जयपुर। माँ लक्ष्मी देवी फाउंडेशन के बैनर तले 26 अप्रैल को अंबाबाड़ी स्थित जेकेजे ज्वेलर्स सभागार में गौ संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों सहित विभिन्न संस्था पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल शरण महाराज के द्वारा की गई।

कार्यक्रम में 80 से अधिक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे जिन्होंने गौ माता के विषय में महाराज श्री से विचार विमर्श भी किया और अपने-अपने पक्ष भी सभी के समक्ष रखे। समाज में चल रही गौ माता की अनदेखी और अन्य ज्वलंत विषयो पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर संपादक नवल किशोर शर्मा, जे के जे से श्यामलता शर्मा,संस्कृति सोशल क्लब की प्रेसिडेंट अनीता गुप्ता, परशुराम सेना से अनिल शर्मा, भारतीय संस्था की प्रेसिडेंट अमृता सक्सेना सहित अन्य अतिथियों का संस्था की ओर से दुप्पटा पहनाकर ओर पौधा देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पलक गुप्ता,संतोष गुप्ता, देवांगना शर्मा,विजय कुमार गुप्ता सहित संस्था से जुड़े मेम्बर्स मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में माँ लक्ष्मी देवी फाउंडेशन के संस्थापक, अध्यक्ष बन्टी कुमार मित्तल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


