By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
    April 22, 2024
    हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, सात लोगों की मौत
    May 8, 2024
    राजस्थान में 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान, दिल्ली, हरियाणा और यूपी सहित कई राज्यों में IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
    May 23, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान रोडवेज की बसों की स्थिति में सुधार हेतु प्रारम्भ की गई ‘‘मेरी बस मेरी जिम्मेदारी‘‘ के तहत 1100 बसों में कराया गया कार्य
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान रोडवेज की बसों की स्थिति में सुधार हेतु प्रारम्भ की गई ‘‘मेरी बस मेरी जिम्मेदारी‘‘ के तहत 1100 बसों में कराया गया कार्य
Jaipur

राजस्थान रोडवेज की बसों की स्थिति में सुधार हेतु प्रारम्भ की गई ‘‘मेरी बस मेरी जिम्मेदारी‘‘ के तहत 1100 बसों में कराया गया कार्य

RMT network
Last updated: June 11, 2025 7:03 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर । राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की अध्यक्ष श्रीमती शुभ्रा सिंह द्वारा बताया गया की यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाये जाने एवं बसों की स्थिति में सुधार करने हेतु ईकाई स्तर पर ‘‘मेरी बस मेरी जिम्मेदारी‘‘ को अभियान के अन्तर्गत अभी तक लगभग 1100 निगम बसों में यांत्रिक एवं भौतिक कार्य करवाया जा चुका है ।
अभियान दिनांक 20.5.2025 से चलाया गया जिसके अन्तर्गत निगम बसों में अभियान के अन्तर्गत वाहनों में भौतिक एवं यांत्रिक कार्य यथाः बाडी, इलेक्ट्रिक, सुरक्षा सीट, कलर/पेन्टिग, आवश्यक दूरभाष नम्बर अंकन, साफ-सफाई, वीटीएस/पैनिक बटन, अग्निशमन यन्त्र की स्थिति, इत्यादि कार्य करवाये जा रहे है ।
कार्य योजना:
आगार में उपलब्ध कुल निगम वाहनों को मैकेनिकों में आवंटित किया जाकर वाहनों का प्रभारी नियुक्त किया गया है एवं आगार में उपलब्ध कनिष्ठ/वरिष्ठ सहायकों तथा सहायक/अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों को समान रूप से वाहन प्रभारियों की मानिटरिंग हेतु वाहन पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं एवं वाहनों में वाहन प्रभारी एवं वाहन पर्यवेक्षक के मोबाईल नम्बर अंकित करवाये गये हैं ।
प्रबंधक (संचालन) को आगार स्तर पर प्रभारी बनाया गया है एवं उक्तानुसार कार्यो की मानिटरिंग करने एवं कार्य करवाये जाने से पहले एवं बाद की फोटोग्राफी को डिजीटल प्रारूप में कम्प्यूटर में सुरक्षित रखवाये जाने के निर्दश दिये गये है ।
उक्त अभियान के अन्तर्गत उपलब्ध निगम वाहनों में से 50 प्रतिशत वाहनों का कार्य दिनांक 15.6.2025 तक एवं सम्पूर्ण वाहनों का कार्य दिनांक 30.6.2025 तक करवाये जाने निर्णय लिया हुआ है ।
वर्तमान प्रगति:-
उक्त अभियान के अन्तर्गत दिनांक 5.6.25 तक 2024 माडल की समस्त 509 वाहनों में यात्री सुविधा एवं सुरक्षा की दृष्टि से यांत्रिक एवं भौतिक कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं एवं 2020 माडल की 874 वाहनों पर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है जिनमें से लगभग 530 वाहनों में यात्री सीट, बाडी कलर /पेण्टिंग संबंधी कार्य दिनांक 2.6.25 तक पूर्ण कर लिया गया है । प्रबंधक संचालन को दिनांक 15.6.2025 तक 2020 माडल की समस्त वाहनों में कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसके साथ साथ 2017 माडल की लगभग 60 वाहनों में यात्री सीट /बाडी कलर पेण्टिंग संबंधी कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।
निगम के इस अभियान से आम जन को बेहतर यात्री परिवहन सुविधाऐं उपलब्ध हो रही है । यात्रियों द्वारा निगम प्रबन्धन की इस अनुपम पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए भरपुर सराहना की जा रही है । बसों की स्थिति में सुधार होने एवं यात्री सुविधा बढने से यात्रियों का रूझान रोडवेज बसों की तरफ और अधिक बढ गया है ।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर बनी राजस्थान की योग ब्रांड एंबेसेडर
Next Article गांव-ढाणी तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, स्वस्थ जीवनशैली पर हो जोर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519199
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर 10 मोबाइल, 18 सिम कार्ड, ₹6500 नगदएवं एक बाइक की जब्त
भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल परीक्षा आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं का विश्वास मजबूत करना है : मदन राठौड़
राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के प्रान्तीय द्विवार्षिक चुनाव 26 एवं 27 अक्टूबर 2025 को
जयपुर में सजा ‘राजस्थान कल्चरल फैशन शो फैशन पेज’: निकिता सिंह बनीं मिसेज और अंकिता सोलंकी ने जीता मिस कैटेगरी का खिताब
सुशासन सप्ताह के तहत आज से आरम्भ होंगे ‘प्रशासन गांव की ओर अभियान’
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account