By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    नशे की कमाई से बने साम्राज्य पर चला बुलडोजर: बीकानेर पुलिस ने ढहाया तस्कर का अवैध निर्माण, अतिक्रमण जमींदोज
    June 18, 2026
    जिला कलक्टर की एसएसओ आईडी से छेड़छाड़ करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
    June 18, 2026
    विशेष अभियान में 1.10 लाख से अधिक वाहनों पर कानूनी हंटर; ​राजधानी के जयपुर पश्चिम और जयपुर ग्रामीण में तगड़ी नाकेबंदी से मचा हड़कंप
    June 18, 2026
    डीसी डांस चैंपियनशिप सीजन-4 के ऑडिशन कलर्स इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न
    June 17, 2026
    21 जून को आयोजित होगी RE-NEET (UG) 2026 परीक्षा, जिला प्रशासन ने तैयारियाँ की पूर्ण
    June 17, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    किड्स फैशन फेस्टिवल के फाइनल ऑडिशन एवं फोटोशूट का सफल आयोजन
    June 15, 2026
    मिस राजस्थान फिनाले मंथ में यतेंद्र नेगी ने दी टेबल एटीकेट्स की क्लास
    June 15, 2026
    1990 के आर्थिक संकट को जीवंत करती है फिल्म ‘गवर्नर’
    June 13, 2026
    मुख्यमंत्री ने देखी ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म
    June 13, 2026
    जयपुर में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ: किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया का ऑडिशन एवं पोर्टफोलियो शूट 14 जून को
    June 10, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जिला कलक्टर की एसएसओ आईडी से छेड़छाड़ करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > जिला कलक्टर की एसएसओ आईडी से छेड़छाड़ करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
Jaipur

जिला कलक्टर की एसएसओ आईडी से छेड़छाड़ करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

RMT network
Last updated: June 18, 2026 7:40 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

योजनाओं की राशि हड़पने की साजिश का खुलासा
मासूम किसानों और पेंशनभोगियों के करोड़ों रुपये हड़पने की फिराक में था आरोपी राहुल तंवर; कई तहसीलदारों और पटवारियों के खातों को भी बना चुका था निशाना
जयपुर।
जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में साइबर थाना पुलिस ने जिला कलक्टर जैसलमेर की एसएसओ आईडी से छेड़छाड़ कर उसमें अपना मोबाइल नंबर लिंक करने तथा कूटरचित दस्तावेज अपलोड कर सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी की साजिश रचने वाले आरोपी को झालावाड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों की जगह अपने बैंक खातों की जानकारी लिंक कर सरकारी सहायता राशि हड़पना था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया है तथा मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
एसपी शिवहरे ने बताया कि साइबर थाना जैसलमेर में दर्ज प्रकरण के अनुसार अज्ञात आरोपी ने जिला कलक्टर जैसलमेर की एसएसओ आईडी में अनाधिकृत रूप से लॉगिन कर डीओआईटी, बीकानेर को ई-मेल भेजकर अपना मोबाइल नंबर लिंक करवाने का प्रयास किया। इसके बाद एसएसओ आईडी के साथ छेड़छाड़ कर कूटरचित दस्तावेज अपलोड किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी की नजर पीएम किसान निधि, जनआधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के पोर्टलों पर थी।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवन्त दान के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी रूपसिंह ईन्दा के सुपरविजन में अनुसंधान अधिकारी मनीष सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं साइबर विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान कर झालावाड़ पहुंचकर राहुल कुमार तंवर (25) निवासी खाती का पुरा छोड़ालिया, थाना मनोहरथाना, जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया।
सरकारी योजनाओं की राशि हड़पने की थी साजिश
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह तहसीलदारों एवं पटवारियों की एसएसओ आईडी में अनाधिकृत रूप से लॉगिन कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का डाटा प्राप्त करता था। इसके बाद किसानों एवं अन्य लाभार्थियों के बैंक खातों के स्थान पर अपने नियंत्रण वाले बैंक खातों की जानकारी लिंक कर सरकारी सहायता राशि अपने खातों में स्थानांतरित करने की योजना बनाता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह राजस्थान के विभिन्न जिलों के जिला कलक्टरों की एसएसओ आईडी से भी छेड़छाड़ कर बड़े स्तर पर साइबर धोखाधड़ी करने की तैयारी में था।
पुलिस रिमांड पर आरोपी से पूछताछ जारी
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक किन-किन सरकारी अधिकारियों की एसएसओ आईडी से छेड़छाड़ की, कितने पोर्टलों तक पहुंच बनाई तथा इस साइबर नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में गहन तकनीकी जांच और अनुसंधान जारी है।
पूरी कार्रवाई में अनुसंधान अधिकारी मनीष सोनी, उपनिरीक्षक डॉ. जालम सिंह, कांस्टेबल हनवंत सिंह (विशेष भूमिका), प्रमोद पालीवाल, सुरेश तथा पुलिस थाना मनोहरथाना, झालावाड़ एवं डीसीआरबी के लीलगिरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विशेष अभियान में 1.10 लाख से अधिक वाहनों पर कानूनी हंटर; ​राजधानी के जयपुर पश्चिम और जयपुर ग्रामीण में तगड़ी नाकेबंदी से मचा हड़कंप
Next Article नशे की कमाई से बने साम्राज्य पर चला बुलडोजर: बीकानेर पुलिस ने ढहाया तस्कर का अवैध निर्माण, अतिक्रमण जमींदोज

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नशे की कमाई से बने साम्राज्य पर चला बुलडोजर: बीकानेर पुलिस ने ढहाया तस्कर का अवैध निर्माण, अतिक्रमण जमींदोज
Jaipur
June 18, 2026
विशेष अभियान में 1.10 लाख से अधिक वाहनों पर कानूनी हंटर; ​राजधानी के जयपुर पश्चिम और जयपुर ग्रामीण में तगड़ी नाकेबंदी से मचा हड़कंप
Jaipur
June 18, 2026
डीसी डांस चैंपियनशिप सीजन-4 के ऑडिशन कलर्स इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न
Jaipur
June 17, 2026
21 जून को आयोजित होगी RE-NEET (UG) 2026 परीक्षा, जिला प्रशासन ने तैयारियाँ की पूर्ण
Jaipur
June 17, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

429533
Your IP Address : 216.73.216.239

You Might Also Like

जयपुर में 14 जून को आयोजित होगा एमएसएमई एंड सब्सिडी कॉन्क्लेव
महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्थान में अहम भूमिका निभा रहा है मरुधरा ग्रामीण बैंक एवं राजीविका – दिलावर
वर्ष 2025 के लिए घोषित स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार में उत्तर पश्चिम रेलवे को मिला द्वितीय स्थान
नववर्ष में हम नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ विकसित राजस्थान की ओर होंगे अग्रसर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्याल के कुलपति का कार्यभार डॉ. धनंजय अग्रवाल को
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account