By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    मालदीव के संसदीय चुनाव में मुइज्जू की पार्टी को प्रचंड बहुमत
    April 22, 2024
    चुनाव आयोग ने तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दी सख्त चेतावनी
    May 7, 2024
    SC ने पलटा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला; आतंकवाद के आरोपियों को सिर्फ डेढ़ साल की सजा, PFI के 8 सदस्यों की जमानत रद्द
    May 22, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: तिलक के अर्धशतक से भारत ने नौवीं बार जीता एशिया कप
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > तिलक के अर्धशतक से भारत ने नौवीं बार जीता एशिया कप
Sports

तिलक के अर्धशतक से भारत ने नौवीं बार जीता एशिया कप

RMT network
Last updated: September 29, 2025 5:43 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

146 के लक्ष्य का बचाव करते हुए पाकिस्तान ने अंतिम ओवर तक खींचा मैच
नई दिल्ली।
भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया एशिया कप 2025 का फ़ाइनल काफ़ी रोमांचक रहा जिसमें भारत ने दो गेंद शेष रहते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया और नौवीं बार इस टूर्नामेंट का ख़िताब अपने नाम किया। पहले गेंदबाज़ी करते हुए पाकिस्तान को केवल 146 के स्कोर पर समेटने के बाद शायद ही भारत ने सोचा होगा कि उन्हें जीत हासिल करने के लिए इतना ज़ोर लगाना पड़ेगा। तिलक वर्मा के नाबाद 69 रनों की पारी की बदौलत काफ़ी ख़राब शुरुआत के बावजूद भारत यह मैच जीतने में सफल रहा।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान की सोच पहली गेंद से आक्रमण करने की थी। साहिबज़ादा फ़रहान ने पहली 12 में से 11 गेंदों का सामना किया और लगभग हर गेंद पर बल्ला चलाया। शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह के दो-दो तथा वरूण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल के एक ओवर ने पाकिस्तानी ओपनर्स को बांधा, लेकिन पहले छह ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए 45 रन बना लिए। इसके बाद अगले तीन ओवरों में उन्होंने 33 रन जोड़े जिसमें कुलदीप यादव के दो ओवर में 23 रन आए थे। फ़रहान ने 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने भारत के ख़िलाफ़ दूसरी बार 50 रनों का आंकड़ा छूने के लिए पांच चौके और दो छक्के लगाए। अर्धशतक पूरा करने के बाद फ़रहान ने वरुण चक्रवर्ती को लांग ऑन के ऊपर से एक बड़ा छक्का लगाया और उसके बाद अगली ही गेंद पर डीप विकेट को कैच दे बैठे। अधिक आक्रामकता दिखाना उन्हें भारी पड़ गया और 10वें ओवर की चौथी गेंद पर चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई।
113 के स्कोर पर सईम अयूब के रूप में पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा और इसके बाद भारतीय स्पिनर्स के जाल में एक के बाद एक पाकिस्तानी बल्लेबाज फंसते चले गए। फ़ख़र ने 35 गेंदों में 46 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई। पहले दो ओवर में काफ़ी महंगे रहे कुलदीप ने अपने अंतिम ओवर में केवल एक रन देते हुए तीन विकेट चटका दिए। केवल 28 रन के भीतर ही पाकिस्तान के आठ बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए।
बुमराह ने आख़िरी दो विकेट निकालते हुए पाकिस्तान की पारी का अंत 146 के स्कोर पर किया और वे पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सके। पाकिस्तान ने 33 रनों के भीतर नौ विकेट गंवाए थे जो ये दिखाता है कि उनकी पारी किस तरह पटरी से नीचे उतर गई। पहले तीन बल्लेबाज़ों के अलावा पाकिस्तान का कोई अन्य बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।
भारत के लिए ये लक्ष्य काफ़ी आसान लग रहा था क्योंकि उनके पास अभिषेक शर्मा थे। हालांकि, पूरे एशिया कप में एक के बाद एक लगातार धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद आखिरकार लॉ ऑफ़ एवरेज ने फाइनल में अभिषेक पर अपना प्रभाव दिखाया और पहली बार इस टूर्नामेंट में अभिषेक दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का ख़राब फ़ॉर्म फ़ाइनल में भी देखने को मिला। पिछली चार पारियों में भारत के T20I कप्तान के स्कोर 0, 5, 12 और 1 रहे हैं।
दो विकेट जल्दी गिरने के बाद शुभमन गिल से काफ़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने भी अपना विकेट फेंक दिया। जब गिल आउट हुए तो कमेंट्री कर रहे दिग्गज़ सुनील गावस्कर ने कम से कम तीन बार “भारत ये मैच फेंक रहा है” को दोहराया था। पावरप्ले में ही 20 के स्कोर पर तीन विकेट गिर जाने के बाद भारत को एक साझेदारी की आवश्यकता थी। तिलक और संजू सैमसन ने वो साझेदारी बनाई। पहली 60 गेंदों में भारत ने 58 रन बनाए अंतिम 60 गेंदों में उनको 89 रनों की जरूरत थी। इस बीच सैमसन को एक जीवनदान भी मिला था, लेकिन वह इसका लाभ नहीं ले सके।
21 गेंदों में 24 रन बनाकर वह अबरार अहमद का शिकार बने और तिलक के साथ अर्धशतकीय साझेदारी का अंत हुआ। अगले दो ओवर में भारत केवल सात रन बना सका और आवश्यक रन-रेट 11 के क़रीब पहुंच गया। 15वें में हारिस रऊफ़ को 17 और 16वें में अबरार को 11 रन मारते हुए तिलक और दुबे ने भारत की वापसी कराई। इसी बीच तिलक ने 43 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। अंतिम 18 गेंदों में भारत को जीत के लिए 30 रन चाहिए था। रऊफ़ के ओवर से 13 रन निकालते हुए भारत ने मैच को क़रीबी बनाया। इसके बाद फहीम अशरफ़ ने 19वें ओवर में केवल सात रन देते हुए दुबे का विकेट भी निकाल लिया। हालांकि, अंतिम ओवर में रऊफ़ की पहली तीन गेंदों में ही तिलक ने नौ रन बनाकर मैच फ़िनिश कर दिया।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Mentor city के रूप में and mentee city के रूप में के बीच हुआ MOU
Next Article राजभाषा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा 2025 का आयोजित

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519178
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

हार्दिक, दुबे और राणा की मदद से भारत की सीरीज़ जीत
मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी
अगर रोहित-कोहली फ़िट हों तो वे 2027 विश्व कप भी खेल सकते हैं- गंभीर
बेयरस्‍टो, शशांक और प्रभसिमरन के दम पर पंजाब किंग्‍स ने हासिल किया रिकॉर्ड लक्ष्‍य
गुजरात की टीम 89 रन पर ढेर: दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account