जयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, खरीद—बिक्री के लिए राज्य में चल रहे विशेष अभियान की प्रगति की सोमवार को समीक्षा की और पिछड़ रहे जिलों में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए, अच्छी प्रगति वाले जिलों के अधिकारियों की प्रशंसा की।
मेहता ने बताया कि कि राज्य सरकार की अपेक्षा के अनुरूप राजस्व संग्रहण में वृद्धि गत वर्ष की तुलना में संतोषजनक है।
आबकारी आयुक्त ने कहा कि बीकानेर एवं उदयपुर में अवैध मदिरा परिवहन करते पाए गए 2 ट्रकों पर कार्रवाई हुई है। मुखबिर तंत्र की सहायता से प्रभावी योजना बनाकर इसमें प्रगति लाएं।
आबकारी आयुक्त ने कोटा जोन में अवैध आईएमएफएल, देशी मदिरा, बीयर आदि की जब्ती में प्रगति बढ़ाने के लिए जोन उपायुक्त निरोधक दल हुकुम सिंह को निर्देश दिए।
उन्होंने कोटा जोन के समस्त जिलों के राजस्व संग्रहण में सुधार के निर्देश दिए। वीसी के माध्यम से हुई इस बैठक में बकाया वसूली व गश्ती दल के मूवमेंट की समीक्षा की गई।
वीसी में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नीति प्रदीप सिंह सांगावत, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रभा गौतम, वित्तीय सलाहकार सुनीता विजय, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत, समस्त जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त ईपीएफ, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, प्रहराधिकारी मौजूद रहे।
अवैध शराब रोकथाम अभियान में तेजी लाएं- आबकारी आयुक्त


