By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    अध्यक्षों की कुर्सी पर आज फैसला, बाड़ाबंदी से मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे पार्षद
    September 21, 2026
    स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे में विशेष स्वच्छता अभियान
    September 21, 2026
    निकाय के बाद अब पंचायत चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को देगी आशीर्वाद: मदन राठौड़
    September 21, 2026
    आरपीएससी एसआई पुनः परीक्षा-2021 जयपुर में शांतिपूर्वक सम्पन्न
    September 21, 2026
    जोधपुर में एजीटीएफ-जोधपुर कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार
    September 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    3 जोडी समर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालनपुणे-ढेहर का बालाजी-पुणे, दरभंगा-दौराई-दरभंगा तथा साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल रेल सेवाओं का होगा संचालन
    April 20, 2024
    मणिपुर CM बीरेन सिंह ने लिया फैसला: दो दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
    May 6, 2024
    ईडी की रिटायर्ड IAS रमेश अभिषेक के ठिकानों पर छापेमारी
    May 21, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जोधपुर में एजीटीएफ-जोधपुर कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > जोधपुर में एजीटीएफ-जोधपुर कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार
Jaipur

जोधपुर में एजीटीएफ-जोधपुर कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

RMT network
Last updated: September 21, 2026 6:19 am
RMT network
Share
8 Min Read
SHARE

