जयपुर। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) द्वारा उपभोक्ताओं को शुद्ध, स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता की मिठाइयाँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित नवीन दुग्ध उत्पाद एवं मिठाई प्लांट का उदघाटन समारोह सोमवार, 6 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, विशिष्ठ अतिथि पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, डेयरी राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म होंगे। जबकि अध्यक्षता जयपुर डेयरी के अध्यक्ष ओमप्रकाश पूनिया करेंगे। जयुपर जिला दुग्ध उत्पादक संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पशुपालन, गोपालन, मत्स्य पालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा व आरसीडीएफ की सीएमडी श्रृति भारद्धाज, जयपुर डेयरी के एमडी मनीष फौजदार भी मौजूद रहेंगे।
जयपुर डेयरी के मिठाई संयंत्र का उदघाटन आज

Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

