By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    30 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में फिर पेश होंगे बाबा रामदेव
    April 23, 2024
    “वेस्ट नाइल बुखार” का प्रकोप: तीन जिलों में अलर्ट जारी: केरल में 10 मामले आए थे सामने
    May 9, 2024
    याचिकाकर्ता वोटर्स को भ्रमित कर रहे- सुप्रीम कोर्ट
    May 24, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: कुलदीप, अक्षर और सूर्यकुमार ने दिलाई भारत को पाकिस्तान पर बड़ी जीत
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > कुलदीप, अक्षर और सूर्यकुमार ने दिलाई भारत को पाकिस्तान पर बड़ी जीत
Sports

कुलदीप, अक्षर और सूर्यकुमार ने दिलाई भारत को पाकिस्तान पर बड़ी जीत

RMT network
Last updated: September 15, 2025 11:50 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का सिलसिला लगातार जारी है। UAE को एकतरफा अंदाज़ में हराने के बाद भारतीय टीम को पाकिस्तान को हराने में भी अधिक मेहनत नहीं लगी।
टॉस हारकर पहले गेंदबाज़ी करते हुए भारत ने पाकिस्तान को केवल 127 के स्कोर पर रोक दिया था। पाकिस्तानी टीम यह स्कोर भी तब बना सकी, जब उनके बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफ़रीदी ने पारी के अंत में 16 गेंद में नाबाद 33 रनों की पारी खेली। भारतीय स्पिनर्स ने पूरी तरह से पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर शिकंजा कस दिया, जिसकी वजह से पूरी पारी के दौरान वे रन बनाने के लिए तरसते रहे।
भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने गेंदबाज़ी की शुरुआत वाइड के रूप में की थी, लेकिन अगली गेंद पर उन्होंने सईम अयूब को कैच आउट कराते हुए भारतीय टीम को एक शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस को कैच आउट कराया। केवल छह रन के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद पाकिस्तानी टीम दबाव में आ गई। हालांकि इसके बाद लगभग छह ओवरों तक फ़ख़र ज़मान और साहिबज़ादा फ़रहान ने पाकिस्तान को कोई और झटका नहीं लगने दिया। दोनों के बीच 39 रनों की साझेदारी हुई और ऐसा लगा कि पाकिस्तान वापसी कर रहा है। इसी बीच अक्षर पटेल ने फ़ख़र को आउट करके इस साझेदारी का अंत किया।
इसके बाद लगातार भारतीय स्पिनर्स की कसी हुई गेंदबाज़ी देखने को मिली और पाकिस्तान ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। सबसे अधिक 40 रन बनाने वाले फ़रहान ने 44 गेंदों का सामना किया, जिससे पता चलता है कि उनके लिए रन बनाना कितना कठिन रहा। 18वें ओवर में जब पाकिस्तान का आठवां विकेट गिरा तो उनका स्कोर केवल 97 रन था। हालांकि अफ़रीदी ने चार छक्के लगाते हुए अंतिम दो ओवरों में 28 रन बटोरे और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय स्पिनर्स ने 13 ओवर में केवल 65 रन खर्च करते हुए छह विकेट निकाले।
ख़ास तौर से कुलदीप यादव और अक्षर ने काफ़ी प्रभावित किया। पारी के 13वें ओवर में कुलदीप हैट्रिक लेने की कगार पर थे, जब उन्होंने लगातार गेंदों पर हसन नवाज़ और मोहम्मद नवाज़ का विकेट लिया। कुलदीप और अक्षर दोनों ने अपने चार ओवरों में केवल 18-18 रन खर्च किए। कुलदीप को तीन और अक्षर को दो विकेट मिले।
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ़ से अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर चौका और दूसरी पर छक्का लगाकर शाहीन अफ़रीदी के होश उड़ा दिए थे। हालांकि दूसरे ओवर में ही अयूब ने शुभमन गिल का बड़ा विकेट निकाला था। अभिषेक ने लगातार आक्रमण किया और 13 गेंदों में 33 रन बनाकर अयूब की गेंद पर कैच आउट हुए। दो विकेट गंवाने के बाद भी भारत ने पावरप्ले में 61 रन बना लिए थे। लगातार तेज़ी से आ रहे रन पाकिस्तान पर दबाव बना रहे थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 52 गेंदों में 56 रनों की साझेदारी करके भारत को काफ़ी आगे कर दिया था। इसी बीच अयूब ने 13वें ओवर में तिलक को क्लीन बोल्ड करके पाकिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई। हालांकि, सूर्यकुमार ने नाबाद 47 रन बनाते हुए भारत को जीत दिलाई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पाली डीपीएस स्कूल में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
Next Article पाली डीपीएस स्कूल में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519327
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

IPL 2025 की मेगा नीलामी सऊदी अरब में 24 और 25 नवंबर को
अल्पसंख्यक मामलात विभाग के “उमंग 2K25” ने जमाया रंग
IPL में मुझे बतौर कप्तान बहुत कुछ सीखने को मिला- शुभमन गिल
गिल, सुदर्शन और मोहित की बदौलत गुजरात टाइटंस प्लेऑफ़ की दौड़ में बरक़रार
भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट के लिए न्यूनतम 8400 रूपये की टिकट के लिए MCC की हो रही आलोचना
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account