By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    निकाय चुनाव परिणाम : भाजपा की बढ़त, भरतपुर में निर्दलीयों का बड़ा उलटफेर
    September 14, 2026
    गणेश निमंत्रण के साथ महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव का शुभारंभ
    September 14, 2026
    साइबर अपराध पर राजस्थान पुलिस का सख्त प्रहार: समीक्षा बैठक में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने दिए बड़े निर्देश
    September 14, 2026
    राजस्थान पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: राजस्थान में 73.64 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां कुर्क व सीज
    September 14, 2026
    विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, राजस्थान के 35 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट
    September 12, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    वीवीपैट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पर्ची मिलान को लेकर सभी याचिकाएं खारिज
    April 26, 2024
    सीएम केजरीवाल के PA पर स्वाति मालीवाल ने लगाया मारपीट का आरोप
    May 13, 2024
    दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद शरजील इमाम को हाईकोर्ट ने दी जमानत
    May 29, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: अभिषेक और अर्शदीप ने दिलाई भारत को 1-0 की बढ़त
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > अभिषेक और अर्शदीप ने दिलाई भारत को 1-0 की बढ़त
Sports

अभिषेक और अर्शदीप ने दिलाई भारत को 1-0 की बढ़त

RMT network
Last updated: September 14, 2026 6:09 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। अफ़ग़ानिस्तान के लिए 64 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने अपनी पहली गेंद पर संजू सैमसन का जब शिकार किया तब भारत ने स्कोरबोर्ड पर मात्र 18 रन ही जोड़े थे। हालांकि भारत के सामने लक्ष्य बड़ा नहीं था और दिल्ली के छोटे मैदान पर अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी ने इस लक्ष्य को और भी छोटा कर दिया। भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को अपनी पारी के मात्र 14वें ओवर में 32 गेंद और सात विकेट शेष रहते हरा दिया।
दूसरे विकेट के लिए अभिषेक और इशान किशन के बीच 121 रनों की साझेदारी हुई और भारत के लिए जीत महज़ औपचारिकता नज़र आने लगी। अभिषेक और किशन के आक्रमण ने सैमसन के रूप में लगे शुरुआती झटके का दबाव भारत पर पड़ने नहीं दिया और जल्द ही मैच अफ़ग़ानिस्तान के हाथों से पूरी तरह निकल गया। अभिषेक ने मात्र 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
अभिषेक ने मात्र 32 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 82 रनों की पारी खेली, जबकि किशन ने भी 42 रन बनाए। अफ़ग़ानिस्तान के गेंदबाज़ इन दोनों के सामने बेअसर नज़र आ रहे थे और मोहम्मद नबी को इन दोनों का विकेट ऐसे समय मिला जब भारत लक्ष्य के एकदम क़रीब पहुंच चुका था।
दोनों ही बल्लेबाज़ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए और दोनों का ही राशिद ख़ान ने बेहतरीन कैच लपका। अभिषेक गेंद पर संपर्क नहीं बैठा पाए थे और राशिद ने लॉन्ग ऑन से डीप मिडविकेट की दिशा में दौड़ लगाते हुए उनका कैच लपका। जबकि किशन ने लॉन्ग ऑन की ओर प्रहार किया था और राशिद ने सीमारेखा के एकदम पास सही समय पर छलांग लगाते हुए किशन का कैच लपका जिससे भारत को जीत के लिए अगले ओवर का इंतज़ार करना पड़ा।
हालांकि अगर अफ़ग़ानिस्तान की ओर से ओमरज़ाई और नबी के बीच छठे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी नहीं होती और ओमरज़ाई ने नाबाद 64 रनों की पारी नहीं खेली होती तो अफ़ग़ानिस्तान को और बुरी हार झेलनी पड़ सकती थी।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला करने के बाद जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज़ के रूप में भारत को सफलता दिलाई थी। इब्राहिम ज़दरान, सेदिक़ुल्लाह अतल के साथ गफ़लत होने के चलते और किशन के सटीक थ्रो के कारण रन आउट हुए।
जल्द ही अर्शदीप सिंह ने अतल को भी पवेलियन रवाना कर दिया। अतल को आउट करने के लिए बुमराह को शॉर्ट थर्ड पर काफ़ी फ़ाइन तैनात किया गया था और अतल अर्शदीप की ऑफ़ स्टंप के बाहर की ब्लॉक होल में गेंद को सीधा बुमराह के हाथों में ही खेल बैठे।
इसके बाद अक्षर पटेल ने गुलबदीन नईब और वरुण चक्रवर्ती ने दरवेश रसूली को डटने नहीं दिया। वरुण ने ख़ासकर अफ़ग़ानिस्तान के बल्लेबाज़ों को बांधे रखा और अपने चार ओवरों में उन्होंने मात्र 16 रन ही दिए।
अफ़ग़ानिस्तान ने मात्र 43 के स्कोर पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि वह पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए। लेकिन इसके बाद नबी और ओमरज़ाई के बीच साझेदारी पनप गई जो कि पारी के 17वें ओवर में अर्शदीप ने अपनी यॉर्कर गेंद से नबी को बोल्ड करते हुए तोड़ी।
126 के स्कोर पर अफ़ग़ानिस्तान को सातवां झटका लगा था और उनकी पारी की 22 गेंदें अभी भी शेष थीं। सेट बल्लेबाज़ ओमरज़ाई क्रीज़ पर थे और राशिद बल्लेबाज़ी के लिए आए थे। लेकिन राशिद संघर्ष करते नज़र आए और 10 गेंदों में वह मात्र एक रन ही जोड़ पाए। नूर अहमद भी पहली ही गेंद पर एक्स्ट्रा कवर से नॉन स्ट्राइकर एंड पर श्रेयस द्वारा लगाए गए डायरेक्ट हिट पर रन आउट हो गए।
19 ओवर तक अफ़ग़ानिस्तान ने स्कोरबोर्ड पर मात्र 136 रन ही जोड़े थे लेकिन अंतिम ओवर डालने के लिए श्रेयस को शिवम दुबे का रुख़ करना पड़ा जिन्होंने इस मैच में तब तक एक भी ओवर नहीं डाला था। दुबे के अंतिम ओवर में ओमरज़ाई ने दो छक्के जड़े जबकि मुजीब उर रहमान ने दो चौके जड़े और अफ़ग़ानिस्तान ने अंतिम ओवर में कुल 21 रन बटोर लिए।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गणेश निमंत्रण के साथ महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव का शुभारंभ
Next Article मांधना, शेफ़ाली की मदद से भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

निकाय चुनाव परिणाम : भाजपा की बढ़त, भरतपुर में निर्दलीयों का बड़ा उलटफेर
Jaipur
September 14, 2026
मांधना, शेफ़ाली की मदद से भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप
Sports
September 14, 2026
गणेश निमंत्रण के साथ महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव का शुभारंभ
Jaipur
September 14, 2026
साइबर अपराध पर राजस्थान पुलिस का सख्त प्रहार: समीक्षा बैठक में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने दिए बड़े निर्देश
Jaipur
September 14, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

477929
Your IP Address : 216.73.217.20

You Might Also Like

2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं होगा क्रिकेट
मांधना, वॉल ने दिलाया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरा WPL ख़िताब
रोहित के शतक पर डकेट का शतक पड़ा भारी, इंग्लैंड ने 2-1 से जीती सीरीज़
अश्विन नंबर एक गेंदबाज़: ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पंत की धमाकेदार एंट्री
25 मई को IPL 2025 फ़ाइनल की मेज़बानी करेगा ईडन गार्डंस
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account