जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती सवीता शर्मा ने सी स्कीम भगवान दास रोड़ स्थित अपने आवास पर 5 अप्रैल को गौरांग महाप्रभु के दिव्य कीर्तन का भव्य आयोजन किया। दिव्य कीर्तन मे गौरांग महाप्रभु का अलौकिक दरबार सजाया।



कीर्तन गोविंद देव जी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी जी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर श्रीमती सविता शर्मा उनकी सुपुत्री श्रेयाश्री ओर परिवारजनो ने आए हुए भक्तों का दुप्पटा पहनाकर ओर पुष्प वर्षा करके अभिनंदन किया। श्रीमती सविता शर्मा ने बताया कि श्री गोविंद देव जी मंदिर के महंत गौरांग महाप्रभु का 540 वा जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ये संकीर्तन होली दिवस से प्रारंभ होता है।


इस उत्सव की परम्परा 18 81 से चली आ रही है। इस बार शोभायात्रा 8 मार्च को गोविंद देव जी मंदिर से प्रारंभ होकर हजारों की संख्या में भक्त नाचते गाते चौड़ा रास्ता राधा दामोदर मंदिर में आते है। संकीर्तन में गोविंद देवजी मंदिर से मानस गोस्वामी,सरस निकुंज से अलबेली शरण महाराज,राधा दामोदर मंदिर से महंत मलय गोस्वामी,श्रीमती निहारिका गोस्वामी, गोपीनाथ मंदिर से सिद्धार्थ स्वामी महाराज आशीर्वाद देने पहुंचे। एफ एफ डी की डायरेक्टर श्रेया श्री ने कीर्तन में भावपूर्ण नृत्य से भगवान को रिझाया।


दिव्य कीर्तन में राधामोहन नानूवाले,अश्वनी अग्रवाल,आशीष ख टोरियास,दीपक भुखमारिया,चेतन टाटीवाला,मधु शर्मा,गौरांग बाबू,मनोहर आग्रेया,एडवोकेट सिद्धार्थ सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर भजन गाए और सामूहिक नृत्य करके भगवान को रिझाया। कीर्तन के उपरांत सभी भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।


