By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur

जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार

RMT network
Last updated: September 5, 2026 6:59 am
RMT network
Share
9 Min Read
SHARE

एजीटीएफ की टीम देर रात करण आसवानी को लेकर पहुंची जयपुर
पुलिस की वर्दी पहनकर व्यापारी का अपहरण, फिरौती की मांग और शहर से विदेश तक फरारी… एक-एक कर साथी पकड़े गए, लेकिन करण आसवानी भागता रहा
​अबू धाबी इंटरपोल की सूचना पर 31 अगस्त को दुबई रवाना हुई थी एजीटीएफ टीम, प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को लाया गया भारत
जयपुर।
जयपुर में पुलिसकर्मी की वर्दी का सहारा लेकर एक व्यापारी का अपहरण करने और उसके परिजनों से फिरौती मांगने वाले गिरोह के मुख्य आरोपियों में शामिल करण आसवानी उर्फ कमल सिंधी के लिए विदेश भागना भी आखिरकार बचाव का रास्ता साबित नहीं हुआ। जयपुर के खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में व्यापारी नरेन्द्र नाथ दत्ता के अपहरण से शुरू हुई पुलिस जांच ने आरोपी को जयपुर से लेकर दुबई तक तलाशा। रेड कॉर्नर नोटिस के बाद एजीटीएफ की लगातार निगरानी और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से समन्वय के चलते आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और अबू धाबी इंटरपोल की टीम द्वारा उसे डिटेन किए जाने के बाद एजीटीएफ राजस्थान की टीम उसे भारत लेकर पहुंच गई है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस, एएनटीएफ और एजीटीएफ दिनेश एमएन के निर्देशन में की गई। कार्रवाई का सुपरविजन उपमहानिरीक्षक पुलिस योगेश यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा द्वारा किया गया। उपाधीक्षक पुलिस रविंद्र प्रताप, पुलिस निरीक्षक सुनील जांगिड़ और राम सिंह नाथावत एवं उनकी टीम ने आरोपी की तलाश, उसके आपराधिक नेटवर्क से संबंधित जानकारी जुटाने तथा संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मामले की पृष्ठभूमि
पुलिस थाना खोह नागोरियान में 21 अगस्त 2025 को एफआईआर दर्ज की गई थी। परिवाद के अनुसार व्यापारी नरेन्द्र नाथ दत्ता 20 अगस्त 2025 को जयपुर स्थित अपने घर से वैशाली नगर जाने के लिए निकले थे। उनके साथ उनके परिचित तथा चालक भी थे। बाद में उनके मोबाइल बंद आने पर परिजनों को चिंता हुई।
अगले दिन परिजनों को नरेन्द्र नाथ दत्ता के मोबाइल से फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनका अपहरण कर लिया गया है और उन्हें छोड़ने के लिए फिरौती की रकम की व्यवस्था करने को कहा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और अपहृत नरेन्द्र नाथ दत्ता तथा उनके चालक योगेश को दस्तयाब कर सुरक्षित छुड़ाया।
एक-एक कर पकड़े गए आरोपी, मुख्य आरोपी करण आसवानी रहा फरार
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हर्ष गौतम, कनक गांगुली और अजय बेनीवाल उर्फ शाका को गिरफ्तार किया। अनुसंधान में सामने आया कि आरोपियों ने पुलिसकर्मी की वर्दी पहन कर एक साथ मिलकर नरेन्द्र नाथ दत्ता सहित अन्य व्यक्तियों का अपहरण कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर रखा तथा परिजनों से फिरौती की मांग की थी।
जांच के दौरान हर्ष गौतम के कब्जे से अपहृत व्यक्तियों की इनोवा क्रिस्टा बरामद की गई। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद की गई। अनुसंधान में आरोपियों के आगरा एवं अन्य स्थानों पर अपहृत व्यक्तियों को बंधक बनाकर रखने की जानकारी सामने आई।
साथी जेल पहुंचते गए, करण देश छोड़कर निकल गया
जांच में करण आसवानी की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर तलाश की, लेकिन वह लगातार फरार मिला। जांच में यह भी सामने आया कि करण आसवानी संगठित अपराध के सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था। अपहरण और फिरौती की इस वारदात में उसके साथ शामिल आरोपियों के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाया गया।
पुलिस ने न्यायालय से उसके खिलाफ वारंट जारी करवाया। जब पुलिस ने उसके ठिकानों पर तलाश तेज की तो सामने आया कि वह देश छोड़कर भाग चुका है।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई… जयपुर से दुबई तक पहुंचा पुलिस का शिकंजा
करण आसवानी को शायद लगा होगा कि देश की सीमा पार करते ही वह पुलिस की पहुंच से बाहर हो गया है। लेकिन एजीटीएफ ने उसकी तलाश को वहीं नहीं रोका।
