By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    IMD ने जारी किया लू का अलर्ट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर
    April 25, 2024
    तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 लोगों की मौत
    May 10, 2024
    डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रंजीत सिंह मर्डर केस में किया बरी
    May 28, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली समीक्षा बैठक- आमजन से जुड़े कार्य संवेदनशीलता से करने दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली समीक्षा बैठक- आमजन से जुड़े कार्य संवेदनशीलता से करने दिए निर्देश
Jaipur

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली समीक्षा बैठक- आमजन से जुड़े कार्य संवेदनशीलता से करने दिए निर्देश

RMT network
Last updated: May 12, 2025 6:05 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं अजमेर प्रभारी मंत्री दिया कुमारी ने अजमेर में बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, विधायक श्रीमती अनिता भदेल तथा वीरेंद्र सिंह कानावत ने क्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत कराया। जिला कलक्टर लोक बन्धु तथा पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने विभिन्न बिन्दुओं में हुई प्रगति की जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा की राजस्थान तथा केन्द्र सरकार आमजन के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के कार्यों की गति बढ़ाएं। आमजन से जुड़े प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। पानी, बिजली तथा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताएं प्रत्येक नागरिक को उपलब्ध होना आवश्यक है। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त परिवेदनाओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाना चाहिए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पुष्कर तीर्थ क्षेत्र के विकास के लिए बजट घोषणा की गई है। इस घोषणा की क्रियान्विति के लिए लगातार मॉनिटरिंग करें। मन्दिर और सरोवर के आस-पास कार्य करवाने पर फोकस रहना चाहिए। इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि तीर्थ क्षेत्र का मूल स्वरूप बरकरार रहे। तीर्थ स्थल के पौराणिक महत्व तथा भव्यता के अनुरूप ही कार्य करें। इसमें पुराने फोटो तथा चित्रों का भी सहयोग लिया जाए। पुष्कर सरोवर में गन्दा पानी जाने से रोकने के लिए प्रत्येक स्तर से प्रयास करें। पुष्कर सरोवर की फीडर्स का कार्य भी शीघ्रता से कराएं।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बजट घोषणा में सेक्टर रोड़ का प्रावधान किया गया था। इसके लिए आवश्यक निविदा 2 सप्ताह में जारी करने का लक्ष्य रखकर कार्य करें। कन्वेन्शन हॉल के लिए भूमि का चिह्निकरण एक सप्ताह में करवाएं। चयनित भूमि अधिकतम उपयोगिता के मापदण्ड पर खरी उतरनी चाहिए। यह कार्य अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। अजमेर के विभिन्न जलस्त्रोतों के जीर्णोद्धार का कार्य निधारित दिशा निर्देशों के अनुरूप ही करवाएं।
उन्होंने कहा कि वेस्ट टू वेल्थ पार्क राज्य सरकार की एक पर्यावरण हितैषी संकल्पना है। इसका निर्माण अधिकतम व्यक्तियों की पहुुंच वाले स्थान पर होना उपयोगी होगा। इसके माध्यम से राजस्व अर्जन करने की सम्भावनाओं को भी ध्यान में रखा जाए। इसके निर्माण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश सक्षम स्तर से प्राप्त करें। जिले में उपलब्ध चिकित्सकों तथा रिक्त पदों के बारे में भी बैठक में चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि अजमेर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में सड़क निर्माण तथा अन्य निर्माण कार्य उत्तम गुणवत्ता वाला होना चाहिए। सड़क के साथ नाला आवश्यक रूप के बनाएं। नाले का प्रस्ताव सड़क के साथ ही होना चाहिए। नई सड़क बनाते समय पुरानी सड़कों को हटाकर निर्माण करवाना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्र की सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली सड़कें अजमेर विकास प्राधिकरण को स्थानांतरित करने की कार्यवाही करें।
उन्होंने कहा कि वेदान्ता समूह द्वारा राज्य की आंगनबाड़ियों में कार्य किया जाना है। जिले में समूह के माध्यम से किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त करें। बहुउद्देशीय स्टेडियम के निर्माण स्थल का स्वामित्व एक सप्ताह में अजमेर विकास प्राधिकरण को स्थानांतरित करने के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। मधुमेह से सम्बन्धित बजट घोषणा मधुकरी कार्यक्रम के माध्यम से जिले के व्यक्तियों को मधुमेह के प्रति जागरूक करें तथा उपचार की कार्यवाही नियमित करें।
बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की भी की गई। समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समस्त पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के लाभान्वितों की संख्या बढ़ाई जाए। वय वन्दन कार्ड समस्त बुजुर्गों के बनने चाहिए। तभी इस योजना के आरम्भ करने का औचित्य सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे का कार्य जल्द पूर्ण करें। जल जीवन मिशन के कार्यों की गति बढ़ाए। गरीबी मुक्त गांव योजना के लिए चिह्नित गांवो के गरीबों को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर गरीबी की रेखा से ऊपर लेने की कार्यवाही करे।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विधायक अनिता भदेल के आग्रह पर कचहरी रोड़ पर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों तथा स्थानीय दुकानदारों के साथ सड़क पर जल भराव रोकने के बारे में चर्चा की। सड़क पर से पानी नालों में सीधा जाना चाहिए। वर्षा के दौरान किसी प्रकार का जल भराव नहीं रहे। सड़क कार्य अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए।
केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि गर्मी में पेयजल की ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई सुचारू रहनी चाहिए। क्षेत्र से अवैध कनेक्शन लगातार हटाएं। इससे अन्तिम सिरे तक पानी पहुंचना सुनिश्चित होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य नियमित किया जाना चाहिए। गारण्टी अवधि के दौरान सड़क की मरम्मत करना संवेदक की जिम्मेदारी होती है। जिले की गारण्टी अवधि की सड़कों की मरम्मत नियमित रूप से करने के लिए सम्बन्धित को पाबन्द करें।
विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि गरीबी मुक्त गांव के लिए चिह्नित गांवो की सूची जन प्रतिनिधियों के साथ साझा होनी चाहिए। चन्द्रवरदाई स्टेडियम में समस्त खेल सुविधाएं उपलब्ध है। इसका उपयोग खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए होना चाहिए। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजें। मसुदा विधायक विरेन्द्र सिंह कानावत ने सबको साथ लेकर विकास के नए आयाम स्थापित करने की आवश्यकता बताई।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article माताओं को निःशुल्क “वात्सल्य कवच” किए वितरित
Next Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘राइजिंग राजस्थान’ के तहत हुए एमओयू के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519155
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर जागरूकता अभियान
“रक्षाबंधन पर्व पर RRR आधारित वेस्ट मैटेरियल से स्वच्छता योद्धाओं ने बनाई राखी“
महापौर पद के लिए मतदान आज
सीआईडी इंटेलिजेंस की श्रीगंगानगर में बड़ी कार्रवाई : पाक आईएसआई एजेंट गिरफ्तार
सहकार से समृद्धि’ के तहत देश में हो रहे अभूतपूर्व कार्य- सहकारिता मंत्री
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account