By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, सीएनजी-पीएनजी के दाम बढ़े
    October 7, 2026
    त्योहारों में सुरक्षित रेल संचालन पर जोर, 12 रेलकर्मी सम्मानित
    October 7, 2026
    पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
    October 7, 2026
    फील्ड में सक्रिय रहें अधिकारी, जनसमस्याओं का हो त्वरित समाधान- सुनील कोठारी महापौर
    October 7, 2026
    राजस्थान पुलिस का ड्रोन तकनीक से स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम, 17 पुलिस कार्मिकों का विशेष प्रशिक्षण पूरा
    October 7, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित
    April 17, 2024
    आलोचना करने वालों को नहीं पता, पूरा सप्ताह करते हैं काम – जस्टिस बीआर गवई
    May 2, 2024
    ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत
    May 20, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: त्योहारों में सुरक्षित रेल संचालन पर जोर, 12 रेलकर्मी सम्मानित
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > त्योहारों में सुरक्षित रेल संचालन पर जोर, 12 रेलकर्मी सम्मानित
Jaipur

त्योहारों में सुरक्षित रेल संचालन पर जोर, 12 रेलकर्मी सम्मानित

RMT network
Last updated: October 7, 2026 6:40 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक पंकज शर्मा की अध्यक्षता में संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी त्यौहारों को देखते हुए रेलवे की तैयारियों, सुरक्षित रेल संचालन और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी विभागाध्यक्ष, चारों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्माण परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा कवच प्रणाली से संबंधित कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
तकनीकी नवाचारों से रेल परिचालन को बनाया जा रहा अधिक विश्वसनीय
महाप्रबंधक ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेलसेवाओं में तकनीकी दक्षता, निगरानी एवं परिचालन विश्वसनीयता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उदयपुर सिटी कोचिंग डिपो में पावर कार संख्या 196464 में रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम (RTMS) का सफलतापूर्वक कमीशन किया गया है। साथ ही, स्टेशनों की सिग्नलिंग व्यवस्था को आधुनिक एवं अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। इन तकनीकी प्रयासों से रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, सुचारू एवं विश्वसनीय बनाने में सहायता मिलेगी।
आगामी त्यौहारों को लेकर विशेष तैयारियों के निर्देश
महाप्रबंधक शर्मा ने आगामी त्यौहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली संख्या को देखते हुए स्टेशनों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में रेलवे ट्रैक की सुरक्षा, नियमित पेट्रोलिंग तथा विद्युत एवं सिग्नल उपकरणों के समुचित रखरखाव की भी समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा अधीनस्थ कर्मचारियों की समय-समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेल संचालन में छोटी से छोटी कमी को भी गंभीरता से लेते हुए उसका समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं निर्माण कार्यों की प्रगति, कार्य निष्पादन, पूंजीगत कार्य, रेलवे ट्रैक की फेसिंग और आय बढ़ाने के उपायों सहित विभिन्न विषयों पर भी समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कार्यों को समय पर पूरा करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत
महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने रेलकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षित रेल संचालन में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
Next Article त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, सीएनजी-पीएनजी के दाम बढ़े

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, सीएनजी-पीएनजी के दाम बढ़े
Jaipur
October 7, 2026
पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
Jaipur
October 7, 2026
फील्ड में सक्रिय रहें अधिकारी, जनसमस्याओं का हो त्वरित समाधान- सुनील कोठारी महापौर
Jaipur
October 7, 2026
राजस्थान पुलिस का ड्रोन तकनीक से स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम, 17 पुलिस कार्मिकों का विशेष प्रशिक्षण पूरा
Jaipur
October 7, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

500580
Your IP Address : 216.73.216.164

You Might Also Like

राजस्थान के जन आधार मॉडल को लागू करेगा अरुणाचल प्रदेश
केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने नारी शक्ति अवार्डी रूमा देवी के साथ कारीगरों से किया संवाद
20 जून को जयपुर के जेम सिनेमा में दहाड़ेगा “टाइगर ऑफ राजस्थान”
सालासर बालाजी मंदिर में मोबाइल और स्मार्टवॉच पर सख्त प्रतिबंध लागू
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: विद्यार्थी आवेदन से पूर्व जनाधार/डीजी-लॉकर पर दस्तावेजों को अपडेट करावे
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account