जे के जे फैशन की प्रसिद्ध डिजाइनर कनिष्का मौसूण के ब्राइडल कलेक्शन हुआ लॉन्च
जयपुर। फ्यूज़न ग्रुप द्वारा आयोजित राजस्थान के सब से पुराने ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 के 28वे संस्करण का फर्स्ट लुक लॉन्च 24 जून को मालवीय नगर स्थित जे के जे फ़ैशन में किया गया।

जिसमें फेमस डिजाइनर कनिष्का मौसूण ने मिस राजस्थान के फाइनल में पहनाए जाने वाले ब्राइडल कलेक्शन, के बारे में जानकारी दी।

आयोजक योगेश मिश्रा वह निमिषा मिश्रा ने बताया मिस राजस्थान, के अट्ठाइस वे संस्करण के तहत फर्स्ट लुक लॉन्च का आयोजन किया गया। टोटल तीन लुक लॉन्च किए जाएंगे जिन्हें टॉप 28 पार्टिसिपेट पहन के फाइनल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

मेन्टोर नवल शेखावत ने बताया मिस राजस्थान के लास्ट 10 दिनों के आयोजनों में टैलेंट राउन्ड की शुरुआत सीकर रोड स्थित आर चंद्रा पैलेस से की जायेंगी।


