जयपुर। एसबीआई अधिकारी संगठन (SBIOA), जयपुर मंडल की 2026-29 की त्रैवार्षिक चुनाव में लगातार दूसरी बार पूरी टीम के निर्विरोध निर्वाचित होने पर आज स्थानीय प्रधान कार्यालय, जयपुर में बैंक प्रबंधन के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गरिमापूर्ण अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक ओंकारनाथ चौधरी, जीएम-I रजनीश कुमार, जीएम-II मनीष सिंघल, जीएम-III रोहित कुमार तथा CDO श्रीमती रीता राजोरिया ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
नवनिर्वाचित टीम में अध्यक्ष राजेश आर. जैन, AIBOC के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राज्य ईकाई के सचिव तथा महासचिव रामावतार सिंह जाखड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतन लाल मीणा , उपाध्यक्ष महेश शर्मा, मृत्युञ्जय प्रकाश एवं रामचंद्र मीणा, उपमहासचिव सरोज मिश्र, संगठन सचिव पवन खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष राजवीर चौधरी तथा सहायक महासचिव देवी लाल चौहान, विनीत एवं गजेंद्र वेदवाल शामिल हैं।
इसके साथ ही क्षेत्रीय सचिव रूपेंद्र सिंह, ओमपाल चौहान, सुहास सक्सेना, धर्मवीर भाटिया, रूपेश शर्मा एवं राजेश गहलोत तथा उप क्षेत्रीय सचिव हरवेंद्र मीणा, शैलेश पांडे, कृष्ण मीमरोट, निर्मल उपाध्याय, राकेश ओला एवं सचिन सिंह सहित सभी जोनल सचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
इस अवसर पर राजेश आर. जैन एवं रामावतार सिंह जाखड़ ने बैंक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यों द्वारा लगातार दूसरी बार दिए गए निर्विरोध जनादेश को संगठन और अधिक जिम्मेदारी, मजबूत सदस्य संपर्क एवं प्रभावी प्रतिनिधित्व के संकल्प के रूप में स्वीकार करता है।
बैंक प्रबंधन द्वारा किया गया यह अभिनंदन संगठन और प्रबंधन के बीच सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक एवं रचनात्मक संबंधों को और मजबूत करने वाला है.
एसबीआई प्रबंधन द्वारा एसबीआईओए जयपुर मंडल की नवनिर्वाचित टीम का प्रधान कार्यालय में अभिनंदन


