जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुचाने के लिए यात्री सुविधाओ में विस्तार के साथ साथ उनकी यात्रा को और अधिक कंफर्ट बनाया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मांग के अनुरूप नई ट्रेनों का संचालन, ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी और त्योहारों और विशेष अवसरों पर विशेष रेलसेवाएं भी संचालित की जा रही हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस वर्ष अप्रैल से अगस्त तक करीब 8.22 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है। जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले यात्रियों की संख्या में 5.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। इस अवधि में यात्री परिवहन से उत्तर पश्चिम रेलवे को 1,647.60 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 1,493.18 करोड़ रुपये की तुलना में 10.34 प्रतिशत अधिक है।
इसी प्रकार केवल अगस्त माह में करीब 1.70 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है। इस अवधि में यात्री परिवहन से उत्तर पश्चिम रेलवे को 343 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.40 प्रतिशत अधिक है।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक, आरामदायक और समयबद्ध रेल यात्रा उपलब्ध कराने व यात्री सुविधाओं में और अधिक विस्तार हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से अगस्त तक 8.22 करोड़ यात्रियों को पहुंचाया उनके गंतव्य तक


