जयपुर। रंग कलश संस्था, आईना दिखाओ फाउंडेशन के तत्वावधान में 10 नवम्बर रविवार को पारीक कॉलेज स्थित पाराशर गार्डन बनीपार्क ,जयपुर में विश्व का लोकप्रिय “घूमर “नृत्य का भव्य आयोजन आयोजित हो रहा है। इस भव्य इवेंट में जयपुर शहर की 5000 से ज्यादा महिलाएं घूमर नृत्य करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी। इस संबंध में 8 अक्टुम्बर को एस एस जी पारीक पब्लिक स्कूल में इवेंट से जुड़े पदाधिकारियों और कोर्डिनेटर की मीटिंग आयोजित की गई। इवेंट को केसे भव्य बनाया जा सके इसको लेकर आयोजन समिति के मेंबर्स से सुझाव लिए गए।

इवेंट में भाग लेनी वाली महिलाओं और युवतियों को जयपुर के अलग अलग एरिया में 5 दिवसीय घूमर व क्लासिक नृत्य की एक्सपर्ट कोरियो ग्राफर से ट्रेनिग दी जाएगी। वर्क शॉप व रजिस्ट्रेशन के लिए 9887899956 पर संपर्क करे। मीटिंग के उपरांत आयोजन से जुड़े मेंबर्स और पदाधिकारियों ने इवेंट के पोस्टर का विमोचन भी किया। मीटिंग में रंग कलश संस्था के सचिव नंद के पारीक, संस्था पदाधिकारी कमलेश अग्रवाल,आइना दिखाओ फाउंडेशन से आर्यन महेश्वरी,कोरियो ग्राफर शिवानी पुरोहित,संपादक नवल किशोर शर्मा, वास्तु एक्सपर्ट नेहा दुनीवाल,उर्मिला जांगिड़ ( शिवा बुटीक),फैशन डिजायनर शालू महरा, मेरी डायरी संस्था की फाउंडर प्रतिभा मेघवाल, ध्रुव फाउंडेशन की फाउंडर अनीता शर्मा, मातृ शक्ति फाउंडेशन की प्रेसिडेंट सुनीता भारद्वाज,पंकज डीडवानिया, सुरेश शर्मा,किरण अग्रवाल, राम प्रकाश शाह, शोरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
