By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर वर्किंग वुमेन कम्युनिटी ने धूमधाम से मनाया ‘Diwali Glow 2026’, फाउंडेशन डे पर महिलाओं ने किया उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन
    November 17, 2026
    299वें जयपुर स्थापना दिवस पर सजेगी संस्कृति: आज और कल होंगे भव्य आयोजन
    November 17, 2026
    बाल सुधार गृह में जयपुर पुलिस का औचक निरीक्षण: बाल सुधार गृह से मिले 4 मोबाइल फोन, चार्जिंग एडेप्टर और गांजा जब्त
    November 17, 2026
    राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल: अनुसंधान एवं अभियोजन में मार्गदर्शक बनेगी ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका
    November 17, 2026
    आज से 24 नवंबर तक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा पुष्कर मेला, देश-विदेश से आएंगे सैलानी
    November 17, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एक और कूटनीतिक सफलता की ओर अग्रसर मोदी सरकार- एस. जयशंकर
    April 16, 2024
    भारत का 2040 में चंद्रमा पर उतरने का लक्ष्य- इसरो प्रमुख
    April 29, 2024
    आंध्र प्रदेश में ट्रक-और बस की जोरदार टक्कर; 6 लोगों की जलकर मौत
    May 15, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर वर्किंग वुमेन कम्युनिटी ने धूमधाम से मनाया ‘Diwali Glow 2026’, फाउंडेशन डे पर महिलाओं ने किया उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन
    November 17, 2026
    JITO जयपुर चैप्टर का भव्य शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह ‘NEXT 2026’ 17 नवंबर को
    November 16, 2026
    भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन
    November 14, 2026
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: आज से 24 नवंबर तक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा पुष्कर मेला, देश-विदेश से आएंगे सैलानी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > आज से 24 नवंबर तक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा पुष्कर मेला, देश-विदेश से आएंगे सैलानी
Jaipur

आज से 24 नवंबर तक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा पुष्कर मेला, देश-विदेश से आएंगे सैलानी

RMT network
Last updated: November 17, 2026 6:23 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन से तीर्थराज पुष्कर आने वाले समय में नव्य, भव्य व दिव्य स्वरूप में दिखाई देगा। राज्य सरकार पुष्कर के पौराणिक विरासत को सहेजते हुए इसे आधुनिक रूप में विकसित करने की दिशा में ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर, पुष्कर सरोवर के घाटों एवं परिक्रमा मार्ग के विकास के मेगा प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है। वहीं, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सड़क विकास से लेकर अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
पुष्कर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाने के लिए लगभग 42 करोड़ रुपये से अधिक के सड़क निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य करवाए गए हैं। इनमें पुष्कर-बड़ी घाटी सड़क, सुरजकुंड योजना, मोतीसर मार्ग, सावित्री मंदिर मार्ग और शहर के विभिन्न मार्गों के विकास के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 80 लाख रुपये की लागत से पुष्कर सरोवर के निकट उच्चस्तरीय पुल की मरम्मत और 1 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से भव्य स्वागत द्वार का निर्माण भी करवाया गया है। सावित्री माता मंदिर क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 50 करोड़ रुपये के कार्य की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। साथ ही, पुष्कर को क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी के रूप में विकसित किए जाने के लिए डीपीआर बनाने का कार्य किया जा रहा है।
पर्यटकों की पसंद में शामिल पुष्कर
पुष्कर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के साथ पर्यटन आकर्षण भी लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2023 में 76 लाख 42 हजार से अधिक घरेलू पर्यटक यहां पहुंचे। वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 1 करोड़ 24 लाख से अधिक तथा वर्ष 2025 में 1 करोड़ 32 लाख से अधिक हो गई। वर्ष 2025 में 68 हजार 327 विदेशी पर्यटक आए। वर्ष 2026 में अगस्त तक 70 लाख 88 हजार से अधिक घरेलू और 31 हजार 459 विदेशी पर्यटक पुष्कर पहुंचे।
पुष्कर बना परंपरागत आयोजनों के साथ पर्यटन के नए अनुभवों का संगम
हर वर्ष की भांति इस बार भी पुष्कर धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन के विविध रंगों से देश-दुनिया को रूबरू करवाने के लिए तैयार है। आगामी 17 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले में विदेशी पर्यटकों की सहभागिता वाली खेल प्रतियोगिताएं, फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल, ऊंट एवं घोड़ा नृत्य, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहेंगी। विदेशी पर्यटक राजस्थान के पारंपरिक ग्रामीण खेलों में स्थानीय प्रतिभागियों के साथ मुकाबला करते नजर आएंगे, तो शिल्पग्राम में प्रदेश के हस्तशिल्पियों के हुनर और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू महकेगी।
20 नवम्बर को शिल्पग्राम में फूड एंड क्राफ्ट फेस्टिवल का उद्घाटन होगा। इस आयोजन में हस्तशिल्प और खानपान से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पुष्कर सरोवर की महाआरती, दीपदान और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां मेले की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक छटा को और बढ़ाएंगी।
70 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से सड़कों का कायाकल्प
पुष्कर में 4 करोड़ 93 लाख की लागत से सूरजकुंड योजना (चरण-1) में जीएसबी स्तर तक आंतरिक सड़क निर्माण कार्य, 3 करोड़ 68 लाख रुपये से अधिक लागत के साथ पुष्कर मेला मैदान रोड से मोतीसर तक, 2 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की लागत से मोतीसर से सूरजकुंड योजना रोड तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य किए गए हैं। इसी तरह 1 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से पुष्कर रेलवे क्रॉसिंग से सावित्री मंदिर एवं 1 करोड़ 43 लाख रुपये से गनाहेड़ा न्यू मेला मैदान होते हुए मोतीसर रोड तक सड़क सुदृढ़ीकरण किया गया है। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संरचना को मजबूत करने के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से अजमेर जिले की सीमा से भदून होते हुए नागौर जिले की सीमा पर उमामाल की ढाणी तक स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article झुंझुनूं के सूरजगढ़ में चुनाव लड़ने के लिए हाईकोर्ट के फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला आरोपी विक्रम सिंह गिरफ्तार
Next Article राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल: अनुसंधान एवं अभियोजन में मार्गदर्शक बनेगी ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जयपुर वर्किंग वुमेन कम्युनिटी ने धूमधाम से मनाया ‘Diwali Glow 2026’, फाउंडेशन डे पर महिलाओं ने किया उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन
Entertainment Jaipur
November 17, 2026
299वें जयपुर स्थापना दिवस पर सजेगी संस्कृति: आज और कल होंगे भव्य आयोजन
Jaipur
November 17, 2026
बाल सुधार गृह में जयपुर पुलिस का औचक निरीक्षण: बाल सुधार गृह से मिले 4 मोबाइल फोन, चार्जिंग एडेप्टर और गांजा जब्त
Jaipur
November 17, 2026
राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल: अनुसंधान एवं अभियोजन में मार्गदर्शक बनेगी ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका
Jaipur
November 17, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

555391
Your IP Address : 216.73.216.227

You Might Also Like

ब्याज अनुदान योजना में 95% से कम वसूली वाले प्राथमिक भूमि विकास बैंकों को दें नोटिस- मंजू राजपाल
डेढ़ किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफतार
राजस्थान में भर्तियों के लिए CET का नियम बदला:अब निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी
प्रदेश में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म
जेडीए ने 31 बीघा भूमि पर तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account