By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    यात्रियों की सुविधा हेतु खातीपुरा-खडकी-खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    November 12, 2026
    पुराने सिक्के खरीदने का झांसा देकर महिला से लाखों की साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
    November 12, 2026
    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर को मिला राजस्थान का स्वच्छतम शहर होने का गौरव
    November 12, 2026
    मुख्यमंत्री ने बीएसएफ के जवानों के साथ मनाया भाई-दूज: बीएसएफ देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का सशक्त प्रहरी
    November 12, 2026
    स्व. गोविंदराम बासोतिया का 83वां जन्मदिवस सेवा एवं गौसेवा के रूप में मनाया, जरूरतमंद परिवारों को राशन और गोवंश को करवाया भोजन
    November 12, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    मालदीव के संसदीय चुनाव में मुइज्जू की पार्टी को प्रचंड बहुमत
    April 22, 2024
    चुनाव आयोग ने तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दी सख्त चेतावनी
    May 7, 2024
    SC ने पलटा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला; आतंकवाद के आरोपियों को सिर्फ डेढ़ साल की सजा, PFI के 8 सदस्यों की जमानत रद्द
    May 22, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
    आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
    October 29, 2026
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
    म्यूजिकल सफर इंडिया ने किए सफलतम 12 वर्ष पूरे: उस्ताद साबिर खान की मौजूदगी में सजे ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ के सुर
    October 26, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: नशे के नेटवर्क पर प्रहार, आमजन से मधुर व्यवहार-डीजीपी ने दिए प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > नशे के नेटवर्क पर प्रहार, आमजन से मधुर व्यवहार-डीजीपी ने दिए प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश
Jaipur

नशे के नेटवर्क पर प्रहार, आमजन से मधुर व्यवहार-डीजीपी ने दिए प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश

RMT network
Last updated: September 18, 2026 5:01 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जालोर पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा; संज्ञेय अपराध में तत्काल एफआईआर और हार्डकोर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
जयपुर।
पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा अपने जालोर जिले के एक दिवसीय भ्रमण के तहत जिला मुख्यालय पहुंचे। पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीजीपी ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जालोर की भौगोलिक परिस्थितियों, अपराध की स्थिति और कानून-व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।
बैठक में डीजीपी शर्मा ने मादक पदार्थों की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर इस नेटवर्क पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शराब के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई, हार्डकोर अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा महिला एवं साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नए कानूनों के प्रावधानों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और अपराध घटित होने पर पुलिस की कार्रवाई में किसी तरह की देरी नहीं हो।
थानों में परिवादियों से मधुर व्यवहार, हर संज्ञेय अपराध में तत्काल एफआईआर
डीजीपी ने पुलिस थानों में ड्यूटी ऑफिसर की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए निर्देश दिए कि ड्यूटी ऑफिसर थाने में बैठकर परिवादियों से मधुर एवं संवेदनशील व्यवहार करें और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि संज्ञेय अपराध घटित होने पर तुरंत प्रकरण दर्ज किया जाए।
उन्होंने यूथ सीएलजी सदस्यों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आमजन की समस्याओं के प्रभावी निराकरण, पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने तथा सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
साफ-सफाई और पुलिस सुविधाओं पर भी नजर
डीजीपी ने पुलिस थानों, पुलिस लाइन, पुलिस चौकियों एवं कार्यालयों के भवनों के रखरखाव और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण के साथ-साथ आमजन के लिए भी थानों में सकारात्मक एवं सुविधाजनक माहौल होना चाहिए।
बैठक में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस मुख्यालय हवासिंह घूमरिया, महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज सत्येंद्र सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस अधीक्षक सीआईडी इंटेलीजेंस जयपुर नरपत सिंह, पुलिस अधीक्षक जालोर शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर मोटाराम सहित समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हिमाचल के शमशी में राजस्थान के 472 रिक्रूट कांस्टेबलों के प्रशिक्षण का एडीजीपी रूपिन्दर सिंघ ने लिया जायजा
Next Article ‘BizHer Connect 2026’ का जयपुर में सफल आयोजन: महिला उद्यमियों को मिला बिजनेस ग्रोथ और वित्तीय स्वतंत्रता का मंच

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

इंग्लैंड ए सीरीज़ के लिए इंडिया ए स्क्वॉड में श्रेयंका; अनुष्का, मणि को बनाया गया कप्तान
Sports
November 12, 2026
यात्रियों की सुविधा हेतु खातीपुरा-खडकी-खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Jaipur
November 12, 2026
पुराने सिक्के खरीदने का झांसा देकर महिला से लाखों की साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
Jaipur
November 12, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर को मिला राजस्थान का स्वच्छतम शहर होने का गौरव
Jaipur
November 12, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

544478
Your IP Address : 216.73.217.177

You Might Also Like

12 बटालियन कॉन्स्टेबल भर्ती 2025: 8 दिसंबर को जयपुर में शारीरिक दक्षता परीक्षा
प्रेम में मिला ब्लॉक, तो खुद को मारने चला था प्रेमी; अब पहुंचा सलाखों के पीछे
वरिष्ठ समाजसेवी सुखबीर सिंह चौधरी ने किया S.K.J. ज्वैलर्स डांडिया महारास 2024 के पोस्टर का विमोचन
प्रदेश को फिल्मांकन का प्रमुख केंद्र बनाने की नई पहल: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
बालोतरा से पचपदरा नई रेल लाइन के फ़ाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account