By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर में विद्यालय परिवार को भेंट किए गए 41 रामचरितमानस एवं श्रीराम दरबार, विद्यार्थियों ने लिया नियमित पाठ का संकल्प
    October 2, 2026
    उप निरीक्षक प्रतियोगी परीक्षा-2024: आरपीएससी से मेरिट सूची प्राप्त; अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची पुलिस वेबसाइट पर अपलोड
    October 2, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि
    October 2, 2026
    गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर किया नमन
    October 2, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री का संवाद: युवा ऊर्जा और वरिष्ठजनों के अनुभव मिलकर बनाते हैं सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र
    October 2, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख
    April 19, 2024
    अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में पांच कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
    May 3, 2024
    मानसून की 9 जून के बाद दिल्ली-मुंबई में होगी एंट्री
    May 20, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री का संवाद: युवा ऊर्जा और वरिष्ठजनों के अनुभव मिलकर बनाते हैं सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री का संवाद: युवा ऊर्जा और वरिष्ठजनों के अनुभव मिलकर बनाते हैं सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र
Jaipur

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री का संवाद: युवा ऊर्जा और वरिष्ठजनों के अनुभव मिलकर बनाते हैं सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र

RMT network
Last updated: October 2, 2026 6:41 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी पीढ़ियों की सहभागिता से ही सशक्त और संवेदनशील समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि युवाओं के पास नई ऊर्जा और विचार हैं तो वरिष्ठ पीढ़ी के पास अनुभव और जीवन की गहरी समझ है। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा और वरिष्ठजनों का अनुभव साथ चलें तो समाज की प्रगति और राष्ट्र की शक्ति और अधिक सुदृढ़ होती है। वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव, जीवन-संघर्ष और मार्गदर्शन समाज तथा राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है।
मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री निवास पर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वृद्धजन पिछले 75-80 वर्षों में विज्ञान, विकास, खानपान, पहनावे, सामाजिक जीवन और सांस्कृतिक मूल्यों सहित प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन के प्रत्यक्ष साक्षी रहे हैं। उनके अनुभवों का लाभ युवा पीढ़ी को मिले और नई पीढ़ी अतीत के संघर्षों एवं अनुभवों को समझे। उनके जीवन में संघर्ष की कहानी, सफलता के अनुभव, कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता और आने वाली पीढ़ियों को दिशा देने वाला जीवन-ज्ञान है।
उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के चरणों में स्वर्ग है और उनकी सेवा का फल दुनिया की कोई ताकत नहीं दे सकती। युवाओं से आह्वान किया कि वे माता-पिता एवं वरिष्ठजनों की सेवा करें, क्योंकि उनका आशीर्वाद जीवन में अमूल्य होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में लगभग 91 लाख लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन में हर महीने 1100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा रही है। इसके अतिरिक्त वृद्धजनों को चिकित्सा, शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 53 वृद्धाश्रम तथा 7 संत श्रवण कुमार कल्याण सेवा आश्रम संचालित किए जा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण व सामाजिक जीवन के लिए 36 मुख्यमंत्री पुनवास गृह और 17 स्वयंसिद्धा आश्रम संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए रामाश्रय योजना के तहत राज्य के 61 जिला अस्पतालों में 61 रामाश्रय वार्ड स्थापित किए गए हैं। हमारी सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक कुल 1 लाख 12 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाई है। उन्होंने कहा कि रोडवेज की बसों में 60 से 80 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों को बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट तथा 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन के 50 लाख 94 हजार 831 लाभार्थियों को कुल 684.21 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया और उनके अनुभव सुने। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा में योगदान देने वाले वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति और संस्थाओं को जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वंचित और जरूरतमंद वर्ग को सम्मानजनक जीवन, सामाजिक सुरक्षा और उत्थान के समान अवसर दे रही है।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता दिनेश कुमार, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ सहित वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। साथ ही, प्रदेशभर के जिलों से भी वरिष्ठ जन वीसी के माध्यम से जुड़े।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article त्योहारों पर खड़की-सांगानेर के बीच चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
Next Article गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जयपुर में विद्यालय परिवार को भेंट किए गए 41 रामचरितमानस एवं श्रीराम दरबार, विद्यार्थियों ने लिया नियमित पाठ का संकल्प
Jaipur
October 2, 2026
उप निरीक्षक प्रतियोगी परीक्षा-2024: आरपीएससी से मेरिट सूची प्राप्त; अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची पुलिस वेबसाइट पर अपलोड
Jaipur
October 2, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि
Jaipur
October 2, 2026
गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर किया नमन
Jaipur
October 2, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

495532
Your IP Address : 216.73.216.28

You Might Also Like

डाक विभाग भर्ती में फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री का हनुमानगढ़ में किसानों से संवाद: नहरी तंत्र के सुदृढ़ीकरण कार्यों पर किसानों ने जताई खुशी
नसीराबाद के श्रीनगर में पुराने टायर रिटेडिंग फैक्ट्री में भीषण आग
प्रदेश में जल संरक्षण को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के लिए 688 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियाँ जारी
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना: हरिद्धार, वाराणसी और सारनाथ के लिए विशेष ट्रेन रवाना
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account