ब्यूटी पीजेंट की विनर माम साधना कोहली रही, फर्स्ट रनरअप कृष्णा सोनी,सेकेंड रनरअप अरजू चौधरी रही

जयपुर। 11 जनवरी 2025 को “पोइम ब्यूटी क्वेस्ट भारत 2025” का ग्रैंड फिनाले अमर पैलेस में भव्य रूप से किया गया। ब्यूटी पीजेंट की विनर माम साधना कोहली रही। फर्स्ट रनरअप कृष्णा सोनी और सेकेंड रनरअप अरजू चौधरी रही।

सौंदर्य प्रतियोगिता के संस्थापक और आयोजक सम्राट सिंह राठौड़, शो के निर्देशक हरीश ताहिलयानी, इवेंट के पावर्ड बाय तिलक बिल्डर्स और शालों प्रोडक्शन के एमडी राम टेलर और हेमंत शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके इवेंट की शुरुआत की।

मॉडल्स ने रैंपवॉक पर कैटवॉक करके जजेज के सामने अपना टैलेंट दिखाया। इवेंट के दौरान समारोह के गेस्ट ऑफ ऑनर संपादक नवल किशोर शर्मा और अन्य अतिथियों का भगवान श्रीराम का मोमेंटो ओर उपहार देकर सम्मानित किया।

शो की कोरियोग्राफी क्रिस्टी मीना और मनीषा मीना ने संभाली, जबकि मेंटर के रूप में खुशबू राजावत और प्रीति चौधरी ने प्रतियोगियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राम टेलर, हेमंतशर्मा,संपादक नवल किशोर शर्मा,भुवनेश शुक्ल सहित अन्य अतिथियों ने मॉडल्स का तालियों से हौसला अफजाई की।

जूरी पैनल में पायल शर्मा (मॉडल और अभिनेत्री) और बॉलीवुड अभिनेता नीरज पुरोहित शामिल रहे, जिन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन किया।
शो में डिज़ाइनर परिधानों को भी विशेष रूप से सराहा गया, जिन्हें नकुला विनीता, प्रियंका शर्मा, प्रिया शर्मा, और प्रिया प्रियंका बुटीक ने तैयार किया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों और टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
