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    ‘आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे’, पीएम मोदी के बयान पर अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया
    April 17, 2024
    मनीषा सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुत किया।
    April 30, 2024
    एयर इंडिया के विमान की टग ट्रैक्टर से टक्कर, बाल-बाल बचे 180 यात्री
    May 17, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: ​पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था की पड़ताल
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > ​पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था की पड़ताल
Jaipur

​पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था की पड़ताल

RMT network
Last updated: March 24, 2026 6:50 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

सीसीटीवी नेटवर्क और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर दिया जोर
जयपुर।
पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में राज्य की एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में हुई इस बैठक में प्रदेश के सभी रेंज आईजी एवं जिला पुलिस अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
बैठक के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था, जन सुरक्षा एवं गंभीर अपराधों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीजीपी शर्मा ने विशेष रूप से परंपरागत अपराधों एवं साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश देते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए डीजीपी ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की गतिविधियों को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आईजी व एसपी को फील्ड स्तर पर सघन मॉनिटरिंग एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रदेश में चाक-चौबंद कानून-व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अधिकारी स्वयं फील्ड में उतरें और पुलिस की विजिबिलिटी व गश्त (पेट्रोलिंग) को प्रभावी रूप से बढ़ाएं।
थानों का नियमित निरीक्षण करें :
डीजीपी ने जिला पुलिस अधीक्षकों को अनुसंधान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और अपने अधीनस्थ थानों का नियमित निरीक्षण करने को कहा है। पुलिस कल्याण को अपनी प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि एसपी नियमित रूप से पुलिस लाइन्स का दौरा करें और वहां मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लें। पुलिस कर्मियों के बौद्धिक विकास के लिए पुलिस लाइन्स में लाइब्रेरी की स्थापना, उनके बेहतर उपयोग और पुलिस क्वार्टर्स की समयबद्ध मरम्मत के लिए भी ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को प्रतिदिन संबंधित पोर्टल की समीक्षा कर मामलों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने और विभिन्न एजेंसी के मध्य समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
सोशल मीडिया पर नजर रखें :
डीजीपी ने सोशल मीडिया की राउंड-द-क्लॉक मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपराधियों का महिमामंडन करने या उन्हें प्रोत्साहित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही साइबर थानों को सशक्त बनाने के लिए तैनात कार्मिकों के विशेष प्रशिक्षण, उनकी समस्याओं के समाधान और लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए निरंतर मॉनिटरिंग पर जोर दिया गया है।
बैठक में डीजीपी ने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ई-विजिटर पोर्टल से अधिकाधिक होटलों को जोड़ते हुए राजकॉप सिटीजन एप के उपयोग तथा आइसीजेएस सर्च को बढ़ावा दिया जाय।
उन्होंने सार्वजनिक स्थानों एवं रिहायशी क्षेत्रों में लगे निजी सीसीटीवी कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ने पर विशेष बल दिया, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके। फ़ोर्स मल्टीप्लायर इफ़ेक्ट के साथ ही अपराध अनुसंधान में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को अनिवार्य बताते हुए अधिकारियों को नवीन पोर्टल्स पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई।
ई-प्रोसिक्यूशन प्रणाली के प्रभावी उपयोग के निर्देश देते हुए जांच एवं अभियोजन प्रक्रिया को तकनीकी रूप से मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) की ओर से भेजे गए फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों की जांच के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए।
ये निर्देश भी दिए गए
बैठक दौरान पुलिस अधिकारियों को सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आयोजन में निर्धारित प्रावधानों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध अभियान को तेज करने तथा ब्रेथ एनालाइजर के नियमित उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में पुलिस मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मिस राजस्थान-2022 विनर तरुशी राय बनी फेमिना मिस इडिया राजस्थान 2026 मिस वर्ल्ड की दौड़ में हुई शामिल
Next Article कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: जयपुर में पुलिस दूरसंचार विभाग का भव्य अलंकरण समारोह आयोजित

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519174
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

राजस्थान में भजनलाल के सकारात्मक विजन से उद्यमियों में निवेश के प्रति उत्साह
गोपालपुरा बाईपास से महेष नगर को जाने वाली 60 फीट रोड़ सीमा को कराया अतिक्रमण मुक्त
चतुर्थ राष्ट्रीय लोक आदालत का आयोजन 21 दिसम्बर को होगा
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 10 से 13 जून तक होंगे विविध आयोजन
सामाजिक स्वास्थ्य आंदोलन ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्ट 2026 की शुरुआत: तारिक, पोस्टर और ब्रोशर का अनावरण
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account