By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: लोकसभा आम चुनाव-2024,द्वितीय चरण वाले लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण—13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल को 28,758 बूथों पर मतदान—1.72 लाख से अधिक कर्मचारी सम्पन्न कराएंगे मतदान—राजस्थान पुलिस, होम गार्ड, आरएसी एवं सीएपीएफ के 82 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात—2.80 करोड़ मतदाता 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > लोकसभा आम चुनाव-2024,द्वितीय चरण वाले लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण—13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल को 28,758 बूथों पर मतदान—1.72 लाख से अधिक कर्मचारी सम्पन्न कराएंगे मतदान—राजस्थान पुलिस, होम गार्ड, आरएसी एवं सीएपीएफ के 82 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात—2.80 करोड़ मतदाता 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे
JaipurUncategorized

लोकसभा आम चुनाव-2024,द्वितीय चरण वाले लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण—13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल को 28,758 बूथों पर मतदान—1.72 लाख से अधिक कर्मचारी सम्पन्न कराएंगे मतदान—राजस्थान पुलिस, होम गार्ड, आरएसी एवं सीएपीएफ के 82 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात—2.80 करोड़ मतदाता 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे

RMT network
Last updated: April 24, 2024 4:01 pm
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर, 24 अप्रैल। राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत द्वितीय चरण में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इन 13 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन क्षेत्रों में 1.72 लाख से अधिक मतदान कर्मी मतदान सम्पन्न कराएंगे। शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 82,487 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें राजस्थान पुलिस के कार्मिकों के साथ-साथ, होमगार्ड, फोरेस्ट गार्ड एवं आरएसी जवान तैनात किए गए हैं। केंद्रीय पुलिस बलों की 175 कंपनियां भी मतदान के दौरान कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा में सहयोग करेंगी।

श्री गुप्ता ने बताया कि इन कंपनियों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है। मतदान दिवस पर सघन जांच एवं निगरानी के लिए प्रत्येक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वॉड, एसएसटी दल तैनात रहेंगे। चुनाव खर्च के लिहाज से संवेदनशील मतदान केंद्रों में अतिरिक्त निगरानी टीमें तैनात की जाएंगी।

2.80 करोड़ मतदाता, 152 प्रत्याशी—
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन लोकसभा क्षेत्रों में कुल 2,80,78,399 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 26,837 सर्विस वोटर हैं। इन क्षेत्रों में 1,44,48,966 पुरुष, 1,36,02,272 महिला और 324 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। 18-19 वर्ष आयु के 8,66,325 नव मतदाता पंजीकृत हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 3,22,829 और 85 वर्ष से अधिक आयु के 3,01,742 मतदाता हैं। पाली में सर्वाधिक 23,48,274 मतदाता पंजीकृत हैं। अजमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 19,99,399 मतदाता पंजीकृत हैं। इन 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें 145 पुरूष और 7 महिलाएं हैं। सर्वाधिक 18 प्रत्य़ाशी चित्तौड़गढ़ और सबसे कम 7 प्रत्य़ाशी झालावाड़-बारां लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में है।

14,460 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग—
श्री गुप्ता ने बताया कि कुल 28,758 मतदान केंद्रों में से चयनित 14,460 बूथों पर मतदान प्रक्रिया की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। कंट्रोल रूम के माध्यम से इन बूथों पर निगरानी रखी जाएगी। मतदान कार्य में कुल 34,931 बैलेट यूनिट, 34,931 कंट्रोल यूनिट और 37,329 वीवीपैट मशीनें (रिजर्व सहित) उपयोग में ली जाएंगी।

1,768 विशेष मतदान केंद्र—
श्री गुप्ता ने बताया कि द्वितीय चरण में 28,758 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इसमें 4,778 शहरी, 23,327 ग्रामीण सहित 653 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। मतदान प्रोत्साहन के लिए 1,768 विशेष मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें से महिलाओं और युवाओं द्वारा 832-832 तथा 104 मतदान केंद्र दिव्यांग कार्मिकों द्वारा संचालित किए जाएंगे।

3,000 सेक्टर ऑफिसर की ड्यूटी—
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए 3,000 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए हैं। यह अधिकारी मतदान दलों के साथ सतत समन्वय बनाकर किसी भी प्रकार की परेशानी का तत्काल निराकरण करेंगे। ईवीएम में तकनीकी खराबी के त्वरित निराकरण के लिए बेल के इंजीनियर भी मौजूद रहेंगे, जो सूचना प्राप्त होने पर शीघ्र केंद्रों पर पहुंचेंगे।

मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया, व्हीलचेयर की सुविधा—
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैम्प, पीने के पानी, छाया, व्हीलचेयर और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए वाहन सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही, मतदाताओं की सहायता के लिए हर मतदान केंद्र पर वॉलंटियर्स भी तैनात किए गए हैं।

सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कम्यूनिकेशन टीम—
श्री गुप्ता ने बताया कि मतदान के दिन सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान के लिए राज्य और जिला स्तर पर कम्यूनिकेशन टीम बनाई गई है। इस टीम में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी मतदान केंद्रों तक मतदान दलों के पहुंचने की जानकारी, मॉक पोल होने की जानकारी, उसके बाद मतदान शुरू होने, मतदान का प्रतिशत जैसी जानकारियां मतदान केंद्रों पर नियुक्त कर्मचारियों से चर्चा कर संकलित करेंगे।

24 हजार से अधिक वाहन अधिग्रहित—
दूसरे चरण में मतदान वाले लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित जिलों में लगभग 24,426 हजार छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। मतदान दल, सुरक्षाकर्मी, ईवीएम मशीन तथा सेक्टर ऑफिसर के आने-जाने में सुगमता के लिए इन वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है।
—————

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शासन सचिव ने जल भवन का किया औचक निरीक्षण— अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस जारी करने के दिये निर्देश
Next Article अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध हैरिटेज निगम की कड़ी कार्रवाईउपायुक्त सर्तकता के निर्देशन में हुई कार्रवाईअतिक्रमण दस्ते ने व्यापारियों से 03 ट्रक सामान एवं 41,000 कैरिंग चार्ज किया वसूल

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418533
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

नेट थिएट पर उप शास्त्रीय संध्या, लगन बिन जाने न निर मोही
हस्तशिल्प उत्सव और सम्मान समारोह में 100 महिला दस्तकार सम्मानित
पिंकस्टार हॉस्पिटल डॉक्टर्स बैडमिंटन लीग (डी बी एल) के छठे संस्करण के ट्रायल्स 13 अक्टूबर से
जुलाई माह में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं में संशोधन का अवसर, 1 से 7 मई तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे संशोधन
अपनों को अपनों से मिलाने आगामी 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account