By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एक बार फिर मचाई एबीसीएल सीजन 3 ने कलाकारो के बीच क्रिकेट की धूम
    September 10, 2026
    अलौकिक ग्रुप के एमडी अनुराग शर्मा का जन्मदिन मनाया
    September 10, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से अगस्त तक 8.22 करोड़ यात्रियों को पहुंचाया उनके गंतव्य तक
    September 10, 2026
    मेले के दौरान लालगढ से रामदेवरा के लिए 2 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
    September 10, 2026
    एसबीआई प्रबंधन द्वारा एसबीआईओए जयपुर मंडल की नवनिर्वाचित टीम का प्रधान कार्यालय में अभिनंदन
    September 10, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    भाजपा ने किया सभी धर्मों का सम्मान और सनातन की रक्षा, कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति – सीपी जोशी
    April 17, 2024
    बड़ा फैसला: तेल अवीव के लिए Air India की उड़ानें 15 मई तक निलंबित
    May 1, 2024
    फसलों में कीटनाशकों के इस्‍तेमाल से देशभर में हो रही मौतें? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से याचिका पर मांगा जवाब
    May 18, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: पुलिस का अनोखा नवाचार: ‘साइबर हेल्प डेस्क’ के जरिए लाखों श्रद्धालुओं को बनाया जा रहा साइबर जागरूक
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > पुलिस का अनोखा नवाचार: ‘साइबर हेल्प डेस्क’ के जरिए लाखों श्रद्धालुओं को बनाया जा रहा साइबर जागरूक
Jaipur

पुलिस का अनोखा नवाचार: ‘साइबर हेल्प डेस्क’ के जरिए लाखों श्रद्धालुओं को बनाया जा रहा साइबर जागरूक

RMT network
Last updated: September 10, 2026 4:38 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में संचालित ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ अभियान के तहत बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश व हनुमानगढ़ एसपी बी. आदित्य के नेतृत्व में पहल
जयपुरर।
महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ अभियान तथा सितंबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में हनुमानगढ़ पुलिस ने गोगामेड़ी मेले में एक अनोखी पहल की है। महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के निर्देशानुसार एवं जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ बी. आदित्य के नेतृत्व में मेले में विशेष साइबर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इसका उद्देश्य देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है।
गोगामेड़ी मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनकी भौतिक सुरक्षा के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा को भी प्राथमिकता देते हुए पुलिसकर्मी हेल्प डेस्क के माध्यम से सरल भाषा में साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दे रहे हैं।
ऑनलाइन ठगी से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक की दी जा रही जानकारी
साइबर हेल्प डेस्क पर श्रद्धालुओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड और फर्जी निवेश सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को विशेष रूप से समझा रहे हैं कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, पासवर्ड अथवा बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
1930 और साइबर क्राइम पोर्टल की दी जा रही जानकारी
हेल्प डेस्क पर साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के महत्व को भी समझाया जा रहा है। पुलिसकर्मी बता रहे हैं कि साइबर फ्रॉड के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस ‘गोल्डन आवर्स’ में कार्रवाई होने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ सकती है।
श्रद्धालुओं को साइबर अपराध की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई जा रही है।
मोबाइल गुम होने के बाद की प्रक्रिया की भी जानकारी
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मोबाइल गुम होने की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। हेल्प डेस्क पर पुलिसकर्मी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने से लेकर मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक करवाने तक की प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन दे रहे हैं।
पोस्टर और पम्पलेट से गांव-गांव तक पहुंचेगा साइबर सुरक्षा संदेश
साइबर जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए मेले में विभिन्न स्थानों और वाहनों पर साइबर अपराधों से बचाव संबंधी पोस्टर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए जा रहे हैं, ताकि वे स्वयं जागरूक होने के साथ अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक कर सकें।
साइबर जागरूकता प्रदर्शनी में समझाए जा रहे ठगी के तरीके
साइबर हेल्प डेस्क को विशेष साइबर जागरूकता प्रदर्शनी के रूप में तैयार किया गया है। यहां अलग-अलग तरह के साइबर फ्रॉड, उनके तरीके और बचाव के उपायों से संबंधित पोस्टर एवं अन्य जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की गई है।
इसके साथ ही स्क्रीन के माध्यम से साइबर अपराधों से बचाव संबंधी वीडियो भी दिखाए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालु साइबर ठगी के नए तरीकों को आसानी से समझ पा रहे हैं और उनसे बचने के उपाय जान रहे हैं।
‘मैं हूं साइबर अपराध के प्रति जागरूक’ सेल्फी स्टैंड भी बना आकर्षण
जागरूकता अभियान को रोचक और सकारात्मक बनाने के लिए हेल्प डेस्क पर विशेष सेल्फी स्टैंड भी लगाया गया है। इस पर ‘मैं हूं साइबर अपराध के प्रति जागरूक’ स्लोगन अंकित है। श्रद्धालु इसके साथ सेल्फी लेकर साइबर सुरक्षा का संदेश अपने साथ ले जाने के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी परिवार और परिचितों तक पहुंचा रहे हैं।
श्रद्धालुओं ने की पहल की सराहना
गोगामेड़ी मेले में हनुमानगढ़ पुलिस की इस पहल को श्रद्धालुओं और आमजन की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। साइबर हेल्प डेस्क, जागरूकता प्रदर्शनी, पम्पलेट वितरण और सेल्फी स्टैंड के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों की लोग सराहना कर रहे हैं।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऑपरेशन भगवान विष्णु: सीआईडी (सीबी) का बड़ा धमाका, जयपुर में प्राचीन सोने की मूर्ति का झांसा देकर ठगी करने वाला दबोचा
Next Article एसबीआई प्रबंधन द्वारा एसबीआईओए जयपुर मंडल की नवनिर्वाचित टीम का प्रधान कार्यालय में अभिनंदन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एक बार फिर मचाई एबीसीएल सीजन 3 ने कलाकारो के बीच क्रिकेट की धूम
Jaipur Sports
September 10, 2026
अलौकिक ग्रुप के एमडी अनुराग शर्मा का जन्मदिन मनाया
Jaipur
September 10, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से अगस्त तक 8.22 करोड़ यात्रियों को पहुंचाया उनके गंतव्य तक
Jaipur
September 10, 2026
मेले के दौरान लालगढ से रामदेवरा के लिए 2 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
Jaipur
September 10, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

472644
Your IP Address : 216.73.216.37

You Might Also Like

ऑपरेशन चक्रव्यूह: प्रतापगढ़ पुलिस का महाधमाका, किराना स्टोर की आड़ में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर आयोजित शक्ति वंदन 2.0 कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राए बन रही शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत
राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने AI विशेषज्ञ विनीत शर्मा को किया आमंत्रित, RSCERT में हुई विशेष चर्चा
दिल्ली-मुंबई मार्ग के मथुरा-कोटा खंड पर कवच 4.0 का संचालन शुरू
राजस्थान पुलिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account