करण आसवानी के दुबई भागने की जानकारी सामने आने के बाद एजीटीएफ ने उसकी तलाश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया। आरोपी के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी कराने के बाद एजीटीएफ की टीम ने विभिन्न संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा। टीम ने यूएई के अबू धाबी स्थित इंटरपोल से लगातार संपर्क में रहते हुए आरोपी से संबंधित आवश्यक सूचनाएं साझा कीं। तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसकी जानकारी अबू धाबी इंटरपोल टीम तक पहुंचाई गई। इसके बाद वहां की टीम ने आरोपी को डिटेन कर लिया।
31 अगस्त को जयपुर से रवाना हुई टीम, गुरुवार देर रात आरोपी को लेकर पहुंची
आरोपी के डिटेन किए जाने की सूचना प्राप्त होते ही उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी क्रम में 31 अगस्त को जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना की गई। टीम में उपाधीक्षक पुलिस रविंद्र प्रताप तथा पुलिस निरीक्षक सुनील जांगिड़ और श्री राम सिंह नाथावत की टीमें शामिल रहीं। टीम ने आवश्यक कानूनी एवं समन्वय प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी करण आसवानी को अपने कब्जे में लिया और गुरुवार देर रात उसे लेकर जयपुर पहुंच गई।
इस तरह जयपुर में वारदात के बाद विदेश भागकर पुलिस की पहुंच से दूर जाने की कोशिश करने वाला करण आसवानी आखिरकार एजीटीएफ की लगातार निगरानी, इंटरपोल के साथ समन्वय और पुलिस टीम की कार्रवाई के बाद जयपुर वापस पहुंच गया।
दुबई से जयपुर वापसी, अब आगे होगी कानूनी कार्रवाई
करण आसवानी को डिटेन किए जाने के बाद एजीटीएफ और पुलिस टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे जयपुर लाने की कार्रवाई की। भारत पहुंचने के बाद अब इस मामले में न्यायालय के समक्ष आगे की विधिक कार्रवाई होगी तथा आरोपी से प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान किया जाएगा।
जिस वारदात के बाद आरोपी ने समझा था कि विदेश भागकर वह पुलिस की पकड़ से दूर हो गया है, उसी मामले में एजीटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसका पीछा जारी रखा और आखिरकार दुबई में उसका ठिकाना भी पुलिस की नजर से नहीं बच सका।
दो दशकों से अपराध की दुनिया में सक्रिय: वर्ष 2000 में दर्ज हुआ था पहला हत्या का मुकदमा
दुबई से दबोचे गए करण आसवानी उर्फ कमल सिंधी का आपराधिक इतिहास भी उसकी लंबी आपराधिक पृष्ठभूमि की कहानी बयां करता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार करण आसवानी उर्फ कमल सिंधी के खिलाफ वर्ष 2000 में मुरलीपुरा थाने में हत्या के मामले से आपराधिक मुकदमों का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद वर्ष 2003 में शिप्रापथ थाने में बलवा, मारपीट और घर में घुसकर हमला सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ, जबकि वर्ष 2005 में इसी थाने में मारपीट, रास्ता रोकने और चोरी से जुड़ा प्रकरण दर्ज हुआ। वर्ष 2009 में मानसरोवर थाने में बलवा, मारपीट और घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया। इसके बाद वर्ष 2023 में बिंदायका थाने में अपहरण व जबरन वसूली, खोह नागोरियान थाने में अपहरण व जबरन वसूली तथा मानसरोवर थाने में जबरन वसूली, अपहरण व मारपीट से जुड़े मामले दर्ज हुए। आपराधिक गतिविधियों का यह सिलसिला वर्ष 2025 में खोह नागोरियान थाने में व्यापारी के अपहरण और संगठित अपराध से जुड़े मामले तक पहुंचा। यह आपराधिक रिकार्ड बताता है कि आरोपी का अपराध की दुनिया से जुड़ा कोई नया नहीं बल्कि ढाई दशक पुराना है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Next Article एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Jaipur
September 3, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

502932
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

गांधीनगर जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में, फिनिशिंग कार्य प्रगति पर
रेलवे यात्री टिकटों पर 46% सब्सिडी करता है वहन, 23 श्रेणियों मे दे रहा है रियायती टिकट
30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 29 जून को
जयपुर में भाजपा के 145 प्रत्याशी घोषित, युवा चेहरों को भी मौका
7 सितंबर को जयपुर में होगा फिजियो आइकॉन अवॉर्ड समारोह
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account