By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर ग्रामीण पेयजल व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने की मुहिम तेज
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर ग्रामीण पेयजल व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने की मुहिम तेज
Jaipur

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर ग्रामीण पेयजल व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने की मुहिम तेज

RMT network
Last updated: May 25, 2026 6:10 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

पांचवें राज्य स्तरीय विशेष अभियान में 519 टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर संभाली व्यवस्थाएं
3427 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, 732 हैंडपंप एवं 398 पाइपलाइन लीकेज दुरुस्त
1140 अवैध जल कनेक्शन हटाए, जल चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
जयपुर।
राज्य सरकार गर्मी के मौसम में आमजन को पर्याप्त एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप प्रदेश भर में ग्रामीण पेयजल व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने हेतु प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शनिवार को प्रदेश भर में पांचवां राज्य स्तरीय विशेष अभियान आयोजित किया गया।अभियान के दौरान गठित 519 विशेष टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर पेयजल स्रोतों एवं जलापूर्ति व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया तथा सामने आई समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। अभियान का उद्देश्य गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध एवं नियमित पेयजल आपूर्ति बनाए रखना है। यह विशेष अभियान आगामी 30 जून तक प्रत्येक शनिवार को प्रदेशभर में संचालित किया जाएगा।
अवैध जल कनेक्शनों पर सख्ती, 1140 कनेक्शन हटाए
विशेष अभियान के दौरान अवैध जल कनेक्शनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1140 अवैध जल कनेक्शन हटाए गए। इनमें ऐसे कनेक्शन भी शामिल थे जिनके माध्यम से होटल एवं खेतों में अवैध रूप से पेयजल का उपयोग किया जा रहा था। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगभग 86.58 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है, साथ ही अवैध जल उपयोग एवं चोरी करने पर 18 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जल चोरी एवं अवैध जल कनेक्शनों के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हैंडपंप और पाइपलाइन सुधार कार्यों से मजबूत हुई जलापूर्ति व्यवस्था
अभियान के दौरान खराब पड़े 732 हैंडपंपों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू किया गया। साथ ही 398 पाइपलाइन लीकेज को दुरुस्त कर जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाया गया। इसके अतिरिक्त 1275 अन्य पेयजल सुधार कार्य भी सफलतापूर्वक पूर्ण किए गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को व्यापक मजबूती मिली।
तकनीकी टीमों की तत्परता से 3427 शिकायतों का मौके पर समाधान
विभागीय तकनीकी टीमों ने सक्रियता एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान के दौरान कुल 3427 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। शिकायतों के त्वरित समाधान से ग्रामीणों में संतोष का वातावरण देखने को मिला तथा विभाग के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।
हर गांव तक निर्बाध पेयजल पहुंचाने की दिशा में प्रभावी पहल
विभाग द्वारा संचालित यह राज्यव्यापी विशेष अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित पेयजल संकट को कम करने की दिशा में प्रभावी साबित हो रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि गर्मी के मौसम में प्रदेश के प्रत्येक गांव तक पर्याप्त, नियमित एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वंदे गंगा जल संरक्षण–जन अभियान आज से 5 जून तक चलेगा
Next Article सड़क परियोजनाओं के निर्माण में उपयोगिता को प्राथमिकता दें- उप मुख्यमंत्री

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

503030
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

अलवर में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश
जयपुर में ढही इमारत: SDRF की टीम ने बचाई जान, 2 शव बरामद
जवाहर कला केन्द्र, शिल्पग्राम में 1 नवम्बर से शुरु होगा 5 दिवसीय कला एवं रंगों का महाकुम्भ
रील बनाने के जुनून में रोड पर खतरनाक स्टंट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह 14 सितम्बर को
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account