By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का पैसिफिक मॉल में भव्य शोरूम 31 अक्टूबर को खुलेगा
    October 29, 2026
    महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए हो कार्य—राज्यपाल
    October 29, 2026
    केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, जयपुर द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 के अंतर्गत 3 किलोमीटर प्लॉग रन का आयोजन
    October 29, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे में ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0’ के सफल संचालन हेतु बैठक आयोजित
    October 29, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    वीवीपैट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पर्ची मिलान को लेकर सभी याचिकाएं खारिज
    April 26, 2024
    सीएम केजरीवाल के PA पर स्वाति मालीवाल ने लगाया मारपीट का आरोप
    May 13, 2024
    दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद शरजील इमाम को हाईकोर्ट ने दी जमानत
    May 29, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
    October 29, 2026
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
    म्यूजिकल सफर इंडिया ने किए सफलतम 12 वर्ष पूरे: उस्ताद साबिर खान की मौजूदगी में सजे ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ के सुर
    October 26, 2026
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: ANTF का “ऑपरेशन विषधरासीम”: कश्मीर के अनंतनाग से 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर हाजी दबोचा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > ANTF का “ऑपरेशन विषधरासीम”: कश्मीर के अनंतनाग से 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर हाजी दबोचा
Jaipur

ANTF का “ऑपरेशन विषधरासीम”: कश्मीर के अनंतनाग से 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर हाजी दबोचा

RMT network
Last updated: September 16, 2026 4:39 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

​झारखंड और मणिपुर के बाद अब कश्मीर की घाटी में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की दिलेर धमक
जयपुर।
नशे के सौदागरों के खिलाफ राजस्थान पुलिस की कार्रवाई अब प्रदेश की सीमाओं से निकलकर देश के दूर-दराज इलाकों तक पहुंच रही है। राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने चरस तस्करी के एक बड़े सूत्रधार को कश्मीर की वादियों से दबोचा है। ‘ऑपरेशन विषधरासीम’ के तहत एएनटीएफ ने अनंतनाग में कार्रवाई करते हुए 17 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर शबीर अहमद खान उर्फ हाजी पुत्र शाबान खान निवासी अनंतनाग जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार किया है।
महानिरीक्षक पुलिस एएनटीएफ विकास कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में की गई। आरोपी के संबंध में पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लंबे समय से फरार आरोपी अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर में रहकर पुलिस की पकड़ से बच रहा था।
2009 में ट्रेन से पकड़ी चरस की खेप ने खोली थी कश्मीर से गुजरात तक फैले नेटवर्क की परतें
वर्ष 2009 में दिल्ली से अहमदाबाद जा रही एक ट्रेन में चरस की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद राजस्थान पुलिस को कश्मीर से गुजरात तक फैले नशे के नेटवर्क की जानकारी मिली थी। इस नेटवर्क का एक प्रमुख सूत्रधार अनंतनाग में बैठा हाजी उर्फ शबीर अहमद था।
पुलिस कार्रवाई की भनक लगने के बाद आरोपी फरार हो गया और अनंतनाग तथा आसपास के इलाकों में लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। कभी ससुराल तो कभी रिश्तेदारों के यहां रहकर उसने करीब 17 साल तक राजस्थान पुलिस की गिरफ्त से खुद को दूर रखा।
पिता से सीखा चरस का कारोबार, एमआर की नौकरी से बनाए ग्राहक
शबीर अहमद के पिता सिविल कॉन्ट्रेक्टर का काम करते थे और इसके साथ चरस के अवैध कारोबार से भी जुड़े थे। पिता के संपर्क में रहते हुए शबीर कम उम्र में ही इस अवैध धंधे से जुड़ गया।
शुरुआती दौर में शबीर ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के रूप में काम किया। दवाइयों की सप्लाई के दौरान आसपास के मेडिकल स्टोर संचालकों और अन्य लोगों से उसकी पहचान बढ़ी। इसी दौरान वह चरस के ग्राहकों के संपर्क में आया और धीरे-धीरे चरस की व्यवस्था कर उसे ग्राहकों तक पहुंचाने लगा।
इलेक्ट्रीशियन ठेकेदार का ए-क्लास कार्ड बनवाकर राजस्थान तक फैलाया नेटवर्क
चरस के कारोबार से मोटी कमाई होते देख आरोपी ने अपना नेटवर्क कश्मीर से बाहर दूसरे राज्यों तक फैलाने की योजना बनाई। इसके लिए उसने इलेक्ट्रीशियन ठेकेदार का ए-क्लास कार्ड बनवाया और बाहरी कंपनियों के ठेके लेने शुरू किए।
इसी क्रम में उसने राजस्थान में भी एक कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट लिया। ठेके के काम के दौरान दूसरे राज्यों के लोगों से उसकी जान-पहचान बढ़ी और उसने इन संपर्कों का इस्तेमाल तस्करी का नेटवर्क खड़ा करने में किया। इसके बाद वह राजस्थान सहित अन्य राज्यों के तस्करों के संपर्क में आया और बड़ी मात्रा में चरस की सप्लाई करने लगा।
धारा 370 हटने के बाद बदला तस्करी का तरीका
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद चरस की खेती और स्थानीय कारोबार पर पुलिस की सख्ती बढ़ी, जिससे उसका स्थानीय स्तर का कारोबार प्रभावित हुआ। इसके बाद उसने स्थानीय स्तर की गतिविधियों के बजाय बाहरी राज्यों में बड़ी खेप में चरस पहुंचाने पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया।
17 साल बाद फिर सामने आया हाजी का नाम
एएनटीएफ द्वारा लंबे समय से फरार इनामी अपराधियों के संबंध में लगातार आसूचना संकलित की जा रही थी। इसी दौरान चरस तस्करी के पुराने नेटवर्क से जुड़े हाजी उर्फ शबीर अहमद के कश्मीर में सक्रिय होने की जानकारी सामने आई।
एएनटीएफ ने जीआरपी आबूरोड पुलिस से संपर्क कर आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। स्थानीय स्तर पर पता चला कि आरोपी करीब 17 वर्षों से फरारी काट रहा है और पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलता रहा है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रामदेवरा मेला हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 3 जोडी रेलसेवाओं का संचालन
Next Article राजस्थान के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने कोणार्क सूर्य मंदिर, रघुराजपुर शिल्प ग्राम और पुरी के गोल्डन बीच का किया दौरा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
International Jaipur
October 31, 2026
आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
Entertainment
October 29, 2026
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का पैसिफिक मॉल में भव्य शोरूम 31 अक्टूबर को खुलेगा
Business Jaipur Marketing
October 29, 2026
महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए हो कार्य—राज्यपाल
Jaipur
October 29, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

529605
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2025: आयोग ने बढ़ाई आवेदन विथड्रॉ करने की अवधि, अपात्र आवेदक 22 जून तक कर ले आवेदन विथड्रॉ
16वीं विधान सभा का चतुर्थ अधिवेशन सोमवार 1 सितम्बर से
राजस्थान की प्रसिद्ध हवेलियों के लिए आने वाले सैलानियों का आवागमन हुआ और सुविधाजनक
जोन-13 में आठ बीघा भूमि पर तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
मेले के अवसर पर 7 रेलसेवाएं कपासन स्टेशन पर करेगी ठहराव
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account