By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    करदाताओं को बड़ी राहत: बकाया गृहकर पर मूल राशि में 50 प्रतिशत तक छूट, शास्ति में शत-प्रतिशत
    October 8, 2026
    एसबीआई ने एसएमएस अस्पताल को ₹91.76 लाख की अत्याधुनिक कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन प्रदान की
    October 8, 2026
    पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है राजस्थान: भजनलाल शर्मा
    October 8, 2026
    अजमेर महिला जेल से बंदियों को अवैध रूप से घर ले जाने वाली निलंबित जेलर कोटा से गिरफ्तार
    October 8, 2026
    KT द्वारा जयपुर में आयोजित ऐतिहासक हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस में 5,000 से अधिक सैलून मालिक एक मंच पर जुटे
    October 8, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    वीवीपैट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पर्ची मिलान को लेकर सभी याचिकाएं खारिज
    April 26, 2024
    सीएम केजरीवाल के PA पर स्वाति मालीवाल ने लगाया मारपीट का आरोप
    May 13, 2024
    दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद शरजील इमाम को हाईकोर्ट ने दी जमानत
    May 29, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: अजमेर महिला जेल से बंदियों को अवैध रूप से घर ले जाने वाली निलंबित जेलर कोटा से गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > अजमेर महिला जेल से बंदियों को अवैध रूप से घर ले जाने वाली निलंबित जेलर कोटा से गिरफ्तार
Jaipur

अजमेर महिला जेल से बंदियों को अवैध रूप से घर ले जाने वाली निलंबित जेलर कोटा से गिरफ्तार

RMT network
Last updated: October 8, 2026 5:41 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

पुलिस जांच में पद के दुरुपयोग की पुष्टि का दावा, फरारी के दौरान साइबर तकनीकी मदद से कोटा के आवासीय फ्लैट से दबोचा
जयपुर ।
अजमेर के महिला बंदी सुधार गृह से दो महिला बंदियों को नियम विरुद्ध और अवैधानिक तरीके से बाहर निकालकर अपने निजी आवास पर ले जाने के गंभीर मामले में अजमेर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रही तत्कालीन जेलर (कारापाल) दिव्या चौधरी को कोटा से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि आरोपी जेलर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जेल के सुरक्षाकर्मियों को डरा-धमकाकर आजीवन कारावास से दंडित एक सजायाफ्ता और एक विचाराधीन महिला बंदी को जबरन जेल से बाहर निकाला था।
ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को धमकाकर बंदियों को ले गई थी निजी आवास
पुलिस अनुसंधान एवं तकनीकी साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ है कि 12 जुलाई 2026 को तत्कालीन प्रभारी जेलर दिव्या चौधरी निवासी भीलवाड़ा ने अपनी सहयोगी महिला प्रहरी सोनिया चौधरी के साथ मिलकर साजिश रची। उन्होंने महिला बंदी सुधार गृह के मुख्य द्वार पर तैनात अन्य जेल कर्मियों के विरोध के बावजूद उन्हें डराया-धमकाया और आजीवन कारावास की सजा काट रही महिला बंदी किरण उर्फ सेठा तथा विचाराधीन बंदी सना को अवैध रूप से बाहर निकाल लिया। इसके बाद जेलर दिव्या चौधरी दोनों बंदियों को अपने व्यक्तिगत स्वार्थ और निजी हित के लिए एआरजी सिटी स्थित अपने निजी आवास पर ले गई।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से थी फरार; कोटा के रिहायशी फ्लैट से हुई गिरफ्तारी
घटना के संबंध में 05 अगस्त को अजमेर केंद्रीय कारागृह के प्रहरी महिपाल मांगलोदा की रिपोर्ट पर सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने मुख्यालय से बिना बताए फरार हो गई थी। पुलिस टीम ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और रिकॉर्ड का गहन विश्लेषण कर साइबर सेल की मदद से ट्रैकिंग शुरू की। मंगलवार 06 अक्टूबर को अजमेर पुलिस की विशेष टीम ने कोटा जिले के एक आवासीय फ्लैट में दबिश देकर आरोपी जेलर दिव्या चौधरी (37) को गिरफ्तार कर लिया।
गंभीर प्रकृति के इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ और वृत्त अधिकारी शिवम जोशी के निर्देशन में सिविल लाइंस थानाधिकारी शंभू सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस टीम में सहायक उप-निरीक्षक मोईनुद्दीन, साइबर सेल के एएसआई आशीष, हेड कांस्टेबल परिना बानो, कांस्टेबल ऋष्वेंद्र सिंह (विशेष योगदान) और साइबर सेल के कांस्टेबल अभय सिंह शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपी जेलर से प्रकरण में शामिल अन्य सहयोगियों तथा बंदियों को ले जाने के पीछे की मुख्य वजह के संबंध में गहन पूछताछ और अनुसंधान जारी है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article KT द्वारा जयपुर में आयोजित ऐतिहासक हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस में 5,000 से अधिक सैलून मालिक एक मंच पर जुटे
Next Article पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है राजस्थान: भजनलाल शर्मा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

करदाताओं को बड़ी राहत: बकाया गृहकर पर मूल राशि में 50 प्रतिशत तक छूट, शास्ति में शत-प्रतिशत
Jaipur
October 8, 2026
एसबीआई ने एसएमएस अस्पताल को ₹91.76 लाख की अत्याधुनिक कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन प्रदान की
Jaipur
October 8, 2026
जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
Entertainment
October 8, 2026
पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है राजस्थान: भजनलाल शर्मा
Jaipur
October 8, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

501864
Your IP Address : 216.73.216.164

You Might Also Like

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने विनिर्माण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रेलवे विस्तार पर जोर देते हुए ‘विकसित भारत 2047’ के लिए रोडमैप प्रस्तुत किया
गर्भवती महिलाओं को पौष्टिकता के अनुसार दिया जाए सुपोषण न्यूट्री किट- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर में रैन बसेरे का किया निरीक्षण, अधिकारियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
मोबाइल कोर्ट की सख्त कार्रवाई: 35 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7 वाहन जब्त, ओवरलोड बस पर ₹4,000 जुर्माना
उत्तर पश्चिम रेलवे पर सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत “नैतिकता और शासन” पर कार्यशाला का आयोजन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account