By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में कार और लॉरी की हुई भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत
    April 24, 2024
    एग्जिट पोल पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, 19 अप्रैल से इस तारीख तक लगा बैन
    May 9, 2024
    खरगे-सोनिया ने नेहरू को पुण्‍यत‍िथ‍ि पर किया याद
    May 27, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: ग्राम का आयोजन 23 से 25 मई तक, आज से 15 दिवस के लिए चलेगा ग्राम रथ अभियान
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > ग्राम का आयोजन 23 से 25 मई तक, आज से 15 दिवस के लिए चलेगा ग्राम रथ अभियान
Jaipur

ग्राम का आयोजन 23 से 25 मई तक, आज से 15 दिवस के लिए चलेगा ग्राम रथ अभियान

RMT network
Last updated: April 27, 2026 7:22 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

13 विभागो की योजनाओ की मिलेगी जानकारी
कला जत्था के कलाकार करेंगे सरकार की योजनाओं एवं “ग्राम“ का प्रचार
जयपुर।
राज्य सरकार किसानों को हर क्षेत्र में उन्नत एवं खुशहाल बनाने के लिए “ग्राम“ (ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट) 2026 का आयोजन 23 से 25 मई, 2026 को करने जा रही है। इस मीट के राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के हजारों किसान और पशुपालक हिस्सा लेंगे। यह कृषि निवेश, नवाचार, तकनीक, किसान समृद्धि और राजस्थान की संभावनाओं से जुड़ा अभिनव मंच है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुसार यह आयोजन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सशक्त किसान, समृद्ध भारत’ विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
राजस्थान सरकार द्वारा सशक्त कृषक, पशुपालको एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीण अंचल तक पहुॅचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा एलईडी मोबाइल वैन आधारित जन-जागरूकता हेतु ”ग्राम रथ अभियान“ संचालित किया जाना है। यह अभियान दिनांक 27 अप्रेल, 2026 से 15 दिवस के लिए प्रारम्भ किया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार एवं रथों के व्यवस्थित सुसंचालन एवं मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तर पर कार्यक्रम का नोडल अधिकारी जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विधानसभा का नोडल अधिकारी संबंधित उपखंड अधिकारी को बनाया गया है।
जिला कलेक्टर संदेश नायक ने रविवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों को कलेक्टेªट सभागार में सम्बोधित करते हुए बताया कि जिले की 10 ग्रामीण विधानसभाओ क्षेत्रों बगरू, आमेर, बस्सी, चाकसू, दूदू, फुलेरा, चौमू, जमवारामगढ़, शाहपुरा, झोटवाड़ा के 22 ब्लॉको व 597 ग्राम पंचायतो मे निरन्तर 15 दिवस तक ग्राम रथ अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सांगानेर विधानसभा में भी ग्राम रथ अभियान के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ग्राम रथ द्वारा प्रत्येक विधानसभा की 4 ग्राम पंचायतो 5 से 6 स्थानों पर लगभग 1-1 घण्टे के विडियो, ऑडियों संदेश सहित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ व ग्राम का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिसमे उन्होंने बताया कि जिले की सभी 10 ग्रामीण विधानसभाओं के उपखण्ड अधिकारियों से ग्राम रथो को चलाने के लिए रूट चार्ट प्राप्त हो चुका है।
13 विभागों की योजनाओं की मिलेगी जानकारीः-
’ग्राम’ से जुड़े कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास विभाग सहित 13 विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्राम रथ अभियान के दौरान आमजन को उपलब्ध करवाई जाएगी।
सुझाव पेटिकाः-
ग्राम रथों में सुझाव पेटिका का भी प्रावधान किया गया है। स्थानीय ग्रामीण अपनी समस्या और उत्कृष्ट सुझाव इस पेटिका के माध्यम से राज्य सरकार को भिजवा सकते है।
कला जत्थाः-
प्रतिदिन विश्राम स्थल पर संध्या चौपाल अभियान का मुख्य आर्कषण रहेगा। रथो के साथ चलने वाले कला जत्था के स्थानीय कलाकारो द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित जयपुर में होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 सहित का व्यापक प्रचार-प्रसार कर कृषको, पशुपालकों व निवेशको को इसमे सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
एलईडी मोबाइल वैन आधारित जन-जागरूकता अभियान में माननीय जनप्रतिनिधियों सहित आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शहर के प्रबुद्धजनों ने कहा कि गौ माता की सेवा के लिए आगे आए लोग
Next Article यात्रियों के लिए स्वच्छ और स्वास्थ्यकर चादरें उपलब्ध कराने हेतु मशीनीकृत लॉन्ड्री

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519544
Your IP Address : 216.73.217.103

You Might Also Like

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को आईफा अवार्ड्स समारोह में शामिल होने के लिए आयोजकों ने दिया निमंत्रण
कांग्रेस की एक और साजिश नाकाम, गहलोत द्वारा भाजपा कार्यकर्ता पर चलाए गए झूठे मुकदमों का सच आया सामने– मदन राठौड़
द्रव्यवती नदी परियोजना की बदलेगी तस्वीर: 45 दिवस में चरणबद्ध रूप से किया जाएगा सौंदर्यीकरण
सीफार एनजीओं के सहयोग से जगतपुरा जोन के वार्ड नं. 113 को आदर्श वार्ड बनाने की मुहिम
दो माह की अवधि में तकनीकी मदद से ट्रेस किए आमजन के 4864 खोए मोबाईल
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account