निर्वाचित पार्षद आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं
जयपुर। नगर निगम जयपुर के महापौर पद के निर्वाचन के लिए 25 सितंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी।
रिटर्निंग अधिकारी, महापौर एवं उप महापौर आशीष कुमार ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान करने के लिए नगर निगम जयपुर के सभी निर्वाचित पार्षद अपने साथ फोटोयुक्त पहचान-पत्र, शपथ प्रमाण-पत्र तथा निर्वाचन प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित हों।
महापौर पद के लिए मतदान आज

