जयपुर। निवारू रोड़ स्थित ज्योतिपुंज मॉर्डन हाई स्कूल के 10 वी ओर 12 बोर्ड के परीक्षा परिणामों में स्कूल के विद्यार्थियों ने परचम लहराया। स्कूल डायरेक्टर श्रीमती सरिता शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम अव्वल रहा।

10 वी बोर्ड में प्रियांशु प्रजापत 96 प्रतिशत, याना शर्मा 94.33 प्रतिशत,मनोज साहू 90.33 प्रिंस राज पुरोहित 89.50 प्रतिशत,अंजलि कुमारी 89.33 प्रतिशत,चांदनी कुमारी 88.50 प्रतिशत,मयंक शर्मा 87.87 प्रतिशत, वेंकटेश शर्मा 86.17 प्रतिशत, दिव्या शर्मा ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए।

इसी तरह 12 बोर्ड विज्ञान वर्ग में कृष कुमार 94 प्रतिशत,तोषित सिंह शेखावत 93. 20 प्रतिशत,जयेश सोनी 92 प्रतिशत,खुशवीर 87 प्रतिशत, आदित्य प्रताप सिंह 85 प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉमर्स वर्ग में करण सिंह 90.60 प्रतिशत, नेत्रा शर्मा 90.60 प्रतिशत, तनय शर्मा 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।

कला वर्ग में फलक बादरा ने 84 .20 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार के साथ स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल डायरेक्टर श्रीमती सरिता शर्मा ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


