By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, उर्वरकों के साथ जबरन अन्य उत्पाद बेचने वाले आदान विक्रेताओं पर होगी सख्त कार्रवाई
    October 27, 2026
    रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर-टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
    October 27, 2026
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, खड़गे का फूंका पुतला
    October 27, 2026
    अक्टूबर को गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड, राजस्थान के सभी थानों पर होगा सीधा प्रसारण
    October 27, 2026
    साहस, संवेदना और सूझबूझ को सलाम: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सराहे सप्ताह के पांच सफलता सूत्र, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला
    October 27, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    3 जोडी समर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालनपुणे-ढेहर का बालाजी-पुणे, दरभंगा-दौराई-दरभंगा तथा साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल रेल सेवाओं का होगा संचालन
    April 20, 2024
    मणिपुर CM बीरेन सिंह ने लिया फैसला: दो दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
    May 6, 2024
    ईडी की रिटायर्ड IAS रमेश अभिषेक के ठिकानों पर छापेमारी
    May 21, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
    म्यूजिकल सफर इंडिया ने किए सफलतम 12 वर्ष पूरे: उस्ताद साबिर खान की मौजूदगी में सजे ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ के सुर
    October 26, 2026
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, उर्वरकों के साथ जबरन अन्य उत्पाद बेचने वाले आदान विक्रेताओं पर होगी सख्त कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, उर्वरकों के साथ जबरन अन्य उत्पाद बेचने वाले आदान विक्रेताओं पर होगी सख्त कार्रवाई
Jaipur

किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, उर्वरकों के साथ जबरन अन्य उत्पाद बेचने वाले आदान विक्रेताओं पर होगी सख्त कार्रवाई

RMT network
Last updated: October 27, 2026 5:09 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

कृषि आदान विक्रेताओं की निगरानी के लिए मोबाइल ऐप विकसित, अब तक 9 हजार से अधिक निरीक्षण, 250 से अधिक विक्रेताओं पर कार्रवाई
राज्य सरकार का सख्त संदेश—किसानों का आर्थिक शोषण करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, उर्वरक वितरण में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता
जयपुर।
राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा तथा कृषि आदानों की गुणवत्ता, उचित मूल्य एवं पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता से काम कर रही है। प्रदेश में उर्वरकों की कालाबाजारी, अधिक मूल्य वसूली, जबरन टैगिंग तथा अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक निरीक्षण एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
कृषि विभाग ने निरीक्षण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप भी विकसित किया है। इस ऐप के माध्यम से अब तक प्रदेश में 9,000 से अधिक कृषि आदान विक्रेताओं के निरीक्षण किए जा चुके हैं तथा विभिन्न अनियमितताओं के मामलों में 250 से अधिक विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई राज्य सरकार की किसानों के हितों के प्रति संवेदनशीलता तथा कृषि आदान वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं के प्रति सख्त रुख को दर्शाती है।
मोबाइल ऐप से निरीक्षण व्यवस्था हुई सुदृढ़
विभाग द्वारा विकसित मोबाइल ऐप के माध्यम से कृषि आदान विक्रेताओं के निरीक्षण को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा गया है। इससे निरीक्षण संबंधी सूचनाओं के संकलन, निगरानी एवं समीक्षा में सुविधा होगी।
इस पहल का उद्देश्य निरीक्षण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाना तथा अनियमितताओं की समय पर पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
विभाग द्वारा प्रदेशभर में कृषि आदान विक्रेताओं के निरीक्षण अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा।
जबरन टैगिंग पर पूर्ण प्रतिबंध, कंपनियों की भी जवाबदेही तय
कृषि आयुक्तालय द्वारा 23 अक्टूबर 2026 को जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि किसानों को यूरिया, डीएपी अथवा अन्य अनुदानित उर्वरकों के साथ जिंक, सल्फर, कीटनाशक, जैव उर्वरक या अन्य कृषि उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।
ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर केवल खुदरा विक्रेताओं ही नहीं, बल्कि संबंधित थोक विक्रेताओं तथा उर्वरक निर्माता एवं आपूर्तिकर्ता कंपनियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
दोषियों के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन, निरस्तीकरण एवं एफआईआर तक की कार्रवाई
कृषि विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अनियमितताओं की पुष्टि होने पर संबंधित विक्रेताओं एवं कंपनियों के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के लागू प्रावधानों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
प्रकरण की गंभीरता एवं विधिक प्रावधानों के अनुसार विक्रय प्राधिकार-पत्र का निलंबन अथवा निरस्तीकरण तथा आवश्यकतानुसार एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा सकेगी।
विशेष निरीक्षण दल करेंगे औचक जांच
प्रदेश के सभी जिलों में विशेष निरीक्षण दल गठित कर उर्वरक कंपनियों, गोदामों, थोक एवं खुदरा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का नियमित एवं औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता, स्टॉक, बिक्री अभिलेखों, बिलों तथा अन्य कृषि उत्पादों की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
शिकायतों पर 24 घंटे में प्रारंभिक कार्रवाई
किसानों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक जिले में उर्वरक शिकायत प्रकोष्ठ अथवा हेल्पलाइन स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जबरन टैगिंग एवं अन्य अनियमितताओं से संबंधित शिकायतों पर 24 घंटे के भीतर प्रारंभिक कार्रवाई शुरू करने तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की भी तय होगी जिम्मेदारी
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण, शिकायतों के निस्तारण एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्देशों की अनुपालना में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर-टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर-टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
Jaipur
October 27, 2026
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, खड़गे का फूंका पुतला
Jaipur
October 27, 2026
अक्टूबर को गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड, राजस्थान के सभी थानों पर होगा सीधा प्रसारण
Jaipur
October 27, 2026
साहस, संवेदना और सूझबूझ को सलाम: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सराहे सप्ताह के पांच सफलता सूत्र, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला
Jaipur
October 27, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

524735
Your IP Address : 216.73.216.147

You Might Also Like

रोडवेज में अब लोकतंत्र सेनानियों को नि:शुल्क यात्रा सुविधा
भिक्षावृत्ति मुक्त जिला बनेगा जयपुर, अभियान के तहत होगा पुनर्वास: जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश
दौसा जेल से 810 ऊनी कंबलों का पहला लॉट जयपुर रवाना
जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में गत दो सालों में 3 नवीन राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना- उप मुख्यमंत्री
‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान बने जन आंदोलन- डॉ. सौम्या गुर्जर
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account