By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    RCA चुनाव में बड़ा मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने नतीजों पर लगाई रोक
    September 29, 2026
    अवैध शराब रोकथाम अभियान में तेजी लाएं- आबकारी आयुक्त
    September 29, 2026
    बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) के प्रसार पर कड़ा प्रहार; 15,326 मोबाइल नंबर और 7,800 प्रोफाइल ब्लॉक
    September 29, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल ने इंटरचेंज में बनाया नया कीर्तिमान: एक दिन में 182 ट्रेनों का इंटरचेंज कर रिकॉर्ड बनाया
    September 29, 2026
    समन्वय से ही अधिक सुदृढ़ होगी रेलवे सुरक्षा – पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था)
    September 29, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    बजट-2024: नौकरीपेशा को राहत, तीन लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं
    July 23, 2024
    तीन दिनों की यूरोप यात्रा पर एस. जयशंकर का नीदरलैंड्स दौरा द्विपक्षीय संबंधों पर हुई अहम चर्चा
    May 20, 2025
    IMD ने जारी किया लू का अलर्ट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर
    April 25, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) के प्रसार पर कड़ा प्रहार; 15,326 मोबाइल नंबर और 7,800 प्रोफाइल ब्लॉक
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) के प्रसार पर कड़ा प्रहार; 15,326 मोबाइल नंबर और 7,800 प्रोफाइल ब्लॉक
Jaipur

बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) के प्रसार पर कड़ा प्रहार; 15,326 मोबाइल नंबर और 7,800 प्रोफाइल ब्लॉक

RMT network
Last updated: September 29, 2026 6:43 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

