By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    पहले मतदान फिर जलपान का लें संकल्प: पूनावाला
    April 17, 2024
    बेंजामिन नेतन्‍याहू की बढ़ी मुश्किलें, ICC जारी कर सकता है अरेस्ट वारंट
    April 30, 2024
    दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट जारी, यूपी-बिहार में भी चढ़ेगा पारा
    May 16, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: उदयपुर को मिला ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ अवॉर्ड आउटलुक ट्रैवलर अवॉड्र्स 2025 में एक बार फिर चमका राजस्थान
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > उदयपुर को मिला ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ अवॉर्ड आउटलुक ट्रैवलर अवॉड्र्स 2025 में एक बार फिर चमका राजस्थान
Jaipur

उदयपुर को मिला ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ अवॉर्ड आउटलुक ट्रैवलर अवॉड्र्स 2025 में एक बार फिर चमका राजस्थान

RMT network
Last updated: November 24, 2025 5:22 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर ने वेडिंग टूरिज़्म में अपने महत्व को एक बार फिर साबित करते हुए आउटलुक ट्रैवलर अवॉड्र्स 2025 में ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ का खिताब हासिल किया। यह अवॉर्ड शनिवार को नई दिल्ली स्थित हयात रीजनसी में आयोजित भव्य समारोह में घोषित किया गया। सिक्किम के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री टी.टी. भूटिया द्वारा राजस्थान पर्यटन के अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी और संयुक्त निदेशक (उदयपुर) सुमिता सारोच को प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि डेस्टिनेशन वेडिंग श्रेणी में राजस्थान लगातार अग्रणी रहा है। महलों, झीलों और मेवाड़ी धरोहर की वजह से उदयपुर वर्षों से देश-विदेश के कपल्स की पहली पसंद बना हुआ है। हाल के वर्षों में उदयपुर एशिया ही नहीं बल्कि वैश्विक रैंकिंग में भी शीर्ष पांच गंतव्यों में शामिल रहा है।
“भारतीय वेडिंग डेस्टिनेशन में राजस्थान नंबर वन, अब वैश्विक स्तर पर भी मजबूत मौजूदगी”
उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर बेस्ट डेस्टिनेशन अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि “डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान पहली पसंद रहा है। देश के लगभग 70ः हेरिटेज प्रॉपर्टीज यहां स्थित हैं। हमारे किले, महल और हवेलियां सिर्फ संरचनाएं नहीं, बल्कि राजस्थान के इतिहास की जीवंत आत्मा हैं।” उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा राजस्थान के 120 से अधिक हेरिटेज वेन्यू नियमित रूप से डेस्टिनेशन वेडिंग की मेजबानी करते हैं। “यह अपने आप में बहुत कुछ कह देता है। यहां की खूबसूरती, वातावरण और परंपराएं शादी को सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं रहने देतीं यहां वह एक यादगार अनुभव बन जाती है।”वहीं पर्यटन आयुक्त श्रीमती रूकमणी रियाड़ ने कहा कि उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी के दूरदर्शी नेतृत्व में, पर्यटन विभाग अब अपनी विरासत और संस्कृति का पूरा लाभ उठाते हुए वेडिंग, वेलनेस और एडवेंचर टूरिज़्म जैसे क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कड़े विशेषज्ञ मूल्यांकन के बाद चयन-
नामांकन पर्यटन और हेरिटेज स्टडीज़ के विशेषज्ञों की जूरी ने तय किए। पैनल में ज्योति मायल, अनुभव सप्रा, कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल, डॉ. नाविना जाफा, डॉ. लतिका नाथ और जूरी चेयर अनिंदिता घोष शामिल थीं। कई पैरामीटरों के आधार पर विस्तृत समीक्षा के बाद उदयपुर को ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ चुना गया।
दिल्ली में हुआ शानदार आयोजन-
कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। विभिन्न श्रेणियों में अवॉड्र्स प्रदान किए गए। देशभर के पर्यटन विशेषज्ञ, उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि और ट्रैवल फ्रेटरनिटी के प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
राजस्थान का वेडिंग टूरिज़्म सेक्टर में क्रेज बरकरारः उदयपुर की वैश्विक पहचान हाल के वर्षों में कई हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी शादियों के कारण और मजबूत हुई है। इसी कड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुत्र डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी उद्योगपति रामराजू मंटेना की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं और आज उदयपुर पहुंचेंगे। 21 से 23 नवंबर तक चलने वाले इस शाही समारोह में वे अपनी साथी के साथ हिस्सा लेंगे और झील पिछोला के किनारे स्थित द लीला पैलेस में ठहरेंगे। ऐसे आयोजन उदयपुर को दुनिया के अग्रणी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में लगातार मजबूती देते हैं।
पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी नई गति—
विशेषज्ञों का मानना है कि यह अवॉर्ड ऐसे समय आया है जब राजस्थान फिल्म शूटिंग, इवेंट्स और वेडिंग टूरिज़्म में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उद्योग जगत ने इसे राज्य की ब्रांड वैल्यू और भविष्य के निवेश अवसरों के लिए सकारात्मक संकेत बताया है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए अपना पर्याप्त योगदान दे कर समाज की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाए
Next Article दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार’ पोस्टर का किया विमोचन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519136
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का जयपुर जिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह एवं अन्नकूट प्रसादी का आयोजन
गर्मी के मौसम में आमजन को नहीं हो कोई परेशानी: किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
टूरिज्म कैलेंडर में शामिल होगा मीरा महोत्सव – दिया कुमारी
जन्माष्टमी पर बाल गोपाल बाल राधिका प्रतियोगिता में रैंप पर नन्हे मुन्नों ने दिखाया अपना हुनर
उत्तर पश्चिम रेलवे अपनी रेल परिचालन क्षमता को दोगुना करने के मिशन पर
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account