पंजाब पुलिस ने घोषित कर रखा था 5-5 लाख रुपये का इनाम
​फाजिल्का और अबोहर में मर्डर के बाद नेपाल भागे थे बदमाश; मध्य प्रदेश होते हुए जोधपुर में बड़ी रंगदारी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में दबोचे
जयपुर।
राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने जोधपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात और इनामी शार्प शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाशों पर पंजाब पुलिस की ओर से 5-5 लाख रुपये का भारी-भरकम इनाम घोषित था। यह दोनों बदमाश जोधपुर शहर में किसी बड़ी सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे।
यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस, एजीटीएफ और एएनटीएफ दिनेश एम.एन. के कुशल निर्देशन तथा जोधपुर कमिश्नर अंशुमन भोमिया, उपमहानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में की गई। वहीं फील्ड में इस ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र प्रताप, पुलिस निरीक्षक सुनील जांगिड़ एवं राम सिंह ने किया।
​गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ​जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सन्नी उर्फ कट्टा (23) निवासी हरसिंह रायनगर, फाजिल्का (पंजाब) और ​राजिन्दर उर्फ बिल्ला (23) निवासी बलुआना थाना सदर अबोहर, फाजिल्का (पंजाब) के रूप में की गई।
पंजाब में सनसनीखेज वारदातों के बाद राजस्थान में बढ़ाई गई निगरानी
लॉरेंस बिश्नोई और आरजू बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाशों द्वारा राजस्थान के व्यापारियों को धमकी दिए जाने के मामलों को देखते हुए एजीटीएफ की टीमों ने गैंग के शूटरों और राजस्थान से लगे हरियाणा-पंजाब क्षेत्र के ऐसे बदमाशों पर विशेष निगरानी शुरू की थी, जो राजस्थान में वारदात कर वापस फरार हो जाते हैं।
अबोहर के कपड़ा व्यापारी की हत्या समेत कई मामलों में वांछित
गिरफ्तार जसकरण सिंह उर्फ करण और राजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर हैं। पंजाब पुलिस को लंबे समय से दोनों की तलाश थी। दोनों अबोहर में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या तथा फाजिल्का में एक अन्य व्यक्ति साहिल सेन की रंजिशवश हत्या सहित कई मामलों में वांछित बताए गए हैं। इन्हीं मामलों के चलते पंजाब पुलिस ने दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
नेपाल से जोधपुर तक: पकड़े जाने की पूरी पटकथा
राजस्थान में व्यापारियों को फिरौती के लिए धमकी देने और अपहरण जैसी वारदातों को देखते हुए एजीटीएफ की टीमों ने ऐसे मामलों में सक्रिय गिरोहों तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे बदमाशों पर निगरानी और शिकंजा कसना शुरू किया। इसी दौरान जसकरण सिंह उर्फ करण और राजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला के लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग से जुड़े होने तथा राजस्थान में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की संभावना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एजीटीएफ के संज्ञान में आईं।
पंजाब पुलिस के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस को भी दोनों बदमाशों की तलाश थी। करीब डेढ़ वर्ष पहले फाजिल्का और अबोहर में हत्या की वारदातों के बाद दोनों के नेपाल भाग जाने के इनपुट सामने आए थे। इसके बाद एजीटीएफ ने दोनों की गतिविधियों और संभावित आवागमन को लेकर लगातार आसूचना संकलित कर उनकी गतिविधियों और संभावित वापसी पर लगातार नजर बनाए रखी।
मध्य प्रदेश के रास्ते राजस्थान में प्रवेश; बड़ी योजना विफल
नेपाल में बढ़ते दबाव के बाद दोनों भारत लौटे और मध्य प्रदेश के रास्ते राजस्थान में प्रवेश की तैयारी में थे। कार्रवाई से करीब तीन दिन पहले दोनों के सिरोही में होने तथा वहां से जोधपुर की ओर बढ़ने का इनपुट एजीटीएफ को मिला। इसके बाद एजीटीएफ ने दोनों की संभावित गतिविधियों और मूवमेंट पर निगरानी और तेज कर दी।
जोधपुर में किसी बड़े व्यापारी को निशाना बनाकर उसे धमकाने और करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने की आशंका के बीच एजीटीएफ की टीम लगातार सक्रिय रही। इसी निगरानी के दौरान दोनों आरोपियों के जोधपुर पहुंचने की पुष्टि होने पर एजीटीएफ ने जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की।
फर्जी नाम से होटल में रुके थे बदमाश
एजीटीएफ की टीम नेपाल से ही लगातार उनके पीछे थी। टीम के पुख्ता इनपुट पर जोधपुर कमिश्नर पुलिस किसी सहायता से दोनों टीम ने कैलाश नगर स्थित ‘होटल सनसिटी इन’ के कमरा नंबर 204 में छापा मारा।
कमरे में ठहरे दोनों युवकों ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से अपनी फर्जी पहचान नवीन जाखड़ और आशू चाबड़ा बताई। हालांकि, एजीटीएफ और एयरपोर्ट थाना पुलिस द्वारा की गई कड़ाई व सघन पूछताछ के सामने उनकी चालाकी काम न आ सकी और उन्होंने स्वीकार किया कि वे पंजाब के वांटेड अपराधी हैं।
​अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद
​जसकरण सिंह के बैग से 58 ग्राम तथा राजिन्दर के बैग से 25 ग्राम (कुल 83 ग्राम) अफीम का दूध बरामद किया गया। राजिन्दर के बैग से एक चालू हालत की अवैध रिवॉल्वर मिली।
साथ ही जसकरण के कब्जे से ₹43,000 तथा राजिन्दर से ₹45,100 (कुल ₹88,100) नकद और दोनों के पास से कूटरचित/फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए।
एक दर्जन गंभीर मामलों में वांटेड है दोनों बदमाश
दोनों आरोपियों के उपलब्ध आपराधिक रिकॉर्ड को मिलाकर कुल 12 प्रकरण सामने आते हैं। राजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला के विरुद्ध 8 तथा जसकरन सिंह उर्फ करन के विरुद्ध 4 मामले पंजाब में दर्ज है। राजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला के विरुद्ध वर्ष 2023 से 2025 के बीच अबोहर, फाजिल्का व संगरूर में दर्ज 8 मामलों में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, चोरी/संपत्ति संबंधी अपराध, सामूहिक हिंसा तथा आर्म्स एक्ट के प्रकरण शामिल हैं। वहीं जसकरन सिंह उर्फ करन कट्टा के विरुद्ध फाजिल्का व अबोहर में दर्ज 4 मामलों में हत्या, मारपीट व हथियार से चोट पहुंचाने, बलवा/सामूहिक हिंसा, आपराधिक धमकी, लूट तथा आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं।
एजीटीएफ की टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में एजीटीएफ के एएसआई राकेश की विशेष भूमिका रही। आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस निरीक्षक रामसिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार 2107, कांस्टेबल रविन्द्र सिंह 526, सुमेर सिंह 571, राकेश 592, राकेश कुमार 492 तथा कांस्टेबल चालक दिनेश चंद 625 की भूमिका रही। कार्रवाई में थानाधिकारी एयरपोर्ट जोधपुर पूर्व भरत सिंह रावत मय टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके जोधपुर आने के उद्देश्य, संभावित वारदात और गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों एवं संपर्कों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रोबो और ऑटोमेटेड कॉल पर शिकंजा; संदिग्ध नंबरों की जांच, डिस्कनेक्शन और ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई
Next Article आरपीएससी एसआई पुनः परीक्षा-2021 जयपुर में शांतिपूर्वक सम्पन्न

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अध्यक्षों की कुर्सी पर आज फैसला, बाड़ाबंदी से मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे पार्षद
Jaipur
September 21, 2026
स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे में विशेष स्वच्छता अभियान
Jaipur
September 21, 2026
निकाय के बाद अब पंचायत चुनाव में भी प्रदेश की जनता भाजपा को देगी आशीर्वाद: मदन राठौड़
Jaipur
September 21, 2026
आरपीएससी एसआई पुनः परीक्षा-2021 जयपुर में शांतिपूर्वक सम्पन्न
Jaipur
September 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

484280
Your IP Address : 216.73.216.55

You Might Also Like

सावधान क्रिकेट प्रेमी – IPL टिकटों के नाम पर हो सकती है साइबर ठगी: राजस्थान पुलिस की विशेष एडवाईजरी
जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच आज
अंतराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में डीजीपी का दौरा : पुलिस और बीएसएफ का बढ़ा मनोबल
दिया कुमारी ने की केंद्र से 900 नये आंगनबाड़ी भवनों की मांग
राज्य के आगामी परि​वर्तीत बजट 2024-25 के लिए नागरिकों, संगठनों आदि से सुझााव आमंत्रित – वित्त विभाग
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account