By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर में फिजियो प्राइड अवार्ड समारोह का आयोजन, देश के विभिन्न शहरों से आए फिजियोथैरेपिस्ट का अवॉर्ड देकर किया सम्मानित
    September 8, 2026
    वार्ड 9 से भाजपा प्रत्याशी मंजू अग्रवाल के समर्थन में जनसभा का आयोजन
    September 8, 2026
    वार्ड 12 के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा- राजेंद्र सैनी
    September 8, 2026
    वार्ड नंबर 2 में दीया कुमारी ने खोला 120 करोड़ का ‘विकास पिटारा’, सैटेलाइट हॉस्पिटल की सौगात के साथ हनुमान प्रसाद सैनी की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश
    September 8, 2026
    चित्रकूट स्टेडियम में ‘गोकुलम 2026’ का भव्य आयोजन: दही हांडी और मल्लखंब में 100 टीमों ने दिखाया दम
    September 8, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
    April 22, 2024
    हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, सात लोगों की मौत
    May 8, 2024
    राजस्थान में 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान, दिल्ली, हरियाणा और यूपी सहित कई राज्यों में IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
    May 23, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: एपीके फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > एपीके फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग
Jaipur

एपीके फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग

RMT network
Last updated: September 8, 2026 4:53 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; संदेहास्पद गतिविधियों पर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील
जयपुर।
महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। वर्तमान में साइबर अपराधी बिजली व गैस कनेक्शन के बिल, कूरियर/पार्सल, आरटीओ ई-चालान, बैंक या सिम केवाईसी अपडेट, सरकारी योजनाओं और फर्जी शादी/डिजिटल कार्ड के नाम पर फर्जी मैसेज या व्हाट्सएप लिंक भेज रहे हैं।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि इन संदेशों के साथ संलग्न .apk फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल का पूरा कंट्रोल ठगों के पास चला जाता है, जिससे वे बैंक खातों व यूपीआई से रकम उड़ा लेते हैं।
ठगी का तरीका
° फर्जी मैसेज का झांसा: ठग बिजली/गैस कनेक्शन काटने, बैंक खाता या सिम बंद होने का डर दिखाकर या लॉटरी व कैशबैक का लालच देकर मैसेज भेजते हैं।
° रिमोट एक्सेस व डाटा चोरी: एपीके फाइल इंस्टॉल होते ही फोन के एसएमएस, कॉल लॉग, कांटेक्ट्स और गैलरी का एक्सेस ठगों के पास चला जाता है।
° स्वचालित ओटीपी फॉरवर्डिंग: आपके फोन पर आने वाला बैंक ओटीपी यह फर्जी ऐप बिना आपकी जानकारी के साइबर अपराधियों को फॉरवर्ड कर देता है।
° कांटेक्ट्स को फर्जी मैसेज: आपके फोन में मौजूद कांटेक्ट्स को भी खुद-ब-खुद जालसाजी वाले मैसेज भेज दिए जाते हैं।
सुरक्षित रहने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
° अधिकृत स्टोर से ही डाउनलोड: ऐप हमेशा केवल गूगल प्ले स्टोर या एप्पल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें तथा गूगल प्ले प्रोटेक्ट ऑन रखें।
° अज्ञात फाइलों से दूरी: सोशल मीडिया, एसएमएस पर प्राप्त किसी भी अनजान लिंक या .apk फाइल पर क्लिक या इंस्टॉल न करें।
° अनइनस्टॉल अननोन एप्स बंद रखें: फोन सेटिंग्स में जाकर “Install Unknown Apps” के विकल्प को हमेशा Disabled रखें।
° स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स से बचें: एनीडेस्क या टीमव्यूअर या जैसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप अनजाने में इंस्टॉल न करें।
° अनावश्यक परमिशन न दें: कोई भी ऐप इंस्टॉल करते समय एसएमएस, कांटेक्ट्स या गैलरी का अनचाहा एक्सेस न दें।
° टू स्टेप वेरीफिकेशन: व्हाट्सएप सेटिंग्स में जाकर टू स्टेप वेरीफिकेशन एक्टिव रखें और ‘Media Auto-Download’ बंद रखें।
° आधिकारिक चालान पोर्टल: आरटीओ या ट्रैफिक चालान के लिए केवल भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in का उपयोग करें।
° eScan CERT-In Bot Removal: गूगल प्ले स्टोर से एंटीवायरस इंस्टॉल कर फुल स्कैन करें तथा पाई गई एपीके फाइल को डिलीट या क्वांरटीन (Quarantine) करें।
साइबर ठगी होने पर तुरंत यहां करें शिकायत
यदि आपके साथ कोई साइबर धोखाधड़ी होती है या ऐसा प्रयास किया जाता है, तो तुरंत अपनी सूचना राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100, राष्ट्रीय साइबर पोर्टल https://cybercrime.gov.in अथवा निकटतम पुलिस स्टेशन या जिला साइबर पुलिस स्टेशन से सम्पर्क करें।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बुमराह की जगह आक़िब नबी को पहली बार भारतीय टीम में बुलावा
Next Article चित्रकूट स्टेडियम में ‘गोकुलम 2026’ का भव्य आयोजन: दही हांडी और मल्लखंब में 100 टीमों ने दिखाया दम

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जयपुर में फिजियो प्राइड अवार्ड समारोह का आयोजन, देश के विभिन्न शहरों से आए फिजियोथैरेपिस्ट का अवॉर्ड देकर किया सम्मानित
Jaipur
September 8, 2026
वार्ड 9 से भाजपा प्रत्याशी मंजू अग्रवाल के समर्थन में जनसभा का आयोजन
Jaipur
September 8, 2026
वार्ड 12 के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा- राजेंद्र सैनी
Jaipur
September 8, 2026
वार्ड नंबर 2 में दीया कुमारी ने खोला 120 करोड़ का ‘विकास पिटारा’, सैटेलाइट हॉस्पिटल की सौगात के साथ हनुमान प्रसाद सैनी की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश
Jaipur
September 8, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

471245
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

पीडब्ल्यूसी बैठक: सवा पॉच सौ करोड़ रूपये से जयपुर का होगा विकास, गोविन्द देव जी मंदिर का किया जायेगा विकास
नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड ने झोटवाड़ा एवं विद्याधर नगर जोन की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर सात मोबाइल, 2.22 लाख रुपए, दो एटीएम कार्ड एवं एक लैपटॉप किया जब्त
4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर भरवाएंगे परिगणना प्रपत्र
केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेंध लगाने वाली ‘बागरिया गैंग’ का पर्दाफाश, 8.75 लाख के जेवर-नकदी बरामद
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account