By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    लहरिया उत्सव में महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक के साथ दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
    August 20, 2026
    जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एल्युमिनियम कंडक्टर कारोबारी के सर्वे में 1.64 करोड़ रुपए की संभावित कर देयता सामने आई
    August 20, 2026
    बीकानेर हाउस में सजा राजस्थान के स्वाद और संस्कृति का रंग
    August 20, 2026
    पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्कर जैबा बीबी का 1 करोड़ का रिहायशी मकान फ्रीज
    August 20, 2026
    राजस्थान पुलिस की नशे के विरूद्ध विशेष रणनीति: हर बुधवार होगी एंटी नारकोटिक कार्रवाइयों की समीक्षा
    August 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान पुलिस की नशे के विरूद्ध विशेष रणनीति: हर बुधवार होगी एंटी नारकोटिक कार्रवाइयों की समीक्षा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान पुलिस की नशे के विरूद्ध विशेष रणनीति: हर बुधवार होगी एंटी नारकोटिक कार्रवाइयों की समीक्षा
Jaipur

राजस्थान पुलिस की नशे के विरूद्ध विशेष रणनीति: हर बुधवार होगी एंटी नारकोटिक कार्रवाइयों की समीक्षा

RMT network
Last updated: August 20, 2026 6:21 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

डीजीपी के स्पष्ट निर्देश — नशे के नेटवर्क पर करें कार्रवाई
जयपुर।
राजस्थान पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष रणनीति तैयार कर अब नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की हर सप्ताह समीक्षा करने का निर्णय लिया है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय में प्रत्येक बुधवार नशे के विरुद्ध राज्य स्तर के अभियानों एवम कार्रवाइयों की विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
नशे के विरुद्ध प्रभावी परिणाम-उन्मुख अनुश्रवण के क्रम में बुधवार को पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव शर्मा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की प्रथम मीटिंग में पुलिस अधिकारियों को नशे के नेटवर्क तथा इसमें शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस मौके पर डीजीपी शर्मा ने कहा कि नशे और नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस नशे की तस्करी के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
सात माहों में हुई सर्वाधिक कार्रवाइयां
डीजीपी शर्मा ने कहा कि गत वर्ष की तुलना में वर्ष 2026 के शुरुआती सात माह में ही अधिक एंटी नारकोटिक कार्रवाइयां की गई हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्रवाई को सिर्फ नशे की बरामदगी और गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि पूरे नेटवर्क को चिह्नित कर उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।
आधारभूत ढांचा होगा और अधिक मजबूत
शर्मा ने बताया कि प्रदेश में एंटी नारकोटिक गतिविधियों को और गति देने के लिए आधारभूत ढांचे को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। इससे नशे के खिलाफ अभियान को बेहतर समन्वय, मजबूत सूचना तंत्र और प्रभावी निगरानी के साथ आगे बढ़ाया जा सकेगा।
उन्होंने जिलों में नशे के हॉटस्पॉट चिह्नित कर नियमित निगरानी रखने तथा नशे की तस्करी से जुड़े अपराधियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस की जागरूकता गतिविधियों को भी लगातार बढ़ाया जाए।
बैठक में 31 अगस्त तक सभी जिलों के स्कूल एवं कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान के दिशा निर्देश जारी किए ।
विभागों के समन्वय से बनेगी मजबूत रणनीति
महानिदेशक पुलिस, राजस्थान ने पुलिस अधिकारियों को संबंधित सभी विभागों के समन्वय से नशे की रोकथाम के लिए सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब हर बुधवार होने वाली बैठक में जिलों की कार्रवाई, प्रकरणों की प्रगति, गिरफ्तारियां, जब्ती तथा नशे के नेटवर्क के खिलाफ की गई कार्रवाइयों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
बैठक में महानिरीक्षक पुलिस (अपराध शाखा) शरत कविराज, उप महानिरीक्षक पुलिस (कार्मिक एवं प्रमुख स्टाफ ऑफिसर) कुंवर राष्ट्रदीप, उप महानिरीक्षक पुलिस (एएनटीएफ) अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक (एएनटीएफ) अमित जैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अमेरिका में जीता विश्व खिताब, जयपुर लौटकर जिला स्तरीय सम्मान से नवाजी गई इनाया
Next Article पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्कर जैबा बीबी का 1 करोड़ का रिहायशी मकान फ्रीज

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लहरिया उत्सव में महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक के साथ दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
Jaipur
August 20, 2026
चेन्नई में खेला जाएगा दलीप ट्रॉफ़ी का फ़ाइनल
Sports
August 20, 2026
सुथार के पहले 10-विकेट हॉल से भारत को मिली 165 रनों की बड़ी जीत
Sports
August 20, 2026
जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एल्युमिनियम कंडक्टर कारोबारी के सर्वे में 1.64 करोड़ रुपए की संभावित कर देयता सामने आई
Jaipur
August 20, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

487963
Your IP Address : 216.73.216.202

You Might Also Like

कागज की रद्दी की आड़ में डोडाचूरा तस्करी करते एक गिरफ्तार, ट्रक से 490 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त
ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु 3 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
26 जुलाई को जयपुर में होगा “लहरिया उत्सव”
आलीसर पटवारी सुरेन्द्र स्वामी का दलाल भैरूराम यादव 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
प्रदेश में इस्तगासों से दर्ज होने वाले प्रकरणों और अपराधों में लगातार गिरावट
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account