फर्जी नाम और टेलीग्राम-डिस्कॉर्ड ग्रुप्स में गुमनाम रहकर अश्लील सामग्री देखने, शेयर करने वाले पुलिस की रडार पर
जयपुर।
मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए बाल यौन शोषण संबंधी सामग्री (सीएसईएएम) देखना, डाउनलोड करना, रखना या साझा करना अब बेहद भारी पड़ सकता है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस साइबर अपराध शाखा ने ऐसी आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर सख्त निगरानी और कार्रवाई शुरू कर रखी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम, राजस्थान श्री वी.के. सिंह ने बताया कि प्रदेश में ऐसे मामलों में अब तक कई प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
टेलीग्राम-डिस्कॉर्ड के गुप्त ग्रुप बने प्रसार का माध्यम
एडीजी वीके सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी बाल यौन शोषण सामग्री के प्रसार के लिए टेलीग्राम और डिस्कॉर्ड जैसे प्लेटफॉर्म पर गुप्त या पेड ग्रुप और चैनल बनाते हैं। इनमें सदस्य फर्जी अथवा गुमनाम पहचान के साथ जुड़ते हैं और आपस में आपत्तिजनक सामग्री का आदान-प्रदान करते हैं। कई मामलों में सामग्री सीधे निजी संदेश के जरिए भेजी जाती है, जबकि गूगल ड्राइव अथवा अन्य क्लाउड स्टोरेज पर सामग्री अपलोड कर केवल उसका लिंक साझा किया जाता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी आरोपी पकड़ से बचने के लिए कोडेड शब्दों और हैशटैग का इस्तेमाल करते हैं। कई बार इंस्टाग्राम या फेसबुक जैसे सामान्य प्लेटफॉर्म से संपर्क शुरू करने के बाद बातचीत को कम निगरानी वाले प्लेटफॉर्म पर ले जाया जाता है। राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार इन माध्यमों से जुड़कर ऐसी सामग्री भेजना अथवा प्राप्त करना गंभीर दंडनीय अपराध है।
7,800 से अधिक यूआरएल और 15,326 मोबाइल नंबर चिन्हित
एडीजी वीके सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस की कार्रवाई के तहत इंस्टाग्राम, फेसबुक, स्नैपचैट और व्हाट्सऐप से जुड़े लगभग 7,800 यूआरएल/प्रोफाइल, 15,326 मोबाइल नंबर तथा 100 डिवाइस चिन्हित कर ब्लॉक करवाए गए हैं। तकनीकी विश्लेषण और एनसीएमईसी की रिपोर्ट्स के आधार पर संबंधित मोबाइल नंबर, अकाउंट और डिजिटल ट्रेल की पहचान की गई। इसके बाद संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को सूचना देकर आपत्तिजनक लिंक और मोबाइल नंबर ब्लॉक करवाए गए।
एनसीएमईसी रिपोर्ट के आधार पर रिपीटेड ऑफेंडर पर कार्रवाई
एनसीएमईसी की टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर बार-बार ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं। चूरू, नागौर, अलवर, खैरथल-तिजारा, सीकर, हनुमानगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिलों के संबंधित थानों में ऐसे मामलों में प्रकरण दर्ज हुए हैं।
राजस्थान पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस एजेंसियों के साथ भी समन्वय कर ऐसे ग्रुप और नेटवर्क पर लगातार नजर रख रही है। सीएसईएएम की खरीद-फरोख्त अथवा आदान-प्रदान में सक्रिय व्यक्तियों की पहचान कर संबंधित राज्य की पुलिस को सूचना दी जा रही है, ताकि वहां भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।
गुमनाम समझकर ऐसी गतिविधि करने वालों को पुलिस की सख्त चेतावनी
राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट पर गुमनाम पहचान के पीछे छिपकर बाल यौन शोषण सामग्री देखना, डाउनलोड करना, रखना अथवा साझा करना सुरक्षित नहीं है। पुलिस तकनीकी माध्यमों से ऐसी गतिविधियों पर निगरानी रख रही है और डिजिटल ट्रेल के आधार पर संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
अभिभावक बच्चों के ऑनलाइन इस्तेमाल पर रखें नजर
राजस्थान पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों के मोबाइल और इंटरनेट उपयोग पर ध्यान देने तथा उन्हें असुरक्षित ऑनलाइन गतिविधियों के प्रति जागरूक करने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध लिंक, समूह, चैनल अथवा ऐसी सामग्री की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी गई है।
बाल यौन शोषण संबंधी सामग्री देखना, डाउनलोड करना, रखना या साझा करना पॉक्सो अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता के सुसंगत प्रावधानों के तहत गंभीर दंडनीय अपराध है। इस अवसर पर एसपी सुमित मेहरड़ा ने भी जानकारी दी।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल ने इंटरचेंज में बनाया नया कीर्तिमान: एक दिन में 182 ट्रेनों का इंटरचेंज कर रिकॉर्ड बनाया
Next Article अवैध शराब रोकथाम अभियान में तेजी लाएं- आबकारी आयुक्त

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

RCA चुनाव में बड़ा मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने नतीजों पर लगाई रोक
Jaipur
September 29, 2026
अवैध शराब रोकथाम अभियान में तेजी लाएं- आबकारी आयुक्त
Jaipur Uncategorized
September 29, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल ने इंटरचेंज में बनाया नया कीर्तिमान: एक दिन में 182 ट्रेनों का इंटरचेंज कर रिकॉर्ड बनाया
Jaipur
September 29, 2026
समन्वय से ही अधिक सुदृढ़ होगी रेलवे सुरक्षा – पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था)
Jaipur
September 29, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

492996
Your IP Address : 216.73.216.233

You Might Also Like

मेले के दौरान लालगढ से रामदेवरा के लिए 2 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों पर निगम का बड़ा वार: आदर्श नगर जोन में दो अवैध निर्माण ढहाए
प्रधानमंत्री का 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान दौरा: मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
रंगमूरत आर्ट प्रोडक्शन और रेडियो सुरीला फड़का की आगामी देशभक्ति फिल्म “मां माफ करना” का पोस्टर विमोचन
विशेष निरोधात्मक अभियान, प्रदेश में 2 लाख 34 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account