By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    पर्यटन विकास के बड़े प्रोजेक्ट्स जल्द धरातल पर उतारें: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
    July 29, 2026
    3 अगस्त से शुरू होगी राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा
    July 29, 2026
    गांव गोद लेकर उन्हें नशामुक्त किए जाने की हो विशेष पहल: राज्यपाल, बागडे
    July 29, 2026
    मुख्य सचिव ने सचिवालय में राजस्व, सामान्य प्रशासन एवं कार्मिक विभाग का किया निरीक्षण
    July 29, 2026
    “यूडी टैक्स चुकाने पर ही लड़ सकेंगे पार्षद चुनाव, नो ड्यूज सर्टिफिकेट हुआ अनिवार्य”
    July 28, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जयपुर में 12 जून को होगी प्राकृतिक खेती को लेकर कार्यशाला
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > जयपुर में 12 जून को होगी प्राकृतिक खेती को लेकर कार्यशाला
Jaipur

जयपुर में 12 जून को होगी प्राकृतिक खेती को लेकर कार्यशाला

RMT network
Last updated: June 11, 2026 6:45 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

सीएम भजनलाल शर्मा और राज्यपाल बागड़े करेंगे संबोधित
जयपुर।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, राजस्थान की ओर से जयपुर में 12 जून को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) स्टेडियम में होगी, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने इस संबंध में प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर इसकी जानकारी दी। कैलाश चौधरी ने बताया कि कार्यशाला में प्राकृतिक खेती, गौ आधारित कृषि और खेती की लागत कम करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, जैविक संसाधनों के उपयोग और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, गुजरात के राज्यपाल देवव्रत आचार्य, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी किसानों को संबोधित करेंगे।
प्राकृतिक खेती के बारे में बताया
कैलाश चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश किसान यूरिया और डीएपी जैसे रासायनिक उर्वरकों पर अत्यधिक निर्भर हो गए हैं। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान पारंपरिक और प्राकृतिक कृषि की ओर लौटें। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से किसानों को गौ आधारित खेती के मॉडल, जैविक खाद, जीवामृत, घनजीवामृत और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों को यह भी बताया जाएगा कि कम लागत में अधिक टिकाऊ और लाभकारी खेती कैसे की जा सकती है। चौधरी ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों और अनुभवी किसानों द्वारा भी अपने अनुभव साझा किए जाने की संभावना है।
कैलाश चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। बल्कि, इससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। किसानों को प्राकृतिक खेती से जुड़ी नई तकनीकों और सफल मॉडलों की जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओपी यादव व रेवंत सिंह राजपुरोहित भी मौजूद रहे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऑपरेशन जमुहार: 5 राज्यों में ANTF का महा-ऑपरेशन; मणिपुर से आ रही ₹4.50 करोड़ की अफीम जब्त, ट्रक के नीचे बना था गुप्त तहखाना
Next Article राजस्थान पुलिस का मेगा ट्रैफिक अभियान चरम पर: काली फिल्म, फर्जी नंबर प्लेट और अवैध हूटर-बत्तियों पर चला कानून का डंडा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पर्यटन विकास के बड़े प्रोजेक्ट्स जल्द धरातल पर उतारें: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
Jaipur
July 29, 2026
3 अगस्त से शुरू होगी राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा
Jaipur
July 29, 2026
गांव गोद लेकर उन्हें नशामुक्त किए जाने की हो विशेष पहल: राज्यपाल, बागडे
Jaipur
July 29, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में राजस्व, सामान्य प्रशासन एवं कार्मिक विभाग का किया निरीक्षण
Jaipur
July 29, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

465619
Your IP Address : 216.73.216.17

You Might Also Like

फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की तीन वारदातों का किया खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार
सहायक आचार्य- हिंदी भर्ती -2023: 4 से 22 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार का द्वितीय चरण
1 से 15 जुलाई तक “आंगनबाड़ी चलो अभियान”
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘रन फॉर यूनिटी‘ मैराथन को दिखाई हरी झण्डी, कहा- सशक्त भारत में लौह पुरूष का अतुलनीय योगदान
यज्ञ-हवन पर्यावरण को स्वच्छ रखने और आध्यात्मिक ज्ञान एवं ध्यान का माध्यम – उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account