By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    16 अगस्त तक बढ़ी खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि किसानों को मिला अतिरिक्त अवसर
    July 31, 2026
    5–6 सितंबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा “ग्लोबल नर्सिंग समिट–2026”
    July 31, 2026
    कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर राजस्थान पुलिस अलर्ट
    July 31, 2026
    टिकट चेकिंग के दौरान पैंट्री कार में अनाधिकृत यात्रा करते हुए यात्री पर कड़ी करवाई
    July 31, 2026
    जयपुर में 4 अक्टूबर को होगा “नेशनल स्टार अचीवर्स अवॉर्ड 2026”, देशभर की प्रेरणादायक प्रतिभाओं का होगा राष्ट्रीय सम्मान
    July 30, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर राजस्थान पुलिस अलर्ट
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर राजस्थान पुलिस अलर्ट
Jaipur

कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर राजस्थान पुलिस अलर्ट

RMT network
Last updated: July 31, 2026 6:42 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश-कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ यातायात एवं कानून-व्यवस्था पर विशेष फोकस
एडीजी कानून-व्यवस्था वी.के. सिंह ने जारी की Dos & Don’ts गाइडलाइन
जयपुर।
कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर राजस्थान पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कानून एवं व्यवस्था वी.के. सिंह ने सभी संबंधित जिला पुलिस अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी समन्वय, सतर्कता और प्रभावी पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
एडीजी सिंह ने बताया कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। गत वर्ष लगभग 4.5 करोड़ श्रद्धालुओं/कांवड़ियों के आने के मद्देनजर इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए राजस्थान पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
क्या करें (पालन योग्य नियम):
सभी कांवड़ यात्री एवं श्रद्धालु यात्रा के दौरान अपना मूल व वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) अनिवार्य रूप से अपने साथ रखें।
यात्रा के लिए केवल निर्धारित पारंपरिक कांवड़ मार्गों एवं वैकल्पिक नहर पटरी मार्गों का ही प्रयोग करें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या आपात स्थिति की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन पर दें।
सुरक्षा परिदृश्य एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही एंटी-सबोटाज एवं चेकिंग कार्रवाई में पूर्ण सहयोग करें।
व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों व अन्य यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें।
क्या न करें (प्रतिबंधित गतिविधियां):
कांवड़ यात्रा के दौरान हॉकी, डंडे, त्रिशूल, बेसबॉल बैट या किसी भी प्रकार का हथियार साथ ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों या शराब का सेवन सख्त वर्जित है।
नवनिर्मित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ियों का पैदल अथवा वाहनों द्वारा आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
डाक कांवड़ या अन्य वाहनों (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि) में अत्यधिक तेज आवाज/शक्तिशाली डी.जे. सिस्टम व लाउडस्पीकर का प्रयोग न करें।
खाना बनाने के लिए वाहनों में एलपीजी सिलेंडर आदि ले जाना प्रतिबंधित है, जिससे आगजनी या दुर्घटना का खतरा रहता है।
रेलगाड़ियों या वाहनों (बस, ट्रक आदि) की छतों पर बैठकर यात्रा करना पूर्णतः वर्जित एवं दंडनीय है।
राष्ट्रीय राजमार्गों व सड़कों पर यातायात बाधित करने वाली मानक से अधिक बड़े आकार की कांवड़ या झांकियां न निकालें।
फील्ड में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों हेतु विशेष निर्देश:
एडीजी कानून एवं व्यवस्था सिंह ने सभी सीमावर्ती पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतें। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे कांवड़ मार्गों, मुख्य राजमार्गों (NH-58, NH-73, NH-74 आदि) तथा संवेदनशील स्थलों पर सघन एंटी-सबोटाज चेकिंग और प्रभावी नाकाबंदी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ निरंतर सूचनाओं का आदान-प्रदान बनाए रखने, श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशीलता व सेवा भाव से व्यवहार करने और डी.जे., गैस सिलेंडर तथा प्रतिबंधित सामग्री की रोकथाम के लिए शुरुआती प्वाइंट्स पर ही प्रभावी चेकिंग व समझाइश की कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कांवड़ियों का व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से विवाद की स्थिति में पुलिसकर्मी स्थानीय स्तर पर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article टिकट चेकिंग के दौरान पैंट्री कार में अनाधिकृत यात्रा करते हुए यात्री पर कड़ी करवाई
Next Article 5–6 सितंबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा “ग्लोबल नर्सिंग समिट–2026”

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

16 अगस्त तक बढ़ी खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि किसानों को मिला अतिरिक्त अवसर
Jaipur
July 31, 2026
5–6 सितंबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा “ग्लोबल नर्सिंग समिट–2026”
Jaipur
July 31, 2026
टिकट चेकिंग के दौरान पैंट्री कार में अनाधिकृत यात्रा करते हुए यात्री पर कड़ी करवाई
Jaipur
July 31, 2026
जयपुर में 4 अक्टूबर को होगा “नेशनल स्टार अचीवर्स अवॉर्ड 2026”, देशभर की प्रेरणादायक प्रतिभाओं का होगा राष्ट्रीय सम्मान
Jaipur
July 30, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

466969
Your IP Address : 216.73.216.4

You Might Also Like

ईमानदारी की मिसाल: अजमेर पुलिस के जवान ने गरीब ऑटो चालक का 30 हजार रुपयों से भरा बैग लौटाया
जेडीए ने जोन-10 में 250 बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
राजस्थान विद्युत निगमों में 2,005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सिंघल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान की सराहना, कपड़े से बने थैले का किया विमोचन
डीएलबी और हुडको के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, टियर-2 एवं टियर-3 शहरों को भी मिलेगा लाभ
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account