By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    FFS के अनुभवों से नई व्यवस्था की तैयारी-अब घर बैठे बुक हो सकेगी यूरिया-DAP
    September 22, 2026
    महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव पर महारुद्राभिषेक एवं विप्र सम्मान समारोह आयोजित
    September 22, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे के तत्वावधान में जयपुर में 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चैपिंयनशिप
    September 22, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत राजस्थान की जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    September 22, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    पहले मतदान फिर जलपान का लें संकल्प: पूनावाला
    April 17, 2024
    बेंजामिन नेतन्‍याहू की बढ़ी मुश्किलें, ICC जारी कर सकता है अरेस्ट वारंट
    April 30, 2024
    दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट जारी, यूपी-बिहार में भी चढ़ेगा पारा
    May 16, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत राजस्थान की जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत राजस्थान की जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur

निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत राजस्थान की जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: September 22, 2026 4:47 am
RMT network
Share
8 Min Read
SHARE

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने न​गर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकास कार्यों को दिया। राठौड़ ने कहा कि संगठन और सत्ता के बीच बेहतर तालमेल, समन्वय बनाने वाले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय जाता है। अभी एक युद्ध हमने जीत लिया, अब दूसरा युद्ध भी हमारे कार्यकर्ताओं की बदौलत जीतेंगे। कांग्रेसी गलत तरीके अपनाते थे, सदैव अफवाहें फैलाते थे जबकि भाजपा संगठन के बल पर जीत दर्ज करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को नगर निगमों के साथ-साथ नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में भी जनता का व्यापक समर्थन मिला है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर राजस्थान की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की आठ करोड़ जनता के आशीर्वाद, भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों पर जनता के विश्वास की जीत है। शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर प्रदेश सरकार की योजनाओं और संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत को भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि को समर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर सरकार पूरी तरह खरा उतरेगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता विकास और जनता के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय जातिवाद और धर्म के आधार पर राजनीतिक समीकरण बैठाने का काम करते हैं। भाजपा जनता के सुख-दुख में भागीदारी निभाती है, जबकि कांग्रेस चुनाव के समय जनता को भ्रमित और बरगलाने का काम करती है। उन्होंने कांग्रेस के सरकार के दुरुपयोग के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाना शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपनी जमीन खिसकने का अहसास हो गया था, इसलिए वह पहले दिन से ही आरोप-प्रत्यारोप में जुट गई। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने के बजाय अपने शासनकाल और वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। भाजपा सरकार ने ढाई वर्षों में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लिए रोजगार और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। कांग्रेस को अपने पांच वर्ष के कार्यकाल और भाजपा सरकार के ढाई वर्ष के कार्यों की तुलना जनता के सामने करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की राजनीति के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास करती रही है। उन्होंने राजस्थान की जनता से कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने का आग्रह किया।
मोदी के विकसित भारत के संकल्प और विकसित राजस्थान के संकल्प की जीत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और विकसित राजस्थान के संकल्प की जीत है। राजस्थान सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया है। पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान को लंबे समय से लंबित जल समझौतों का लाभ मिला है। ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, नर्मदा जल समझौता सहित विभिन्न जल परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश की पेयजल और सिंचाई संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों हेक्टेयर भूमि को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में भी राजस्थान आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। किसानों, उद्योगों और आम उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। जयपुर में मेट्रो विस्तार, रिंग रोड सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में आधारभूत ढांचे के विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा विकास का संकल्प पत्र लेकर नगर निकाय चुनाव में जनता के बीच गई थी और सरकार नगर निकायों में किए गए विकास के सभी संकल्पों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर सरकार के विकास कार्यों पर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया कि देश में प्रधान सेवक तो प्रदेश में मैं बतौर सेवक सदैव आपकी सेवा के लिए तत्पर मिलूंगा।
जनता के सुख-दुख में भागीदारी निभाएं कार्यकर्ता — मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे जनता की संवेदनाओं से जुड़ें और उनके सुख-दुख में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहरी हो या ग्रामीण, हर क्षेत्र में जनता से जुड़कर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। राजस्थान की जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को झुककर प्रणाम करते हुए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित भारत और राजस्थान विकसित राजस्थान की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से विकसित राजस्थान के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
9 जिलों से कांग्रेस का सूपड़ा साफ
नगरीय निकाय प्रमुखों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस का 9 जिलों में एक भी बोर्ड नहीं बन सका। बालोतरा, बाड़मेर, ब्यावर, भरतपुर, डीग, डूंगरपुर, कोटा, फलोदी, पाली जिले कांग्रेस विहीन हो गए है। वहीं कांग्रेस अजमेर, बांसवाड़ा, जैसलमेर, जालोर, प्रतापगढ़ और सिरोही जिलों में केवल एक-एक बोर्ड ही बना सकी है। यह परिणाम सरकार के ढाई साल के काम पर जनता की मुहर है। इससे पहले मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए 7 उपचुनाव में से भाजपा ने 5 उपचुनाव में जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में इस बार सभी 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद सहित 252 नगर पालिकाओं सहित 309 नगरीय निकायों में चुनाव एक साथ हुए हैं।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, विधायक बाल मुकुंदाचार्य, महेंद्र पाल मीणा, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, आईटी प्रभारी अविनाश जोशी सहित पदाधिकारियेां ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया और मुंह मिठा करवाया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अध्यक्षों की कुर्सी पर आज फैसला, बाड़ाबंदी से मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे पार्षद
Next Article रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

FFS के अनुभवों से नई व्यवस्था की तैयारी-अब घर बैठे बुक हो सकेगी यूरिया-DAP
Jaipur
September 22, 2026
महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव पर महारुद्राभिषेक एवं विप्र सम्मान समारोह आयोजित
Jaipur
September 22, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे के तत्वावधान में जयपुर में 63वीं अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चैपिंयनशिप
Jaipur Sports
September 22, 2026
रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
Entertainment Jaipur
September 22, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

484746
Your IP Address : 216.73.216.55

You Might Also Like

बारह बीघा भूमि पर तीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतः किया ध्वस्त
जेवीएम स्कूल में 68 वी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न
सौर ऊर्जा में राजस्थान देश में अग्रणी – ऊर्जा मंत्री
बाड़मेर कोतवाली पुलिस का सट्टा किंग पर तीखा प्रहार: साढ़े सत्रह लाख की नकदी सहित बुकी गिरफ्तार
मां से जुड़े अनछुए पहलू बताएंगी बेटियां, 21 महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account